अक्षर पटेल और दिनेश कार्तिक (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

'ये तू खेल ना... मजाक मत कर’, RCB के बल्लेबाजी कोच ने दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल को लगाई फटकार

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबले से पहले आरसीबी के बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक और दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल के बीच हल्की फुल्की मस्ती देखने को मिली। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 का 46वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में एक मजेदार और मस्ती भरा पल देखने को मिला। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल और आरसीबी के बल्लेबाजी कोच और मेंटर दिनेश कार्तिक के बीच मजेदार बाते हुई। जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

नेट्स पर अभ्यास कर रहे अक्षर पटेल को देखकर दिनेश कार्तिक वहां पहुंच गए। जैसे ही अक्षर ने उन्हें देखा, उन्होंने तुरंत बल्लेबाजी रोक दी और उनसे मिलने के लिए नेट्स के पास खड़े हो गए। इस वाकया पर कार्तिक थोड़े शर्मिंदा हो गए और मुस्कुराते हुए बोले, "ये तू खेल ना, मजाक मत कर। कप्तान की तरह व्यवहार कर और मेरा ध्यान मत भटका!" वीडियो आप यहां देख सकते हैं...

दिल्ली की टीम शानदार फॉर्म में

दिल्ली कैपिटल्स इस समय शानदार फॉर्म में चल रही है और आठ मैचों में 12 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। वहीं पिछली भिड़ंत में दिल्ली ने केएल राहुल के शानदार प्रदर्शन की बदौलत बेंगलुरु को मात दी थी। आज जरूर बेंगलुरु की टीम पलटवार करने उतरेगी। आज का मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है।

जैक फ्रेजर मैकगर्क ने अक्षर की तारीफ की

टीम के युवा खिलाड़ी जैक फ्रेजर-मैकगर्क ने अक्षर की तारीफ करते हुए कहा कि वो उन खिलाड़ियों में से हैं जिनका सभी सम्मान करते हैं और जिनका नेतृत्व स्वाभाविक होता है। वह टीम में सकारात्मक माहौल बनाए रखते हैं और हमेशा मुस्कुराते रहने की सलाह देते हैं। उनके साथ ऐसा लगता है जैसे आप अपने कप्तान से नहीं बल्कि किसी पुराने दोस्त से बात कर रहे हैं। खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गेंदबाजी के लिए धीरे-धीरे फिट हो रहे हैं अक्षर

हालांकि अक्षर पटेल टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में एक छोटी चोट के कारण ज्यादा गेंदबाजी नहीं कर पाए थे, लेकिन पिछले मैच में उन्होंने अपने पूरे ओवर फेंके, जो दिल्ली के लिए एक अच्छी खबर है। दूसरी ओर, आरसीबी के लिए क्रुणाल पंड्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक नौ मैचों में 12 विकेट लिए हैं और टीम में अपनी उपयोगिता सिद्ध की है।

Anna Hazare Hospitalized: अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी, रालेगांव सिद्धि से लाए गए बॉम्बे अस्पताल, ICU में एडमिट

SCO Summit: बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, किन मुद्दों पर हुई बात? भारत ने यूक्रेन को लेकर कही ये बात

राहुल गांधी या सीएम विजय... 2029 में प्रधानमंत्री का चेहरा कौन? तमिलनाडु में कांग्रेस और टीवीके आमने-सामने

सऊदी अरब से दिल्ली जा रही फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग, टिशू पेपर पर बम धमाके की मिली धमकी

भारतीय अर्थव्यवस्था की तूफानी रफ्तार, 7.8% रही GDP ग्रोथ, PM मोदी ने बताया निराशावादी लोगों की हार