IPL 2026 DC vs MI Highlights: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया
DC vs MI Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
DC vs MI Live Highlights : दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 8वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की। सीजन की लगातार दूसरी जीत के साथ डीसी ने प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान अपने नाम कर लिया है। मुंबई इंडियंस ने खराब शुरुआत के बावजूद 162 रन बनाए, जिसमें सूर्यकुमार यादव (51) और रोहित शर्मा (35) की अहम पारियां रहीं। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने शुरुआती झटकों के बाद समीर रिजवी (90) और पथुम निसांका (44) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 18.1 ओवर में जीत हासिल कर ली। समीर रिजवी ने लगातार दो मैच में दो अर्धशतकीय पारी खेली है।
04 Apr 2026 07:21 PM (IST)
04 Apr 2026 07:21 PM (IST)DC vs MI LIVE Score Updates: समीर रिज़वी के IPL में पिछले 3 स्कोर
- 58* (25) बनाम PBKS
- 70* (47) बनाम LSG
- 90 (51) बनाम MI
04 Apr 2026 07:20 PM (IST)
04 Apr 2026 07:20 PM (IST)DC vs MI LIVE Score Updates: IPL में किसी इम्पैक्ट प्लेयर का सबसे ज़्यादा स्कोर
- 108* - साई सुदर्शन बनाम DC, दिल्ली, 2025
- 107* - जोस बटलर बनाम KKR, कोलकाता, 2024
- 90 - समीर रिज़वी बनाम MI, दिल्ली, 2026*
- 89 - करुण नायर बनाम MI, दिल्ली, 2025
04 Apr 2026 07:20 PM (IST)
04 Apr 2026 07:20 PM (IST)DC vs MI LIVE Score Updates: दिल्ली ने दर्ज की 6 विकेट से जीत
आईपीएल 2026 के आठवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया है। दोपहर में खेले गए मुकाबले में समीर रिजवी के 51 गेंदों में 90 रनों की शानदार पारी और मुकेश कुमार समेत सभी गेंदबाजों की धारदार गेंदबाजी की मदद से डीसी ने यह कारनामा किया।
04 Apr 2026 07:18 PM (IST)
04 Apr 2026 07:18 PM (IST)DC vs MI LIVE Score Updates: 90 रन बनाकर आउट हुए रिजवी
51 गेंदों में 90 रनों की धारदार, शानदार, लाजवाब पारी खेलने के बाद समीर रिजवी पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें कार्बिन बॉश ने आउट किया। वे कैच आउट हुए। हालांकि, उन्होंने मैच को एकतरफा कर दिया है दिल्ली जीत की ओर अग्रसर है।
04 Apr 2026 06:31 PM (IST)
04 Apr 2026 06:31 PM (IST)DC vs MI LIVE Score Updates: समीर रिजवी की लगातार दूसरा अर्धशतक
आईपीएल 2026 में समीर रिजवी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ रिजवी ने अर्धशतक बनाया। समीर रिजवी ने अपना अर्धशतक छक्के के साथ पूरा किया। इससे पहले वो लखनऊ के खिलाफ दिल्ली को पहले मुकाबले में जीत दिलाने के लिए बेहतरीन पारी खेली थी।
04 Apr 2026 06:19 PM (IST)
04 Apr 2026 06:19 PM (IST)DC vs MI LIVE Score Updates: दिल्ली को लगा तीसरा झटका
दिल्ली कैपिटल्स को तीसरा झटका पथुम निसांका के रूप में लगा। पथुम निसांका 44 रन बनाकर आउट हुए। 73 के स्कोर पर मुंबई को तीसरी सफलता मिली। मिचेल सेंटनर ने मुंबई को यह सफलता दिलाई।
04 Apr 2026 05:41 PM (IST)
04 Apr 2026 05:41 PM (IST)DC vs MI LIVE Score Updates: नीतीश राणा हुए रन आउट
केएल राहुल को दूसरा झटका नीतीश राणा के रूप में लगा। नीतीश राणा बिना कोई रन बनाए रन आउट हो गए। बुमराह ने रन आउट करके दिल्ली को दूसरा झटका दिया।
04 Apr 2026 05:35 PM (IST)
04 Apr 2026 05:35 PM (IST)DC vs MI LIVE Score Updates: केएल राहुल हुए आउट
केएल राहुल के रूप में दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका लगा है। केएल राहुल 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं। मुंबई के लिए दीपक चाहर ने पहली सफलता दिलाई।
04 Apr 2026 05:20 PM (IST)
04 Apr 2026 05:20 PM (IST)DC vs MI LIVE Score Updates: दिल्ली कैपिटल्स को मिला 163 रनों का टारगेट
दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 163 रनों का लक्ष्य मिला है। अब रन चेज के दौरान सभी की नजरें केएल राहुल पर रहेगी। लखनऊ के खिलाफ केएल राहुल बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे। वही पथुम निसांका भी कुछ खास नहीं कर पाए थे। आज देखना होगा कि ये जोड़ी क्या कमाल करती है।
04 Apr 2026 05:19 PM (IST)
04 Apr 2026 05:19 PM (IST)DC vs MI LIVE Score Updates: मुंबई इंडियंस ने 162 रन बनाए
मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। मुंबई के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतकीय पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने 51, रोहित शर्मा ने 35, नमन धीर ने 28, सेंटनर ने 18 और कॉर्बिन बॉश ने 11 रन बनाए। वहीं दिल्ली के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए मुकेश कुमार ने 2, एनगिडी ने 1, विप्रज ने 1, अक्षर पटेल ने 1 और टी नटराजन ने एक विकेट लिए। अब दिल्ली को जीत के लिए 163 रन बनाने होंगे।
04 Apr 2026 05:13 PM (IST)
04 Apr 2026 05:13 PM (IST)DC vs MI LIVE Score Updates: नमन धीर के रूप में लगा छठा झटका
मुंबई इंडियंस को नमन धीर के रूप में छठा झठका लगा। नमन धीर 28 रन बनाकर आउट हुए। 146 के स्कोर पर मुंबई को छठा झटका लगा। टी नटराजन की गेंद पर बड़े हिट मारने की प्रयास में आउट हो गए।
04 Apr 2026 04:47 PM (IST)
04 Apr 2026 04:47 PM (IST)DC vs MI LIVE Score Updates: अर्धशतक बनाकर लौटे सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव 51 रन बनाकर आउट हुए। 122 के स्कोर पर मुंबई का पांचवां विकेट गिरा। लुंगी एनगिडी ने सूर्या को चलता किया। अब देखना होगा कि मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में कितना रन बनाने में कामयाब होती है।
04 Apr 2026 04:28 PM (IST)
04 Apr 2026 04:28 PM (IST)DC vs MI LIVE Score Updates: रदरफोर्ड हुए आउट
मुंबई इंडियंस को चौथा झटका रदरफोर्ड के रूप में लगा। 85 के स्कोर पर मुंबई ने चौथा विकेट गंवाया। रदरफोर्ड 5 रन बनाकर आउट हो गए। विप्रज निगम को पहली सफलता मिली।
04 Apr 2026 04:17 PM (IST)
04 Apr 2026 04:17 PM (IST)DC vs MI LIVE Score Updates: रोहित शर्मा हुए आउट
मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। 35 रन बनाकर रोहित शर्मा 71 के स्कोर पर आउट हुए। अक्षर पटेल ने रोहित शर्मा को चलता किया।
04 Apr 2026 03:47 PM (IST)
04 Apr 2026 03:47 PM (IST)DC vs MI LIVE Score Updates: तिलक वर्मा के रूप में लगा दूसरा झटका
मुंबई इंडियंस को तिलक वर्मा के रूप में दूसरा झटका लगा। मुंबई को एक ओवर में ही दूसरा झटका लगा। मुकेश कुमार ने तिलक वर्मा को जीरो पर आउट करके दिल्ली को दूसरी सफलता दिलाई।
04 Apr 2026 03:45 PM (IST)
04 Apr 2026 03:45 PM (IST)DC vs MI LIVE Score Updates: मुंबई इंडियंस को लगा पहला झटका
मुंबई इंडियंस को पहला झटका रयान रिकल्टन के रूप में लगा। रिकल्टन 11 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हो गए। मुकेश कुमार ने दिल्ली को पहली सफलता दिलाई।
04 Apr 2026 03:38 PM (IST)
04 Apr 2026 03:38 PM (IST)DC vs MI LIVE Score Updates: मुंबई इंडियंस की पारी शुरू
मुंबई इंडियंस के लिए पारी का आगाज रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन करने उतरे। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुकेश कुमार ने गेंदबाजी की शुरुआत की।
04 Apr 2026 03:11 PM (IST)
04 Apr 2026 03:11 PM (IST)DC vs MI LIVE Score Updates: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11
रोहित शर्मा, रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह
04 Apr 2026 03:10 PM (IST)
04 Apr 2026 03:10 PM (IST)DC vs MI LIVE Score Updates: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11
केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार
04 Apr 2026 03:06 PM (IST)
04 Apr 2026 03:06 PM (IST)DC vs MI LIVE Score Updates: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया। दिल्ली कैपिटल्स ने इस मुकाबले में बिना बदलाव के साथ उतरी है। वहीं मुंबई इंडियंस ने तीन बदलाव किए हैं।
04 Apr 2026 03:06 PM (IST)
04 Apr 2026 03:06 PM (IST)DC vs MI LIVE Score Updates: दोनों टीमों ने जीता अपना पहला मुकाबला
टूर्नामेंट का आठवां मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। दिल्ली और मुंबई दोनों ही टीमें अपना पहला मैच जीतकर एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। मुंबई इंडियंस ने अपने पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को पटखनी दी थी, वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया था।
04 Apr 2026 03:05 PM (IST)
04 Apr 2026 03:05 PM (IST)DC vs MI LIVE Score Updates: 8वें मुकाबले के लिए आपका स्वागत है
नमस्कार, मैं उज्जवल कुमार सिन्हा, आईपीएल 2026 के 8वें मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत करता हूं। आज इस सीजन का पहला डबल डेकर मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। यह मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगा। 3 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर होंगे।
