-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Hosting The 2030 Commonwealth Games Ahmedabad Is Proud Moment For India And Nation S Jaishankar
एस. जयशंकर ने राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेजबानी मिलने पर जताई खुशी, कहा- ऐतिहासिक पल
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Commonwealth Games 2030: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इसे भारत और गुजरात के लिए गर्व का पल बताया और इसे खेल के अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी क्षमताओं को दिखाने का महत्वपूर्ण अवसर करार दिया।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर (फोटो- सोशल मीडिया)
S Jaishankar on Commonwealth Games 2030: कॉमनवेल्थ स्पोर्ट के कार्यकारी बोर्ड ने 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए अहमदाबाद को मेजबान शहर बनाने की सिफारिश की पुष्टि की है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इसे भारत और गुजरात के लिए गौरव का क्षण बताया और खेल के वैश्विक मंच पर अपनी क्षमता दिखाने का बड़ा अवसर करार दिया।
भारत के लिए गौरव का क्षण- एस. जयशंकर
एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “भारत 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेज़बानी अहमदाबाद में करेगा, जो भारत और गुजरात के लिए गौरव का क्षण है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वस्तरीय बुनियादी ढाँचे और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के दृष्टिकोण का प्रमाण है।”
भारत के लिए अपार खुशी का दिन- अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने भी अहमदाबाद को राष्ट्रमंडल खेल 2030 के लिए मेजबान शहर के रूप में सिफारिश किए जाने के कॉमनवेल्थ स्पोर्ट के कार्यकारी बोर्ड के फैसले का स्वागत किया था। शाह ने एक्स पर लिखा, “भारत के लिए अपार खुशी और गौरव का दिन। कॉमनवेल्थ एसोसिएशन द्वारा अहमदाबाद में 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के लिए भारत की बोली को मंजूरी दिए जाने पर भारत के प्रत्येक नागरिक को हार्दिक बधाई। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को विश्व खेल मानचित्र पर स्थापित करने के अथक प्रयासों का एक शानदार समर्थन है। विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे का निर्माण और देश भर में खेल प्रतिभाओं का एक विशाल भंडार तैयार करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को एक अद्भुत खेल स्थल बना दिया है।”
सम्बंधित ख़बरें
खाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
कौन हैं ऋषिकांत चनंबम? जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, रजत जीत स्नैच में बनाया रिकॉर्ड
CWG 2026: मीराबाई चानू ने फिर लहराया तिरंगा, लगातार तीसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता गोल्ड
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की बड़ी कामयाबी, ऋषिकांत सिंह ने वेटलिफ्टिंग में दिलाया सिल्वर मेडल
राष्ट्र के लिए मील का पथ्थर साबित होगा- मनसुख मंडाविया
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने एक्स पर लिखा, “भारतीय खेलों के लिए एक बहुत बड़ा क्षण। कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स के कार्यकारी बोर्ड का आभार, जिन्होंने 2030 में शताब्दी राष्ट्रमंडल खेलों के लिए अहमदाबाद को प्रस्तावित मेजबान शहर के रूप में अनुशंसित किया। यह हमारे राष्ट्र के लिए एक गौरवपूर्ण मील का पत्थर है। यह निर्णय वैश्विक खेलों में भारत के बढ़ते प्रभुत्व को दर्शाता है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व द्वारा संभव हुआ है, जिनकी प्रतिबद्धता ने भारत को विश्व खेल मानचित्र पर मजबूती से स्थापित किया है।”
ये भी पढ़ें: भारत में होगा कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 का आयोजन, अहमदाबाद बनेगा मेजबान शहर
कॉमनवेल्थ स्पोर्ट के अंतरिम अध्यक्ष डॉ. डोनाल्ड रुकारे ने कहा, “हम भारत और नाइजीरिया, दोनों के आभारी हैं कि उन्होंने 2030 के कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी के प्रस्ताव तैयार करने में जो दूरदर्शिता और प्रतिबद्धता दिखाई है, उसके लिए हम उनके आभारी हैं। दोनों ही प्रस्ताव प्रेरणादायक थे और हमारे कॉमनवेल्थ परिवार में मौजूद अवसरों की व्यापकता को दर्शाते हैं। कार्यकारी बोर्ड ने मूल्यांकन समिति के निष्कर्षों पर ध्यानपूर्वक विचार किया है और हमारे सदस्यों के लिए अहमदाबाद की सिफारिश कर रहा है। यह इस आंदोलन के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है क्योंकि हम अपने शताब्दी खेलों की ओर देख रहे हैं, और अब हम ग्लासगो में होने वाली आम सभा की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जहां हमारे सदस्य अंतिम निर्णय लेंगे।”
IANS इनपुट के साथ
Hosting the 2030 commonwealth games ahmedabad is proud moment for india and nation s jaishankar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMकौन हैं ऋषिकांत चनंबम? जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, रजत जीत स्नैच में बनाया रिकॉर्ड
Jul 26, 2026 | 10:48 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM












