ENG vs PAK 3rd Test: टेस्ट डेब्यू पर रजाउल्लाह खान ने जड़े 9 छक्के, पाकिस्तान को पारी की हार से बचाया

England vs Pakistan Test Match Series: एजबेस्टन टेस्ट में रजाउल्लाह खान ने डेब्यू पर 9 छक्के जड़कर इतिहास रचा। उनकी 81 रनों की आक्रामक पारी ने पाकिस्तान को पारी की हार से उबारा।
Razaullah Khan smashed 9 sixes on his Test debut, saving Pakistan from an innings defeat.
रजाउल्लाह खान (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Razaullah Khan Test Debut 9 Sixes: पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज रजाउल्लाह खान ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में शानदार पारी खेलकर टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। टेस्ट डेब्यू कर रहे 21 वर्षीय रजाउल्लाह ने 81 रन की पारी में 9 छक्के लगाए। उनके इस प्रदर्शन ने पाकिस्तान को पारी की हार से बचा लिया।

तीन मैचों की सीरीज में लगातार दो हार के बाद पाकिस्तान की टीम तीसरे टेस्ट की पहली पारी में सिर्फ 133 रन पर सिमट गई थी। इसके बाद इंग्लैंड ने 320 रन की बड़ी बढ़त हासिल कर ली। पाकिस्तान की दूसरी पारी में भी टीम 318 रन पर 8 विकेट गंवा चुकी थी और इंग्लैंड पारी से जीत के करीब था।

रजाउल्लाह की दमदार गेंदबाजी

जब इंग्लैंड पारी से जीत के करीब था उसी समय रजाउल्लाह खान ने आकर मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की और सिर्फ 43 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद भी उन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों पर लगातार बड़े शॉट लगाए। रजाउल्लाह ने अपनी पारी में कुल 9 छक्के लगाए और न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी के रिकॉर्ड की बराबरी की।

साउदी ने 2008 में इंग्लैंड के खिलाफ नेपियर टेस्ट में अपने डेब्यू पर 9 छक्के लगाए थे। इसके साथ ही रजाउल्लाह ने इंग्लैंड में एक टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के बेन स्टोक्स के रिकॉर्ड की भी बराबरी की। स्टोक्स ने 2023 एशेज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉर्ड्स में 9 छक्के लगाए थे।

Razaullah Khan smashed 9 sixes on his Test debut, saving Pakistan from an innings defeat.
Asian Games 2026 में भारत के पास चौथे स्थान पर पहुंचने का मौका, 106 पदकों का रिकॉर्ड सुधारने पर नजर

पाकिस्तान को मिला वापसी का मौका

रजाउल्लाह ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के एक ओवर में तीन छक्के लगाए। इसके बाद उन्होंने जोफ्रा आर्चर की गेंदों पर भी बड़े शॉट खेले। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी से पाकिस्तान ने 400 रन का आंकड़ा पार किया। रजाउल्लाह की सबसे अहम साझेदारी मोहम्मद अब्बास के साथ हुई।

दोनों ने नौवें विकेट के लिए 121 रन जोड़े और पाकिस्तान को मैच में वापस ला दिया। पाकिस्तान की दूसरी पारी 449 रन पर समाप्त हुई। अब इंग्लैंड को तीसरा टेस्ट जीतने और सीरीज में पाकिस्तान का 3-0 से सफाया करने के लिए 130 रन बनाने हैं। रजाउल्लाह की पारी ने पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में वापसी का मौका जरूर दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com