
GT vs DC Highlight Updates, IPL 2025: आईपीएल 2025 के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के करारी शिकस्त दे दी है। इसके साथ ही गुजरात इस सीजन प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम भी बन गई। गुजरात के लिए इस जीत के हीरों सलामी बल्लेबाज कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन रहे। इसके साथ ही गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है। इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स ने भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
इस जीत के साथ ही शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने इतिहास रच दिया है। आईपीएल इतिहास में 200 का स्कोर बिना विकेट खोए चेज करने वाली टीम गुजरात बन चुकी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 199 रन का स्कोर खड़ा किया। इस स्कोर को गुजरात ने बिना विकेट खोए 19 ओवर में चेज कर लिया। दिल्ली के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करने उतरी गुजरात के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। इन दोनों बल्लेबाजों ने बिना विकेट खोए टीम को जीत दिला दी। इस दौरान साई सुदर्शन ने शतक जड़ा। उन्होंने 61 गेंदों का सामना करते हुए 108 रन बनाए। दूसरी तरफ कप्तान शुभमन गिल ने 53 गेंदों में 93 रन बनाए। इन दोनों के कारण गुजरात को आसान अंदाज में जीत मिल गई।
गुजरात टाइटंस की इस जीत ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स को फायदा मिला है। गुजरात के बाद अब आरसीबी और पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अब आईपीएल में प्लेऑफ के लिए चौथी टीम के लिए मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंंट्स के बीच जंग होगी। इस तीनों टीमों में से एक प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर पाएगी।
साई सुदर्शन ने तूफानी अंजाद में शतक लगा दिया है। उन्होंने 57 गेंदों का सामना करते हुए 100 रन पूरे किए। अब गुजरात को जीत के लिए 9 रन की जरूरत है।
199 रनों का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शानदार शुरुआत रही है। सलामी बल्लेबाज कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। इस वक्त कप्तान गिल 44 तो साई सुदर्शन 65 रनों रनों के साथ क्रीज पर मौजूद हैं। अब गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 52 गेंदों में 89 रन की जरूरत है।
गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने शानदार शुरुआत दी है। टीम का स्कोर 59-0 हो गया है। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स पहले विकेट के लिए संघर्ष करती हुई दिखाई दे रही है।
दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 199 रन बनाए। इस दौरान केएल राहुल ने 112 रनों की नाबाद पारी खेली। राहुल ने 65 गेंदों पर 14 चौके और 4 छक्के लगाए। उसके अलावा अभिषेक पोरेल ने 30, अक्षर पेटल 25 और ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 21 रन बनाए। गुजरात के लिए अरशद खान ने 1, प्रसिद्ध कृष्णा ने 1 और साई किशोर ने 1 विकेट चटकाए।
केएल राहुल ने 60 गेंदों शतक जड़कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो आईपीएल में तीन टीमों के लिए शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
अक्षर पटेल के रूप में दिल्ली को तीसरा झटका लगा है। 25 रन बनाकर अक्षर 151 के स्कोर पर आउट हुए। प्रसिद्ध कृष्णा को यह विकेट मिला।
दिल्ली कैपिटल्स को अभिषेक पोरेल के रूप में दूसरा झटका लग चुका है। उन्हें गुजरात के स्पिन गेंदबाज साई किशोर ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर कप्तान अक्षर पटेल आए हैं। इस वक्त दिल्ली का स्कोर 12.1 ओवर के बाद 107-2 विकेट है।
केएल राहुल ने आईपीएल 2.0 में शानदार कमबैक किया है। उन्होंने गुजरात के खिलाफ महज 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है।
दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका लग चुका है। सलामी बल्लेबाज फॉफ डु प्लेसिस को अर्शद खान ने पवेलियन भेज दिया है। डुप्लेसिस ने गुजरात के खिलाफ महज 5 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए अभिषेक पोरेल मैदान पर आए हैं।
फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, समीर रिज़वी, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुस्तफिजुर रहमान।
शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा।
आईपीएल 2025 के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतकर उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का का फैसला किया है। अब दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देगी। जीटी के कप्तान गिल ने टॉस जीतकर कहा कि "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। फिर से शुरुआत करना आसान नहीं है, लेकिन हमारे तेज गेंदबाजों को आराम मिला है, केजी वापस आ गए हैं, यह हमारे लिए सकारात्मक बात है। हमने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन हमारे पास तीन गेम हैं और हम उन सभी को जीतना चाहते हैं। हर मैच में यही बात होती है, हमें नए सिरे से शुरुआत करनी होती है, हमारी फील्डिंग सर्वश्रेष्ठ नहीं रही है, हमने इस पर कड़ी मेहनत की है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि हर कोई वापस आएगा और अच्छा प्रदर्शन करेगा, विकेट अच्छा लग रहा है, बहुत सारे हाई स्कोर, बस एक बदलाव, रबाडा वापस आ गए हैं।"
दिल्ली कैपिटल्स- केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, फाफ डु प्लेसिस, करुण नायर, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, अक्षर पटेल, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, टी नटराजन।
गुजरात टाइटंस- जोस बटलर, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, साई किशोर, राशिद खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
इन दिनों दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पिछले दो दिनों से तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा था। हालांकि शाम को दिल्ली में हल्की बारिश हुई है। ऐसे में दर्शक सोच रहे हैं कि क्या बारिश गुजरात और डीसी के मैच में खलल डालेगी? तो आपको बता दें कि रविवार 18 मई को दिल्ली में मौसम साफ रहेगा। शाम को तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच रिकॉर्ड्स देखें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 6 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं। जिनमें से दिल्ली कैपिटल्स ने 3 मैच अपने कब्जे में किए हैं। जबकि गुजरात टाइटंस ने भी 3 मैच ही जीते हैं। ऐसे में आज के मैच जो भी जीत दर्ज करेगा वो इस हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में आगे निकल जाएगा।
दिल्ली की अरुण जेटली पिच का इतिहास बताता है कि ये बल्लेबाजों के लिए मेहरबान है। जिसका मतलब हुआ कि ये पिच बल्लेबाजों को खासा प्रभावित करती है। यहां पर बल्ले से खूब रन बनते हैं। मैच के दौरान चौके-छक्के लगने की उम्मीद ज्यादा होती है। वहीं, स्पिनर्स को भी यहां पर मदद मिलते हुए दिखाई दी है।