-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ian Bell On Joe Root Performance In Test Cricket Talk Abou Sachin Tendulkar Record
जो रूट को लेकर इयान बेल ने की बड़ी भविष्यवाणी, टेस्ट में सचिन से पीछे रहकर भी बनेंगे महान!
- Written By: मृणाल पाठक
इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज इयान बेल का मानना है कि जो रूट अगर सचिन तेंदुलकर के 15,921 रन के टेस्ट रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाते हैं तो भी वह टेस्ट क्रिकेट में उनके देश के सर्वकालिक महान बल्लेबाज बन जाएंगे। रूट सबसे लंबे प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में छठे स्थान पर पहुंच गए थे।

इयान बेल, जो रूट और सचिन तेंदुलकर (सौजन्य: सोशल मीडिया)
जोधपुर: भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के आज भी ऐसे कई रिकॉर्ड्स हैं, जिन्हें तोड़ पाना काफी मुश्किल है। कई बल्लेबाज तो ऐसे हैं कि वह उनके रिकॉर्ड के करीब पहुंचे लेकिन उसको तोड़ नहीं पाए। सचिन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, उनके नाम 15,921 रन है। उनके आसपास भी कोई नहीं है। लेकिन अब इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज इयान बेल का मानना है कि इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट अगर तेंदुलकर का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाते हैं तो भी वह टेस्ट क्रिकेट में उनके देश के सर्वकालिक महान बल्लेबाज बन जाएंगे।
रूट हाल ही में श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा को पीछे छोड़ते हुए सबसे लंबे प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में छठे स्थान पर पहुंच गए थे। बेल ने लीजेंड्स लीग क्रिकेट के अवसर पर पीटीआई से विशेष बातचीत में कहा, ‘‘रूट ने पिछले 12 महीनों अविश्वसनीय रूप से शानदार प्रदर्शन किया है। मुझे नहीं लगता कि वह भविष्य के बारे में बहुत कुछ सोच रहा है। वह उसी क्षण में जी रहा है जैसे हम जी रहे हैं।”
उन्होंने कहा, ‘‘सचिन जैसे महानतम खिलाड़ी के करीब पहुंचना भी बड़ी उपलब्धि है। सचिन खेल का वास्तव में महान खिलाड़ी है जिनको खेलते हुए देखकर हम बड़े हुए हैं। वह केवल भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के ही नहीं बल्कि दुनिया भर के लोगों के लिए नायक हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
छात्र आंदोलन पर पहली बार बोले सचिन तेंदुलकर, कहा- चीटिंग नहीं, मेहनत की जीत हो
लगान के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, बताया क्यों उनके परिवार के दिल के करीब है यह फिल्म
‘हमेशा लगा कि वह स्पेशल खिलाड़ी हैं’, फ्रेंच ओपन जीतने पर सचिन तेंदुलकर ने अलेक्जेंडर ज्वेरेव को दी बधाई
सचिन का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, एक महीने के अंदर दो और कारनामों पर होगी नजर!
यह भी पढ़ें- India vs Germany Hockey: दिल्ली में हॉकी की भावना को पुनर्जीवित करेंगे भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह
इंग्लैंड की तरफ से 118 टेस्ट मैच खेलने वाले 42 वर्षीय बेल ने अपने पूर्व साथी के बारे में कहा, ‘‘यह सोचना भी बड़ी उपलब्धि है कि रूट सचिन के करीब पहुंच सकता है। वह सचिन का रिकॉर्ड तोड़ पाए हैं या नहीं, इसमें कोई संदेह नहीं कि वह इंग्लैंड के सर्वकालिक महान बल्लेबाज के रूप में जाने जाएंगे।”
रूट अभी 33 वर्ष के हैं और उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 12402 रन बनाए हैं। इस तरह से वह तेंदुलकर के रिकॉर्ड से अभी 3519 रन पीछे हैं। बेल को लगता है कि इंग्लैंड के बहुचर्चित बैज़बॉल दृष्टिकोण ने मौजूदा खिलाड़ियों की प्रतिभा को उजागर किया है।
उन्होंने कहा, ‘‘एक प्रशंसक के तौर पर आपको परिणामों को देखना होगा। जब से ब्रेंडन (मैकुलम) इंग्लैंड की टीम में आए हैं और (बेन) स्टोक्स ने कमान संभाली है, टीम ने अच्छे परिणाम हासिल किए हैं। वे जैक क्रॉली, ओली पोप, हैरी ब्रुक जैसे युवा खिलाड़ियों से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने में सफल रहे हैं।”
इंग्लैंड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पहले दो चक्र में फाइनल में पहुंचने के दावेदारों में शामिल नहीं रहा और बेल का मानना है कि अगले चक्र में घरेलू श्रृंखलाओं में जीत दर्ज करना महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरा यकीन है कि उनकी नजर अगले 12 महीनों पर है, जिसमें उन्हें भारत के खिलाफ घरेलू मैदान पर पांच टेस्ट मैच खेलने हैं, जो एक बड़ी चुनौती होगी।”
बेल ने कहा, ‘‘भारत अभी दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम है और उसके बाद इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। इंग्लैंड की टीम के लिए यह 10 टेस्ट मैच बेहद महत्वपूर्ण होंगे और वे इसके लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Ian bell on joe root performance in test cricket talk abou sachin tendulkar record
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे की सड़कों पर पुलिस वैन का तांडव, एक के बाद एक 7 गाड़ियों को मारी जोरदार टक्कर, VIDEO में कैद हुई घटना
Aug 03, 2026 | 08:55 PMसाई पल्लवी के सीता बनने पर मचे बवाल के बीच दीपिका चिखलिया ने किया सपोर्ट, बोलीं- फिल्म रिलीज होने दीजिए
Aug 03, 2026 | 08:53 PMSainik School Amaravathinagar Recruitment 2026: शिक्षक, लैब असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती, जानें प्रक्रिया
Aug 03, 2026 | 08:53 PMMP में 2017 से अटके छात्र संघ चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; सितंबर में छात्र संघ गठन का रास्ता साफ
Aug 03, 2026 | 08:52 PMमंगला गौरी व्रत 2026: पूजा में भूलकर भी न छोड़ें ये खास परंपरा, माता गौरी बरसाएंगी अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद
Aug 03, 2026 | 08:50 PMभव्य कलश यात्रा के साथ होगा श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, 6 से 12 अगस्त तक आगरा में बहेगी भक्ति की रसधारा
Aug 03, 2026 | 08:43 PMITR Refund: इनकम टैक्स फाइलिंग के बाद कब आएगा आपका रिफंड, ऐसे चेक करें पैसा और अपना लाइव स्टेटस
Aug 03, 2026 | 08:36 PMवीडियो गैलरी

दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM














