Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPL 2025, RR vs KKR: खिलाड़ियों की सुरक्षा पर मंडराया काला साया, विराट के बाद अब रियान से मिलने मैदान पर पहुंचा शख्स- देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स सिक्यूरिटी को चकमा देते हुए क्रीज पर पहुंच जाता है। अपनी तरफ फैन को आता देख रियान पराग भी रूक जाते हैं और उसे गले लगा लेते हैं।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Mar 27, 2025 | 07:29 AM

रियान पराग से मिलने फैन पहुंचा मैदान पर (सोर्स- एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

IPL 2025, Riyan Parag: इन दिनों आईपीएल 2025 के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस लीग में अब तक 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं और दो बाद ऐसा हुआ है कि फैंस सुरक्षा घेरा तोड़कर सीधे मैदान में घुस आ रहे हैं और अपने पसंदीदा क्रिकेटर के पास पहुंच जा रहे हैं। सबसे पहले ये मामला केकेआर और आरसीबी के बीच खेला गए लीग के पहले मैच में ही हुआ। उसके बाद अब एक बार भी ये हुआ है, लेकिन इस बार फैन रियान पराग से मिलने मैदान पर पहुंच गया।

बीते बुधवार को राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले में केकेआर ने आरआर को हराकर अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। लेकिन इस मुकाबले में राजस्थान की गेंदबाजी के समय एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर सीधे मैदान में घुस आया और आरआर के कप्तान रियान पराग के पास पहुंच गया।

रियान पराग से मिलने मैदान पर पहुंचा फैन

सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स सिक्यूरिटी को चकमा देते हुए क्रीज के पास पहुंच जाता है। अपनी तरफ फैन को आता देख रियान पराग भी रूक जाते हैं और उसे अपने करीब आने देते हैं। उसके बाद शख्स पराग के पैर छूता है और गले लग जाता है। जिसके बाद तुरंत गार्ड्स आ जाते हैं और उसे मैदान से बाहर ले जाते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

IOA ने एजीएम में लिया बड़ा फैसला, ग्रासरूट को 10 लाख और फेडरेशन को मिलेंगे 20 लाख रुपये

मैदान पर मैच के दौरान मिजोरम के रणजी क्रिकेटर के. लालरेमरुता का निधन, BCCI ने जताया दुख

18 साल में वर्ल्ड गोल्ड, 23 की उम्र में डोपिंग प्रतिबंध; जानिए इस एथलीट की हैरान करने वाली कहानी

विराट से भी पतले हो गए रोहित शर्मा? प्रैक्टिस सेशन का VIDEO हुआ वायरल, देखें ‘हिटमैन’ का नया अवतार

Fan invaded pitch for Riyan parag 😭😭
Itna bura din aagaya 😭 pic.twitter.com/FfI8coZnFH
— dAdA (@dAdA_170908) March 26, 2025

पराग से पहले कोहली के साथ हुई ये घटना

ऐसे में अब सवाल ये है कि स्टेडियम में इतनी ज्यादा सुरक्षा होने के बावजूद फैंस मैदान के अंदर कैसे घुस आ रहे हैं? लीग शुरू हुए 5 दिन हुए हैं और यह घटना दो बार हो चुकी है। रियान पराग से पहले यह विराट कोहली के साथ भी हो चुका है। आईपीएल के पहले ही मुकाबले में एक फैन आकर तुरंत कहोली से लिपट गया था। हालांकि, बाद में उसे सुरक्षाकर्मी वहां से लेकर गए।

रियान पराग का फ्लॉप शो जारी

आपको बता दें कि केकेआर के खिलाफ भी रियान पराग का बल्ला खामोश रहा। रियान ने जोरदार शुरुआत की और कुछ अच्छे शॉट लगाए। लेकिन, वह 15 गेंदों में 25 रन बनाने के बाद ही वरुण चक्रवर्ती की फिरकी का शिकार हो गए। डि कॉक ने आसान सा कैच लपककर रियान की पारी का अंत कर दिया। अपनी पारी के दौरान रियान ने तीन चौके लगाए। कुछ ये ही हाल रियान पराग का हैदराबाद के खिलाफ भी देखने मिला था। उस मुकाबले में भी वह महज 4 रन बनाकर आउट हो गए थे।

खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ऐसा रहा मुकाबला

मुकाबले की बात करें तो कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। जहां पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। वह 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर केवल 151 रन बना पाई। आरआर के लिए सबसे ज्यादा 33 रन ध्रुव जुरेल ने बनाए। वहीं, 152 रन का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम ने ये लक्ष्य केवल 17 ओवर की तीसरी गेंद पर ही हासिल कर लिया। केकेआर के लिए क्विंटन डिकॉक ने नाबाद 97 रन की पारी खेली। केकेआर ने ये सीजन की पहली जीत दर्ज की है।

Fan came on field to meet riyan parag during kkr vs rr ipl 2025 match

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 27, 2025 | 07:29 AM

Topics:  

  • Cricket News
  • Cricket Sports News
  • IPL
  • Rajasthan Royals
  • Riyan Parag
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.