PCB का कड़ा एक्शन, फखर जमां पर लगा बैन, अब PSL में इस टीम के साथ नई भूमिका में आएंगे नजर
Fakhar Zaman: फखर जमां पर बॉल टैम्परिंग के चलते PSL 2026 में दो मैचों का बैन लगा है। इस बीच लाहौर कलंदर्स ने उन्हें अंतरिम कोच बना दिया, जिससे वह सुर्खियों में आ गए हैं।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
फखर जमां (फोटो- सोशल मीडिया)
PCB Imposes Ban on Fakhar Zaman: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के दौरान फखर जमां एक बड़े विवाद में घिर गए हैं। मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ के आरोप में उन्हें दोषी पाया गया, जिसके बाद उन पर दो मैचों का प्रतिबंध लगा दिया गया। 3 अप्रैल को पीएसएल की अपीलीय संस्था ने उनकी अपील को खारिज करते हुए इस फैसले को बरकरार रखा। उन पर लीग की आचार संहिता के लेवल 3 के उल्लंघन का आरोप था, क्योंकि उन्होंने गेंद की स्थिति में बदलाव किया था।
बॉल टैम्परिंग मामले में लगा बैन
फखर जमां पर लगे इस बैन ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। मैच अधिकारियों ने जांच के बाद उन्हें दोषी ठहराया और दो मैचों के लिए सस्पेंड कर दिया। यह फैसला उनके और उनकी टीम लाहौर कलंदर्स के लिए बड़ा झटका माना जा रहा था। हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने उन्हें पूरी तरह से अलग करने के बजाय उनके साथ खड़े रहने का फैसला लिया।
लाहौर कलंदर्स ने दिया नया रोल
बैन के बावजूद लाहौर कलंदर्स ने फखर जमां को टीम से दूर नहीं किया है। ‘द संडे गार्डियन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रेंचाइजी ने उन्हें एक नई जिम्मेदारी सौंपते हुए टीम का अंतरिम कोच बना दिया। यह कदम काफी चौंकाने वाला रहा, लेकिन इससे यह भी साफ होता है कि टीम को उनके अनुभव और क्रिकेट समझ पर भरोसा है।
सम्बंधित ख़बरें
वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी आर्थर फेरी ने रचा इतिहास, दिमित्रोव को हराकर पहली क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
Cristiano Ronaldo Support: स्टैंड्स में दिखे धोनी और कोहली, FIFA 2026 में रोनाल्डो को करने पहुंचे थे सपोर्ट
IND vs ENG 3rd T20: सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया का करो या मरो का मुकाबला, कौन लेगा आज बिश्नोई की जगह
रांची से विश्व क्रिकेट के शिखर तक… आखिर कैसे बने करोड़ों दिलों के सबसे चहेते MS Dhoni?
कोच की भूमिका में दिखे फखर
3 अप्रैल को लाहौर में मुल्तान सुल्तान्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में फखर जमां ने टेम्पररी हेड कोच की भूमिका निभाई। रिपोर्ट्स के अनुसार, उस मैच के दौरान टीम की रणनीति और फैसलों में उनकी अहम भूमिका रही। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि टीम के नियमित कोच रसेल डोमिंगो ने यह जिम्मेदारी क्यों नहीं निभाई। इसके बावजूद फखर का यह नया अवतार चर्चा का विषय बन गया।
कब होगी टीम में वापसी
बैन के चलते फखर जमां मुल्तान सुल्तान्स के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल पाए थे और वह 9 अप्रैल को इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ मैच से भी बाहर रहेंगे। उम्मीद की जा रही है कि वह 11 अप्रैल को पेशावर जाल्मी के खिलाफ मैच में वापसी कर सकते हैं। उनके टीम में लौटने का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: इतिहास रचने की दहलीज पर KKR का स्टार गेंदबाज, सिर्फ 1 विकेट लेते ही बनेंगे ऐसे पहले भारतीय खिलाड़ी
लाहौर और मुल्तान के बीच खेले गए मैच की बात करें तो बारिश के कारण यह मुकाबला 13 ओवर का कर दिया गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए लाहौर कलंदर्स ने 5 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। जवाब में मुल्तान सुल्तान्स की टीम 13 ओवर में 165 रन ही बना सकी और 20 रन से मुकाबला हार गई। फखर जमां की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी शाहीन अफरीदी ने संभाली और टीम को जीत दिलाई।
