PCB पर कई आरोप लगा चुकी फातिमा सना आज टीम की है कप्तान, भारत से मैच के पहले कहीं बड़ी बात

भारत और पाकिस्तान के बीच आज महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का सातवां मुकाबला खेला जाना है। पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की युवा कप्तान फातिमा सना पाकिस्तान क्रिकेट का जाना-माना नाम है, जिन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर कई तरह के आरोप लगाए है और आज उन्हीं के हाथ में टीम की कप्तानी है।
फातिमा ने भारत के मुकाबले से पहले ही कई तरह के खुलासे किए।
फातिमा सना (सौजन्य-एक्स)
Published on
Updated on

दुबई: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के बारे में हर किसी को उत्साह होता है। महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत होने वाली है। जहां आज पहला मुकाबला हार चुकी भारतीय महिला टीम अपनी नाक बचाने और सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जीतने पर जोर लगाएगी। तो वहीं दूसरी ओर श्रीलंका को हराकर आ रही पाकिस्तान की महिला टीम आज मुकाबला जीतने के लिए अपनी पूरी कोशिश करेगी।

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की युवा कप्तान फातिमा सना पाकिस्तान क्रिकेट का जाना-माना नाम है, जिन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर कई तरह के आरोप लगाए है। फातिमा ने भारत के मुकाबले से पहले ही कई तरह के खुलासे किए। जिसमें खिलाड़ियों पर दबाव, उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के साथ-साथ अन्य बातों पर पाकिस्तान महिला टीम की कप्तान ने कई आरोप लगाए।

फिटनेस को लेकर लगाए आरोप

फातिमा ने लगभग दो साल पहले अपने ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर आरोप लगाए थे कि वे खिलाड़ियों को वो खाना नहीं देते है, जो एक खिलाड़ी के लिए अपनी फिटनेस के लिए जरूरी होता है। फातिमा सना ने ये बयान 2022 में लाहौर के एक ट्रेनिंग कैंप के दौरान दिया था, जब वे एक मामूली खिलाड़ी ही थी। उन्होंने बताया था कि अगर विदेशी क्रिकेटरों में कोई बड़ा फर्क है तो वो फिटनेस का है और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इस पर काम करना चाहिए।

दो साल पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर आरोप लगाने वाली एक मामूली-सी खिलाड़ी फातिमा सना आज पाकिस्तानी महिला टीम की कप्तान है। यहां तक की पाकिस्तान महिला टी20 वर्ल्ड कप की कमान भी वे संभाल रही है। ये उनके करियर का सबसे बड़ा बदलाव कहा जा सकता है, जहां इसके बाद महिला खिलाड़ियों की ओर से इस तरह की कोई बड़ी खबर या कहें की आरोप सामने नहीं आया है।

भारत के मुकाबले से पहले फातिमा

भारत के साथ महामुकाबले से पहले फातिमा सना ये कहना है कि उनके ऊपर खेल का कोई दबाव नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा भारत के खिलाफ खिलाड़ियों में दबाव है, लेकिन दबाव के साथ हम खेल में फोकस नहीं कर पाएंगे इसलिए दबाव से दूर रहेंगे।

इससे ये बात तो साफ है कि पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना भी मानती है कि भले ही वे श्रीलंका को हराकर आ रही है लेकिन भारतीय महिला टीम को हराना इतना भी आसान नहीं होगा। अब मुकाबले का रिजल्ट क्या आएगा ये तो वक्त ही बताएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच ये मुकाबला 6 अक्टूबर आज दोपहर 3.30 बजे खेला जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com