‘द ट्रेटर्स 2’ है फिक्स्ड? सवालों के घेरे में करण जौहर का शो, शुभमन गिल की बहन पर लगे ये आरोप

The Traitors 2 Controversy: करण जौहर के शो द ट्रेटर्स 2 से बाहर होने के बाद संदूस मौफकीर ने शाहनील गिल पर निजी रंजिश और असुरक्षा के तहत उन्हें एलिमिनेट करने का आरोप लगाया है।
The Traitors 2 Controversy
शाहनील गिल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Shahneel Gill The Traitors 2: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रहे रियलिटी शो द ट्रेटर्स सीजन 2 में हर बीतते दिन के साथ ड्रामा बढ़ता जा रहा है। करण जौहर की मेजबानी में चल रहे इस शो में फेमस स्टार्स के बीच शह और मात का खेल जारी है। हालांकि, शो में हाल ही में हुए एक एलिमिनेशन ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। प्रतियोगियों के बीच की रणनीति अब निजी बयानों और आरोपों में बदलती दिख रही है। दर्शकों का ध्यान अब खेल के साथ-साथ प्रतिभागियों के आपसी रिश्तों पर भी टिक गया है।

शो से हाल ही में बाहर हुईं मॉडल और एक्ट्रेस संदूस मौफकीर ने अपनी बेदखली पर चुप्पी तोड़ते हुए गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल की बहन शाहनील गिल पर कई आरोप लगाए हैं। संदूस का मानना है कि उन्हें खेल की किसी कमजोरी या रणनीति के कारण नहीं, बल्कि पर्सनल कारणों से शो से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जोरदार बहस छिड़ गई है।

असुरक्षा के कारण लिया गया फैसला

सदूस ने अपने हाल ही में एक इंटरव्यू में दावा किया कि जब शाहनील को शो में ट्रेटर यानी धोखेबाज़ की भूमिका मिली, तो उन्होंने सबसे पहले उन्हें निशाना बनाया। संदूस का कहना है कि एक मजबूत, आत्मविश्वास से भरी और मुखर महिला को देखकर शाहनील सहज महसूस नहीं कर पा रही थीं। उन्होंने कहा कि यह फैसला किसी खेल की मजबूती को नहीं बल्कि उनकी अपनी असुरक्षा को दर्शाता है। संदूस का मानना है कि इस तरह का कदम उठाकर केवल अपनी मौजूदगी साबित करने की कोशिश की गई है।

शो में शाहनील की एंट्री और गेम प्लान

करण जौहर के इस पॉपुलर शो में शाहनील गिल को ट्रेटर्स के ग्रुप में शामिल होने का मौका मिला था। इस ग्रुप में क्रिस्टल डिसूजा, आदित्य कुलश्रेष्ठ और हरमान सिंघा जैसे अन्य सदस्य भी शामिल हैं। शाहनील के ग्रुप का हिस्सा बनते ही दूसरे दिन संदूस को शो से बाहर करने का फैसला लिया गया। खेल के इस मोड़ ने दर्शकों को चौंका दिया, क्योंकि संदूस शुरुआत से ही काफी एक्टिव प्रतिभागी मानी जा रही थीं।

The Traitors 2 Controversy
‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर डंका, 10वें दिन भी करोड़ों की कमाई, वर्ल्डवाइड 193 करोड़ पार

फैंस और प्रतियोगियों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

इस पूरे मामले के बाद द ट्रेटर्स सीजन 2 के अन्य प्रतिभागियों और फैंस की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। पूर्व विनर मुनाव्वर फारूकी ने संदूस के अपने विचार खुलकर रखने की हिम्मत की सराहना की है। हालांकि, शाहनील गिल के सपोर्टर का तर्क है कि यह एक रणनीति आधारित शो है जहां अपनी जगह बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाने पड़ते हैं। फिलहाल द ट्रेटर्स 2 में यह विवाद तूल पकड़ता जा रहा है और आने वाले एपिसोड्स में इसके नतीजे देखने को मिल सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com