Gujarat Giants vs UP Warriorz Highlights, WPL 2026: गुजरात जायंट्स ने शनिवार को महिला प्रीमियर लीग के मैच में यूपी वारियर्स को 10 रन से हरा दिया। बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद गुजरात की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी वारियर्स की टीम आठ विकेट पर 197 रन ही बना सकी। गुजरात जायंट्स की यह जीत टीम के लिए शानदार शुरुआत साबित हुई।
विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का दूसरा मुकाबला आज नवी मुंबई स्थित डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच खेला गया। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू हुआ। पिछले यानी 2025 सीजन में अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर रहने के बाद यूपी वॉरियर्स की शुरुआत इस बार खराब रही। वहीं गुजरात जायंट्स ने जीत के साथ शुरुआत की। आज दोनों टीमों के बैटरों ने खुब रन बनाए। आज कुल 404 रन बने। यह डब्ल्यूपीएल में दूसरा सबसे ज्यादा रन है।
10 Jan 2026 06:30 PM (IST)
10 Jan 2026 06:30 PM (IST)
गुजरात जायंट्स ने इस सीजन की शुरुआत जीत के साथ कर दी है। गुजरात ने यूपी को 10 रनों से हराया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने 207 रन बनाए थे। वहीं यूपी की टीम ने 197 रन बनाए। गुजरात के लिए कप्तान एश्ले गार्डनर ने अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं यूपी के लिए फीबी लिचफील्ड ने 78 रनों की पारी खेली।
10 Jan 2026 06:28 PM (IST)
यूपी वारियर्स 20 ओवर में 197 रन ही बना सकी और यह मुकाबला 10 रनों से हार गई। हालांकि, इस मुकाबले में यूपी वारियर्स का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा। इसके बाद भी टीम 197 रनों तक पहुंच गई। इस मुकाबले में फीबी लिचफील्ड ने शानदार पारी खेली और मुकाबले में हमेशा बनी रही। वहीं अंत में आशा शोभना भी नाबाद 27 रनों की पारी खेलकर इस अंतर को कम किया।
10 Jan 2026 05:57 PM (IST)
यूपी वारियर्स को पांचवां झटका श्वेता सेहरावत के रूप में लगा। श्वेता 17 गेंदों में 25 रनों की पारी खेलकर आउट हो गई।
10 Jan 2026 05:45 PM (IST)
10 Jan 2026 05:34 PM (IST)
यूपी वारियर्स को एक ओवर में तीन झटके लगे। जार्जिया बेयरहम के नौवें ओवर में तीसरे गेंद पर कप्तान मेग लैनिंग आउट हुई। उसके बाद हरलीन देओल बेयरहम के हाथ में कैच देकर चलते बनी। वहीं दीप्ति शर्मा भी बेयरहम को कैच देकर आउट हो गई। इस एक ओवर ने मुकाबला पूरी तरह से गुजरात के पक्ष में कर दिया।
10 Jan 2026 04:50 PM (IST)
किरण नवगिरे 1 रन बनाकर आउट हो गई। यूपी का पहला झटका पहले ही ओवर में लगा। एक ओवर के बाद यूपी का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 3 रन है। अब बेथ मूनी बल्लेबाजी करने उतरी है।
10 Jan 2026 04:31 PM (IST)
यूपी वारियर्स को जीत के लिए 208 रन बनाने होंगे। अब इस पारी में सभी की नजरें मेग लैंनिग पर रेहगी। वहीं हरलीन दओल और दीप्ति शर्मा को भी कमाल का प्रदर्शन करना होगा।
10 Jan 2026 04:29 PM (IST)
गुजरात जायंट्स ने पहली पारी में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए। कप्तान एश्ले गार्डनर ने 65 रनों की पारी खेली। वहीं अनुष्का शर्मा ने 44 रन बनाए। अंत में जोर्जिया वेयरहम ने 27 और भारती फुलमाली ने 14 रन बनाए। यूपी के लिए सोफी एक्लेस्टोन को 2 विकेट मिला।
10 Jan 2026 04:17 PM (IST)
गुजरात जायंट्स को चौथा झटका कप्तान एश्ले गार्डनर के रूप में लगा। एश्ले गार्डनर 65 रन बनाकर आउट हो गई। 173 के स्कोर पर चौथा विकेट गिरा। सोफी एक्लेस्टोन ने बोल्ड किया।
10 Jan 2026 04:12 PM (IST)
गुजरात जायंट्स की कप्तान एश्ले गार्डनर ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दी है। एश्ले गार्डन ने 36 गेंदों पर 59 रन बनाकर खेल रही है।
10 Jan 2026 04:11 PM (IST)
गुजरात जायंट्स को तीसरा झटका अनुष्का शर्मा के रूप में लगा। अनुष्का शर्मा 44 रनों की पारी खेलखर आउट हो गई। 158 के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरा।
10 Jan 2026 03:29 PM (IST)
पावरप्ले के आखिरी ओवर में यूपी को एक बड़ी सफलता मिली है। सोफी डिवाइन ने 40 रनों की पारी खेली। 6 ओवर के बाद गुजरात जायंट्स ने 2 विकेट के नुकसान पर 56 रन बनाए।
10 Jan 2026 03:22 PM (IST)
बेथ मूनी के रूप में गुजरात जायंट्स को पहला झटका लगा है। गुजरात का पहला विकेट 41 के स्कोर पर गिरा। बेथ मूनी 13 रन बनाकर आउट हो गई। सोफी एक्लेस्टोन ने पहली सफलता दिलाई।
10 Jan 2026 03:07 PM (IST)
गुजरात जायंट्स के लिए पारी का आगाज बेथ मूनी के साथ सोफी डिवाइन करने आई। दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। गुजरात की निगाहें बड़े टोटल पर होगी।
10 Jan 2026 03:05 PM (IST)
सोफी डिवाइन, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एश्ले गार्डनर (कप्तान), अनुष्का शर्मा, कनिका आहूजा, भारती फुलमाली, जॉर्जिया वेयरहम, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह ठाकुर
10 Jan 2026 03:04 PM (IST)
डिएंड्रा डॉटिन, मेग लैनिंग (कप्तान), फोबे लिचफील्ड, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, किरण नवगिरे, श्वेता सेहरावत (विकेट कीपर), आशा सोभना, सोफी एक्लेस्टोन, शिखा पांडे, क्रांति गौड़
10 Jan 2026 03:03 PM (IST)
डब्ल्यूपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में यूपी वारियर्स ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वहीं गुजरात की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।