- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Gambhir Says Without Rohit And Virat England Tour Will Be Challenging For Indian Team
विराट और रोहित के संन्यास के बाद अब गौतम गंभीर को हो रहा पछतावा, कहा- इन दोनों के बिना इंग्लैंड में…
- Written By: उज्जवल सिन्हा
विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा कि इन दिग्गजों की विदाई ने इस दौरे को कठिन बना दिया है। हालांकि युवा खिलाड़ी के साथ खुद को साबित करने का मौका होगा।

गौतम गंभीर, विराट कोहली और रोहित शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारत के टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने कुछ दिन पहले संन्यास लेकर टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। दोनों खिलाड़ियों ने इंग्लैंड दौरे से पहले संन्यास का ऐलान किया है। जिसका मतलब यह साफ लग रहा है कि कोच और चयनकर्ता नहीं चाहते थे कि ये खिलाड़ी टीम में रहे। दोनों के संन्यास के बाद अब गौतम गंभीर को पछतावा हो रहा है।
भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने स्वीकार किया कि विराट कोहली और रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी टीम के लिये बड़ी चुनौती होगी लेकिन कहा कि टेस्ट क्रिकेट से उनके संन्यास ने दूसरे खिलाड़ियों के लिये आगे बढकर जिम्मेदारी लेने का मौका बनाया है। रोहित और विराट ने एक सप्ताह के भीतर टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।
संन्यास लेना किसी भी खिलाड़ी का व्यक्तिगत फैसला
गंभीर ने सीएनएन न्यूज 18 से कहा कि मेरा मानना है कि आप कब खेलना शुरू करते हैं और कब खत्म करना चाहते हैं, यह व्यक्तिगत फैसला है। किसी और को हक नहीं है। कोच हो, चयनकर्ता या देश में कोई और क्या किसी को किसी को भी यह बताने का अधिकार है कि उसे कब संन्यास लेना है और कब नहीं। यह खुद का फैसला होता है।
सम्बंधित ख़बरें
पहली ट्रॉफी के लिए 18 साल इंतजार तो 12 महीने में मिली दूसरी…तस्वीरों में देखें कैसे RCB ने GT को दी मात
वो 5 फैक्टर, जिसने आरसीबी को बनाया लगातार दूसरी बार चैंपियन…कप्तान पाटीदार ने आगे रहकर की अगुवाई
रजत पाटीदार अब बन गए दिग्गज कप्तान, IPL 2026 की ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के बाद की धोनी-रोहित के क्लब में एंट्री
RCB wins IPL 2026: बेंगलुरु की लगातार दूसरी खिताबी जीत, जानिए ‘Ee Sala Cup Namdu’ का पूरा सच
दो अनुभवी खिलाड़ियों की कमी खलेगी
दोनों के जाने के बाद भारत को नये टेस्ट कप्तान की जरूरत भी होगी और गंभीर ने स्वीकार किया कि इन दोनों की जगह लेना आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हम अपने दो सबसे सीनियर अनुभवी खिलाड़ियों के बिना जायेंगे। कई बार मुझे लगता है कि यह दूसरे खिलाड़ियों के पास अपनी उपयोगिता साबित करने का मौका भी है।
दूसरे खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
उन्होंने कहा कि यह कठिन होगा लेकिन ऐसे खिलाड़ी होंगे जो जिम्मेदारी लेने को तैयार होंगे। यह सवाल मुझे चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले भी पूछा गया था। जब जसप्रीत बुमराह नहीं था तब भी मैने यही बात कही थी। किसी के नहीं होने से दूसरे खिलाड़ी को कुछ खास करने का मौका मिलता है। उम्मीद है कि ऐसे खिलाड़ी होंगे जो इस मौके का इंतजार कर रहे होंगे।
Gambhir says without rohit and virat england tour will be challenging for indian team
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 Prize Money: खिताबी जीत के बाद RCB पर जमकर बरसे पैसे, वैभव सूर्यवंशी पर भी हुई धनवर्षा, देखें लिस्ट
Jun 01, 2026 | 01:16 AMवैभव सूर्यवंशी से लेकर साई सुदर्शन तक…, देखें IPL 2026 में अवॉर्ड विनर खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
Jun 01, 2026 | 12:56 AMपहली ट्रॉफी के लिए 18 साल इंतजार तो 12 महीने में मिली दूसरी…तस्वीरों में देखें कैसे RCB ने GT को दी मात
Jun 01, 2026 | 12:35 AMAaj Ka Rashifal 1 June 2026: जून के पहले दिन चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए सोमवार का अपना भाग्यफल
Jun 01, 2026 | 12:15 AMवो 5 फैक्टर, जिसने आरसीबी को बनाया लगातार दूसरी बार चैंपियन…कप्तान पाटीदार ने आगे रहकर की अगुवाई
Jun 01, 2026 | 12:11 AMरजत पाटीदार अब बन गए दिग्गज कप्तान, IPL 2026 की ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के बाद की धोनी-रोहित के क्लब में एंट्री
Jun 01, 2026 | 12:08 AMRCB wins IPL 2026: बेंगलुरु की लगातार दूसरी खिताबी जीत, जानिए ‘Ee Sala Cup Namdu’ का पूरा सच
May 31, 2026 | 11:55 PMवीडियो गैलरी

Iran ने ठुकराईं Trump की शर्तें? परमाणु डील पर नया संकट! मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ेगा तनाव? Video
May 31, 2026 | 07:16 PM
Japan ने लौटाए भारतीय आम! एक कीड़े ने कैसे डुबो दिया करोड़ों का कारोबार? VIDEO
May 31, 2026 | 06:59 PM
अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM










