-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Five Oldest Players Feature Womens T20 World Cup History Harmanpreet Kaur In List
Women’s T20 World Cup में खेलने वालीं ये हैं 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, लिस्ट में एक भारतीय स्टार भी शामिल
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
T20 World Cup Records: महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में उदेशिका प्रबोधनी, इनोका रणवीरा, सूजी बेट्स, एफी फ्लेचर और हरमनप्रीत कौर सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में शामिल रही हैं।

भारतीय महिला क्रिकेट प्लेयर्स (फोटो- सोशल मीडिया)
Women’s T20 World Cup 2026: महिला टी20 विश्व कप 2026 के शुरुआत को बस अब कुछ वक्त शेष है। 12 जून से इंग्लैंड में महिला क्रिकेट का ये बड़ा टूर्मामेंट खेला जाना है। इस दौरान मेजबान इंग्लैंड का सामना पड़ोसी टीम श्रीलंका के साथ होने वाला है। इससे पहले आइए इसी कड़ी में जान लेते हैं कि महिला टी20 वर्ल्ड कप में अब तक प्रतिभाग करने वाली वो 5 सबसे उम्रदराज प्लेयर कौन हैं?
उदेशिका प्रबोधनी
श्रीलंका की तेज गेंदबाज उदेशिका प्रबोधनी महिला टी20 विश्व कप में खेलने वालीं सबसे उम्रदराज खिलाड़ी रही हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 40 साल की उम्र में हिस्सा लिया था। वह श्रीलंका की ओर से अब तक खेले गए हर विश्व कप में टीम का हिस्सा रही हैं। 106 टी20 मुकाबलों के अपने करियर में वह 84 विकेट निकाल चुकी हैं। हालांकि, टी20 विश्व कप 2026 के लिए उन्हें टीम में नहीं चुना गया है।
इनोका रणवीरा
श्रीलंका की स्पिन गेंदबाज इनोका रणवीरा महिला टी20 विश्व कप में खेलने वालीं दूसरी सबसे उम्रदराज खिलाड़ी रही हैं। साल 2024 में हुए टी20 विश्व कप में इनोका ने 38 साल की उम्र में हिस्सा लिया था। इनोका ने श्रीलंका की तरफ से अब तक 91 टी20 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान 97 विकेट चटकाए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कार्डिफ में विराट का रिकॉर्ड मिशन, एक पारी में टूट सकते हैं 4 बड़े रिकॉर्ड; राहुल द्रविड़ को भी छोड़ेंगे पीछे
अर्जेंटीना ने तोड़ा इंग्लैंड का सपना, आखिरी मिनटों में पलटा मैच; लगातार दूसरे विश्व कप फाइनल में बनाई जगह
ICC ने बदल दिए क्रिकेट के सबसे बड़े नियम! अब ऐसे खेले जाएंगे वनडे और टी20 वर्ल्ड कप, हर मैच होगा करो या मरो
दूसरे वनडे से पहले इरफान पठान की सलाह, बोले- भारतीय टीम को प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं करना चाहिए
सूजी बेट्स
न्यूजीलैंड की अनुभवी खिलाड़ी सूजी बेट्स महिला टी20 विश्व कप में 37 साल की उम्र में हिस्सा रहीं हैं। बेट्स ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कीवी टीम को चैंपियन बनाने में अहम किरदार भी निभाया था। बेट्स पहले ही ऐलान कर चुकी हैं कि टी20 विश्व कप 2026 के बाद वह इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेंगी।
एफी फ्लेचर
वेस्टइंडीज की स्पिन गेंदबाज एफी फ्लेचर महिला टी20 विश्व कप में खेलने वालीं संयुक्त रूप से तीसरी सबसे उम्रदराज खिलाड़ी रही हैं। फ्लेचर ने 37 साल की उम्र में टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हिस्सा लिया था। फ्लेचर की गिनती कैरेबियाई टीम की सबसे बेहतरीन स्पिन गेंदबाजों में की जाती है और वह अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलट सकती हैं।
हरमनप्रीत कौर
भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर टी20 विश्व कप में खेलने वालीं चौथी सबसे उम्रदराज खिलाड़ी रही हैं। हरमनप्रीत ने टी20 विश्व कप 2024 में 35 साल की उम्र में हिस्सा लिया था। हालांकि, इस वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन बल्ले से कुछ खास नहीं रहा था। हरमनप्रीत की कप्तानी में भारतीय टीम भी ग्रुप स्टेज में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। वहीं, न्यूजीलैंड की स्टार खिलाड़ी सोफी डिवाइन भी 35 साल की उम्र में टी20 विश्व कप 2024 का हिस्सा रही थीं।
ये भी पढ़ें: Women’s T20 World Cup में भारत की नजरें ट्रॉफी पर, इन बड़ी वजहों से Team India को माना जा रहा प्रबल दावेदार
एलिसा पेरी
ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज ऑलराउंडर एलिसा पेरी महिला टी20 विश्व कप में खेलने वालीं पांचवीं सबसे उम्रदराज खिलाड़ी रही हैं। 2024 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने 33 साल की उम्र में हिस्सा लिया था। पेरी के नाम इस मेगा इवेंट में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। हालांकि, इस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
IANS इनपुट के साथ
Five oldest players feature womens t20 world cup history harmanpreet kaur in list
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बांकीपुर का किंगमेकर कौन? 15% कायस्थ मतदाताओं के हाथ में बाजी, क्या प्रशांत किशोर को मिलेगा समर्थन?
Jul 16, 2026 | 07:50 AMडीयू यूजी एडमिशन 2026, पहली सीट आवंटन सूची आज जारी, 18 जुलाई तक सीट स्वीकार करने का मौका
Jul 16, 2026 | 07:48 AMमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना को झटका: उल्हास नदी में बहा अस्थायी पुल, निर्माण में होगी देरी
Jul 16, 2026 | 07:46 AMWorld Snake Day: भारत में पाए जाने वाले ‘Big 4’ जहरीले सांप, सबसे ज्यादा इन्हीं के काटने से होती हैं मौतें
Jul 16, 2026 | 07:45 AMजगन्नाथ रथ यात्रा पर मंडराया संकट! ओडिशा में भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
Jul 16, 2026 | 07:45 AMनागपुर में बारिश थमी, किसानों की बढ़ी चिंता; बीज खेतों में ही अटके; कृषि विभाग ने जताई चिंता
Jul 16, 2026 | 07:43 AMFake MMS Controversy को लेकर शिल्पा शिंदे ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मुझे बदनाम करने की पूरी कोशिश हुई’
Jul 16, 2026 | 07:42 AMवीडियो गैलरी

आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PM
गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PM
बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM














