एलिस पेरी ने रचा इतिहास, महिला टेस्ट क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाली ऑस्ट्रेलिया की पहली खिलाड़ी बनी
Ellyse Perry: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी एलिस पेरी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो ऑस्ट्रेलिया के लिए महिला टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी बन गई है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
एलिस पेरी (फोटो-सोशल मीडिया)
Ellyse Perry Makes History: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम और भारतीय महिला टीम के बीच खेले जा रहे एकमात्र पिंक बॉल टेस्ट के दौरान दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई ऑल-राउंडर एलिस पेरी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वो महिला टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई है।
पर्थ के वाका स्टेडियम में इस मुकाबले के दूसरे दिन पेरी 76 रन बनाकर आउट हुईं। इस पारी के दौरान ही उन्होंने महिला टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन का माइलस्टोन पूरा किया और ऑस्ट्रेलिया की दूसरी महिला क्रिकेटर बन गईं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 1000 रन पूरे किए।
यह माइलस्टोन उन्होंने 43वें ओवर की आखिरी गेंद पर हासिल किया, जब स्नेह राणा की गेंद पर मिड-विकेट एरिया के पास एक रन लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड करेन रोल्टन के नाम था, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 1002 रन बनाए थे। 35 साल की पेरी ने अब रोल्टन को पीछे छोड़ते हुए ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। इस उपलब्धि का जश्न उन्होंने दीप्ति शर्मा की गेंद पर मिड-ऑन के ऊपर से शानदार बाउंड्री लगाकर मनाया।
सम्बंधित ख़बरें
हरमनप्रीत कौर ने कप्तान के तौर पर महिला क्रिकेट में किया बड़ा कारनामा, इस मामले में बन गई नंबर-1 खिलाड़ी
साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया का ‘सरेंडर’, तीसरे T20 में मेजबानों ने बुरी तरह रौंदा, सीरीज पर भी जमाया कब्जा
तीसरे टी20 में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?
ICC Women’s T20I Ranking में शेफाली वर्मा ने मारी छलांग, हरमनप्रीत कौर भी हुआ फायदा
महिला टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी
| बल्लेबाज | टीम | समय | मैच | इनिंग्स | रन | उच्चतम स्कोर | औसत | शतक | अर्धशतक |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| जेन ब्रिट्टिन | इंग्लैंड | 1979–1998 | 27 | 44 | 1935 | 167 | 49.61 | 5 | 11 |
| चार्लोट एडवर्ड्स | इंग्लैंड | 1996–2015 | 23 | 43 | 1676 | 117 | 44.10 | 4 | 9 |
| राचेल हेयो-फ्लिंट | इंग्लैंड | 1960–1979 | 22 | 38 | 1594 | 179 | 45.54 | 3 | 10 |
| डेबी हॉकलि | न्यूज़ीलैंड | 1979–1996 | 19 | 29 | 1301 | 126* | 52.04 | 4 | 7 |
| कैरोल हॉजेस | इंग्लैंड | 1984–1992 | 18 | 31 | 1164 | 158* | 40.13 | 2 | 6 |
| संध्या अग्रवाल | भारत | 1984–1995 | 13 | 23 | 1110 | 190 | 50.45 | 4 | 4 |
| एनिड बेकवेल | इंग्लैंड | 1968–1979 | 12 | 22 | 1078 | 124 | 59.88 | 4 | 7 |
| क्लेयर टेलर | इंग्लैंड | 1999–2009 | 15 | 27 | 1030 | 177 | 41.20 | 4 | 2 |
| मर्टल मैकलागन | इंग्लैंड | 1934–1951 | 14 | 25 | 1007 | 119 | 41.95 | 2 | 6 |
| एलिस पेरी | ऑस्ट्रेलिया | 2008–2026 | 15 | 24 | 1006 | 213* | 59.17 | 2 | 4 |
इस पारी के साथ एलिस पेरी महिला टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली 10वीं खिलाड़ी बन गई है। पेरी ने अब तक कुल 15 टेस्ट मुकाबले की 24 पारियचों में 1006 रन बनाए हैं। जिसमें उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 213 रन का है। पेरी ने 59.17 की औसत से 2 शतक और 4 अर्धशतक लगाई है।
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाए 323 रन
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने पहली पारी में भारत के खिलाफ 125 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलिया के लिए एनाबेल सदरलैंड ने शतकीय पारी खेली। सदरलैंड ने 129 रन बनाए। उसके अलावा पेरी ने 76, लुसी हेमिल्टन ने 23, अलावा किंग ने 21, बेथ मूनी ने 19 और एलिसा हीली ने 13 रन बनाए। भारत के लिए सायली सतघरे ने 4, क्रांति गौड़ ने 2 और दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट चटकाए।
उससे पहले भारतीय महिला टीम ने पहली पारी में केवल 198 रन ही बना सकी थी। जिसमें सबसे ज्यादा रन जेमिमा रोड्रिग्स ने बनाए। जेमिमा ने 53, शेफाली ने 35, हरमनप्रीत कौर ने 19, काश्वी गौतम ने 34, प्रतिका रावल ने 18 और ऋचा घोष ने 11 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए एनाबेल सदरलैंड ने 4, लुसी हेमिल्टन ने 3 और ब्राउन ने 2 विकेट चटकाए।
