T20 वर्ल्ड कप में शामिल इन 5 युवा क्रिकेटर्स की चर्चा जोरों पर, जानिए उन खिलाड़ियों के नाम

Discussion of these 5 young cricketers involved in T20 World Cup is in full swing, know the names of those players
Published on: 
Updated on: 

-विनय कुमार

ICC T20 World Cup, 2022 इसी महीने की 16 तारीख़ से आरंभ होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट की मेज़बानी ऑस्ट्रेलिया कर रहा है। ताज़ा वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही टीमों के कुछ युवा खिलाड़ी न्यूज की दुनिया में सेंसेशन बने हुए हैं। उनमें से 5 खिलाड़ियों पर कुछ ज्यादा ही नज़रें टिकी हैं। आइए जानें उन 5 युवा क्रिकेटर्स के नाम -

1. टिम डेविड (Tim David)

ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल यह खिलाड़ी T20 Cricket की दुनिया में इन दिनों बेहद घातक है। टिम कभी भी मैच का रुख पलट देने का माद्दा रखते हैं।

2. हैरी ब्रुक (Harry Brook)

इंग्लैंड T20Iटीम के मारक बल्लेबाज़ हैरी ब्रुक अपनी आतिशी बल्लेबाज़ी के लिए खूब जाने जाते हैं। 23 वर्षीय हैरी ब्रूक्स (Harry Brooks) इंग्लैंड की अंडर-19 टीम के कमान संभाल चुके हैं। और, साल 2020 में डोमेस्टिक सीजन में बड़ा ही जानदार प्रदर्शन किया था। मिड्ल ऑर्डर में बल्लेबाज़ी करने वाले हैरी ब्रूक्स ने अब तक केवल 11 T20 मैच खेले हैं, लेकिन उनकी 48.28 की औसत उन्हें सुर्खियों में ला दिया है।

3. फिन एलेन (Finn Allen)

न्यूजीलैंड के विस्फोटक युवा बल्लेबाज फिन एलेन (Finn Allen) ने हालांकि अपने करियर में अब तक सिर्फ 13 इंटरनेशनल पारियां खेली हैं, लेकिन उनके बल्ले से सेंचुरी भी निकल चुकी है। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 169 की रही है। टिक गए तो हारती बाज़ी को जीतना उनके लिए दूर की कौड़ी नहीं है।

4. अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh)

हाल के कई T20I मैचों में हमने यह देखा है कि अर्शदीप सिंह ने अपनी खतरनाक तेज़ गेंदबाज़ी से क्रिक्रेट की दुनिया में एक खौफ बना दिया है। माना जा रहा है कि ICC T20 World Cup, 2022 में अर्शदीप एक चमकता सितारा बनकर उभरेंगे।

5. नसीम शाह (Naseem Shah)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खतरनाक युवा सीमर नसीम शाह का जलवा Asia Cup-2022 देखा गया है। भारत के खिलाफ उनकी गेंदबाज़ी ने इसका नज़राना पेश किया था। वर्ल्ड कप में इस पाकिस्तानी बोलर से भी बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीदें हैं।