LSG vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, ऋषभ पंत की टीम पहले करेगी बल्लेबाजी; ऐसी है दोनों टीमों का प्लेइंग-11

LSG vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं लखनऊ सुपर किंग्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals, 5th Match
लखनऊ सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals, 5th Match: आईपीएल 2026 का शानदार आगाज हो चुका है। इस सीजन का पांचवां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स (LSG vs DC) के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

टॉस जीतने के बाद डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, "हम देखना चाहते हैं कि क्या यह विकेट तेज गेंदबाजों को मदद देता है? आंकड़ों के मुताबिक, लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमें जीतती हैं, लेकिन यह एक नया टूर्नामेंट भी है। मुझे लगता है कि हमें पहले गेंदबाजी करके शुरुआत करनी चाहिए। पिछले साल हमने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन बीच में हम पिछड़ गए थे। हम एक बार फिर अच्छी शुरुआत करना चाहते हैं।"

टॉस गंवाने के बाद ऋषभ पंत ने क्या कहा?

दूसरी ओर, एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, "इस विकेट पर ज्यादा कुछ नहीं बदलेगा, इसलिए टॉस से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। यह पूरी तरह से एक नई ऊर्जा, नया लोगो, रंग और सोच है। हम अच्छा महसूस कर रहे हैं और खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पिछले साल चोटें एक चिंता का विषय थीं, लेकिन अब हम उस पर ज्यादा ध्यान नहीं देंगे। गेंदबाज फिट हैं, हर कोई मैदान पर उतरकर अपना असर दिखाना चाहता है।"

LSG vs DC का हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल इतिहास में अब तक दोनों टीमों के बीच 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें कैपिटल्स का पलड़ा भारी रहा है। डीसी ने 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि एलएसजी को 3 मैच में जीत मिली है।

आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दोनों मैच अपने नाम किए। इसके बाद आईपीएल 2023 में दोनों टीमें सिर्फ एक ही बार आमने-सामने रहीं, जिसमें एलएसजी ने मैच अपने नाम किया। आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के विरुद्ध दोनों ही मैच जीते थे। अगले सीजन भी एलएसजी को दोनों मैच गंवाने पड़े।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (सी), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्खिया, प्रिंस यादव

Navbharat Live
navbharatlive.com