T20 World Cup: न्यूजीलैंड ने बनाए 159 रन, टेबल टॉपर बनने के लिए इंग्लैंड को मिला 160 रनों का टारगेट
T20 World Cup 2026 के सुपर-8 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ 159 रन बनाए। इंग्लैंड के स्पिनरों रेहान अहमद, आदिल रशीद और विल जैक्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए छह विकेट झटके।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड (फोटो-सोशल मीडिया)
England vs New Zealand, Super 8, Match No.9: टी20 वर्ल्ड कप 206 के सुपर-8 का 9वां मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए। इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा। रेहान अहमद, आदिल रशीद और विल जैक्स की तिकड़ी ने मिलकर छह विकेट निकाले।
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कीवी टीम की शुरुआत अच्छी रही और टिम सीफर्ट और फिन एलन ने मिलकर पहले विकेट के लिए 6.6 ओवर में 64 रन जोड़े। सीफर्ट ने 25 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 35 रन बनाए। वहीं, फिन एलन ने 19 गेंदों में 29 रनों का योगदान दिया।
ग्लेन फिलिप्स ने बनाए सबसे ज्यादा रन
रचिन रविंद्र भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 11 रन बनाकर रेहान अहमद का शिकार बने। मार्क चैपमैन 9 गेंदों में 15 रन बनाने के बाद आउट हुए। डेरिल मिचेल भी सस्ते में पवेलियन लौटे। ग्लेन फिलिप्स ने न्यूजीलैंड की तरफ से सर्वाधिक 39 रन बनाए। अपनी इस पारी में फिलिप्स ने 4 चौके और एक सिक्स लगाया। मिचेल सेंटनर 5 गेंदों में 9 रन बनाकर नाबाद रहे।
सम्बंधित ख़बरें
वर्ल्ड कप में रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी का मिला इनाम, डैनी वायट-हॉज बनीं ICC प्लेयर ऑफ द मंथ
ENG Vs IND: 141 रन ठोक बेन डकेट ने मचाया तहलका, इंग्लैंड ने भारत के सामने रखा 388 रन का लक्ष्य
ICC ने बदल दिए क्रिकेट के सबसे बड़े नियम! अब ऐसे खेले जाएंगे वनडे और टी20 वर्ल्ड कप, हर मैच होगा करो या मरो
इंग्लैंड टेस्ट टीम का अगला कोच बनेगा भारतीय? सामने आए 3 सबसे बड़े दावेदार, जानें ECB किस पर लगाएगा दांव
यह भी पढ़ें: T20 World Cup: सेमीफाइनल के लिए जंग लड़ेगा न्यूजीलैंड, टॉस जीतकर चुनी बैटिंग; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
कोल मैककांची ने 12 गेंदों में 14 रनों का योगदान दिया। न्यूजीलैंड ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए, जिसके चलते टीम स्कोरबोर्ड पर बड़ा टोटल लगाने में नाकाम रही। इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में विल जैक्स ने 4 ओवर में सिर्फ 23 रन खर्च करते हुए 2 विकेट चटकाए। वहीं, रेहान अहमद ने 28 रन देकर दो विकेट निकाले, जबकि आदिल रशीद भी दो विकेट चटकाने में सफल रहे। जोफ्रा आर्चर ने पारी का पहला ओवर मेडन डाला। हालांकि, इसके बावजूद उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।
इंग्लैंड की प्लेइंग-11
हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद के साथ मैदान पर उतरी है।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11
मिचेल सेंटनर की कप्तानी में न्यूजीलैंड इस मुकाबले में टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, कोल मैककांची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और लॉकी फर्ग्यूसन के साथ खेल रही है।
