- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Gautam Gambhirs Statement Came Out Bangalore Stampede
‘जश्न से ज्यादा लोगों की जिंदगी जरूरी’, ये रोड शो…बेंगलुरु भगदड़ पर गुस्से से लाल-पीले हुए गौतम गंभीर
बेंगलुरु भगदड़ के बाद 11 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। वहीं, 33 से ज्यादा लोग घायल हो गए। अब इस घटना पर भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर का बयान सामने आया है।
- Written By: संजय बिष्ट

बेंगलुरु भगदड़ पर गौतम गंभीर का बयान सामने आया (फोटो- सोशल मीडिया)
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में 3 जून के दिन आरसीबी ने इतिहास रच दिया। 17 साल के सूखे को खत्म करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के खिताब पर कब्जा किया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देशभर में आरसीबी फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई। जिसके बाद उन्होंने अपनी टीम की जीत पर जमकर जश्न मनाया। लेकिन, बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए ये जश्न मातम के रूप में बदल गया।
आईपीएल 2025 की चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर फैंस जश्न मनाने के लिए पहुंचे। इस दौरान जैसे ही स्टेडियम के मेन गेट पर फैंस की एंट्री होने लगी, तो ठीक इसी वक्त भगदड़ मच गई। जिसके बाद 11 लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे। वहीं, 33 से ज्यादा लोग घायल हो गए। अब इस मामले पर भारत के हेड कोच गौतम गंभीर का बयान सामने आया है।
गौतम गंभीर ने एम. चिन्नास्वामी भगदड़ पर अपनी बात रखी है। बता दें कि 6 जून को भारतीय टेस्ट टीम इंग्लैंड के लिए रवाना होने जा रही है। इससे ठीक एक दिन पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। ये प्रेस कॉन्फ्रेंस इंग्लैंड दौरे से संबंधित थी।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 की ट्रॉफी भी RCB ही जीतेगी…! पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, खेलने के अंदाज की जमकर हुई तारीफ
कप्तानी के चक्कर में बर्बाद हो रहा श्रेयस अय्यर का करियर? PBKS के ‘सरपंच साहब’ पर क्यों भड़के क्रिकेट फैंस!
IPL 2026: पंजाब किंग्स को 23 रन से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी RCB, धर्मशाला में दर्ज की जीत
विराट कोहली का बड़ा कीर्तिमान, 35 साल की उम्र के बाद तीसरी बार किया ये कमाल, सचिन और डु प्लेसिस को छोड़ा पीछे
रोड शो से ज्यादा लोगों की जिंदगी जरूरी- गौतम गंभीर
मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गौतम गंभीर ने बेंगलुरु में हुई घटना को दुखी करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि जीत के बाद रोड शो बिल्कुल नहीं होने चाहिए, क्योंकि जश्न से ज्यादा व्यक्ति की जिंदगी है। मीडिया से बात करते हुए टीम इंडिया के कोच ने कहा कि “मेरा रोड शो पर कतई भरोसा नहीं है। जब मैं खेलता था और हम टी20 वर्ल्ड कप जीते थे तो भी मैं इस शो के पक्ष में नहीं था। लोगों की जिंदगी ज्यादा जरूरी हैं। बेंगलुरु में जो हुआ वो दर्दनाक है।”
बेंगलुरु भगदड़ में 11 परिवारों को मिलेंगे 10-10 लाख रुपये, आरसीबी ने किया ऐलान
इसके अलावा गौतम गंभीर ने इंग्लैंड दौरे पर बात की। उन्होंने कहा कि हमारे पास अच्छे क्वालिटी गेंदबाज हैं। इससे पहले टीम इंडिया ने चैंपियन ट्रॉफी में टीम इंडिया ने उनके बिना अच्छा प्रदर्शन किया था। इस सीरीज में भी ये दोहराना होगा। इसके आगे गंभीर ने कहा कि इंग्लैंड दौरे में युवा खिलाड़ियों के पास अच्छा करने का मौका है।
Gautam gambhirs statement came out bangalore stampede
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














