Dewald Brevis ने मचाई तबाही! 32 गेंदों में 75 रन ठोककर दक्षिण अफ्रीका को दिलाई जीत, जिम्बाब्वे 7 विकेट से हारा

South Africa vs Zimbabwe T20: नामीबिया टी20 ट्राइ-सीरीज में डेवाल्ड ब्रेविस ने 32 गेंदों में आतिशी 75 रन ठोककर दक्षिण अफ्रीका को जिम्बाब्वे पर 7 विकेट से धमाकेदार जीत दिलाई।
Dewald Brevis wreaks havoc! Blasts an unbeaten 75 off 32 balls to secure a big win for South Africa
दक्षिण अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Namibia T20 Tri-Series South Africa Victory: नामीबिया के खिलाफ मिली हार के बाद दक्षिण अफ्रीका ने शानदार वापसी की है। नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक में खेले गए नामिबिया T20I ट्राई-सीरीज 2026 के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के हीरो रहे युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस, जिन्होंने सिर्फ 32 गेंदों में नाबाद 75 रन की तूफानी पारी खेलकर मैच को एकतरफा बना दिया।

जिम्बाब्वे की तेज शुरुआत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत ठीक रही। बेन करन ने सिर्फ 12 गेंदों में 24 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दी। हालांकि, दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर जिम्बाब्वे पर दबाव बनाए रखा।

ब्रायन बेनेट ने 35 गेंदों में 34 रन बनाए और टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए। इसके बाद तादिवानाशे मारुमानी ने सिर्फ 13 गेंदों में 30 रन की तेज पारी खेली। उन्होंने 3 छक्के लगाए।

डुआन जानसन की शानदार गेंदबाजी

मारुमानी और वेस्ली मधेवेरे के बीच 43 रन की तेज साझेदारी हुई, जिससे जिम्बाब्वे का स्कोर कुछ हद तक सम्मानजनक स्थिति में पहुंचा। आखिर में जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 144 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए डुआन जानसन ने 3 विकेट, जबकि प्रेनेलन सुब्रायन ने 2 विकेट लिए।

ब्रेविस ने अकेले पलट दिया मैच

145 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन पावरप्ले में लुआन-ड्रे प्रिटोरियस और जॉर्डन हरमन के विकेट गिरने से टीम का स्कोर 61/2 हो गया। इसके बाद मैदान पर आए डेवाल्ड ब्रेविस ने पूरा मैच ही बदल दिया।

ब्रेविस ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए सिर्फ 32 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए। उनकी पारी में 7 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की और जिम्बाब्वे को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

सिर्फ 13 ओवर में कर लिया चेज

टोनी डी जोरजी ने 15 रन बनाए और ब्रेविस के साथ तीसरे विकेट के लिए 46 रन जोड़े। उनके आउट होने के बाद भी ब्रेविस नहीं रुके और रुबिन हरमन के साथ मिलकर दक्षिण अफ्रीका को जीत तक पहुंचा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने लक्ष्य सिर्फ 13.5 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया, यानी टीम ने 6 ओवर से ज्यादा गेंदें बाकी रहते जीत दर्ज की।

Dewald Brevis wreaks havoc! Blasts an unbeaten 75 off 32 balls to secure a big win for South Africa
CSK में बड़ा बदलाव! 20 सितंबर को खुलेगा राज, क्या MS Dhoni बनेंगे नए हेड कोच? जानें पूरी कहानी

दुनिया भर के फैन्स इस अहम ट्राई-सीरीज के सभी मैच देख सकते हैं, जिसमें फाइनल भी शामिल है। ये सभी मैच आईसीसी.टीवी पर लाइव स्ट्रीम किए जाएंगे। फैन्स इन जगहों पर भी मैच देख सकते हैं

- वनअफ्रीका टीवी: नामीबिया और जिम्बाब्वे

- सुपरस्पोर्ट: नामीबिया और जिम्बाब्वे को छोड़कर अफ्रीका के सभी इलाके

- फैनकोड: भारत

- आईसीसी.टीवी: बाकी दुनिया, जिसमें नामीबिया और जिम्बाब्वे को छोड़कर अफ्रीका के सभी इलाके शामिल हैं

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com