RCB को IPL 2025 के बीच लगा बड़ा झटका! स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल हुए पूरे सीजन से बाहर, इस अनसोल्ड खिलाड़ी की लगी लॉटरी
IPL 2025: आईपीएल प्लेऑफ की रेस में शामिल होने से ठीक पहले RCB को बड़ा झटका लगा है। देवदत्त पडिक्कल चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह अब मयंक अग्रवाल टीम में शामिल हुए हैं।
- Written By: मृणाल पाठक
देवदत्त पडिक्कल (सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल के 18वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु कमाल का प्रदर्शन कर रही है। इस शानदार प्रदर्शन की वजह से आरसीबी को ट्रॉफी जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। हालांकि, टीम को अब तगड़ झटका लगा है। आरसीबी के तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले खतरनाक बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल किया गया है।
पडिक्कल ने इस सीजन में आरसीबी के लिए 10 मैच खेले और दो अर्धशतकों की मदद से 247 रन बनाए। आरसीबी ने उन्हें मेगा ऑक्शन में 2 करोड़ में साइन किया था और वह टीम की बल्लेबाजी को संतुलन प्रदान करते थे। उन्होंने कई मैचों में आरसीबी के लिए शानदार पारियां खेली हैं। जिसके कारण प्लेऑफ से पहले उनका टीम से बाहर होना आरसीबी के लिए बड़ा नुकसान है।
🚨 DEVDUTT PADIKKAL RULED OUT OF IPL 2025. 🚨 – Mayank Agarwal has replaced him RCB squad. pic.twitter.com/8YngVdM8pk — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 7, 2025
सम्बंधित ख़बरें
चोट कंधे में और बदलाव सिर के नाम पर…कन्कशन सब्स्टीट्यूट के फैसले पर मचा बवाल, MI ने नियमों का उठाया फायदा?
IPL के असली सुपरमैन! टॉप-5 फील्डर्स में विदेशी खिलाड़ियों का कब्जा, तिलक वर्मा ने बचाई भारत की लाज
संजू के मैजिक पर शशि थरूर हुए गदगद! लिखी ऐसी कविता कि इंटरनेट पर मच गया तहलका, वायरल हो रहा पोस्ट
टीम इंडिया से पहले पाकिस्तानी जर्सी में खेले थे सचिन तेंदुलकर, पढ़ें 37 साल पुराना ये दिलचस्प वाकया
मयंक अग्रवाल की आरसीबी में एंट्री मयंक अग्रवाल ने भी इस सीजन आईपीएल ऑक्शन में अपना नाम दिया था, लेकिन उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला। लेकिन उनके पास आईपीएल का अच्छा खासा अनुभव है। वह कुछ समय तक पंजाब किंग्स के कप्तान भी रह चुके हैं।
Virat Kohli welcoming Mayank Agarwal in the RCB team. ❤️ pic.twitter.com/89vaEtxvcO — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 8, 2025
मयंक अग्रवाल ने अब तक आईपीएल में 127 मैच खेले हैं और एक शतक और 13 अर्धशतक लगाने में सफल रहे हैं। इससे पहले वे सनराइजर्स हैदराबाद टीम का अहम हिस्सा थे, लेकिन इस सीजन से पहले टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया और फिर उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला। मयंक अग्रवाल एक करोड़ के बेस प्राइस पर नीलामी में आए थे, वे इसी कीमत पर आरसीबी से जुड़ेंगे।
KKR के खिलाफ धोनी ने लगाई स्पेशल सेंचुरी, IPL इतिहास में ये बड़ा कारनामा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
आरसीबी इस सीजन शानदार फॉर्म में है। वे 11 मैचों में 8 जीत और 3 हार के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर हैं। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उन्हें 3 मैचों में से सिर्फ एक मैच जीतना है। उनका अगला मैच शुक्रवार 9 मई को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ है।
