-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Csk Win Vs Gt Benefits Rcb Ipl 2025 Top 2 Scenario
माही ने विराट पर किया एहसान! गुजरात को मात देकर आसान की RCB की राह, मिलेगी टॉप-2 में जगह?
- Written By: मृणाल पाठक
IPl 2025 में जितना खराब CSK ने खेला है, उतना ही अच्छा RCB का प्रदर्शन रहा है। ऐसे में अब धोनी की टीम ने विराट कोहली की RCB पर जाते-जाते बड़ा एहसान कर दिया है।

एमएस धोनी और विराट कोहली (सोर्स-सोशल मीडिया)
अहमदाबाद: आईपीएल शुरू होते ही चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस के बीच अलग ही टशन देखने मिलता है। एक जंग मैदान पर खिलाड़ियों के बीच होती है, तो दूसरी फैंस के बीच लड़ी जाती है। दोनों केवल एक दूसरे की टीम की हार की कामना करते हैं, लेकिन इस बार चेन्नई के आखिरी मुकाबले में जीत की दुआ खुद आरसीबी फैंस भी कर रहे थे।
अब आप सोच रहे होंगे की ये अजूबा कैसे हो गया? तो इसमें भी आरसीबी वाले अपना ही फायदा देख रहे थे, क्योंकि सीएसके की जीत से उन्हें आईपीएल 2025 में बहुत बड़ा फायदा हुआ है। या फिर ये कहें कि सीएसके ने आरसीबी पर बड़ा एहसान कर दिया है।
दरअसल, इस बार जितना खराब चेन्नई ने खेला है, उतना ही अच्छा आरसीबी का प्रदर्शन रहा है। इस बार के आईपीएल के खिताब का प्रबल दावेदार भी आरसीबी को ही माना जा रहा है। ऐसे में अब महेंद्र सिंह धोनी की टीम CSK ने विराट कोहली की टीम RCB पर जाते-जाते बड़ा एहसान भी कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
ICC का बड़ा एलान! महिला T20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए इन 8 टीमों को मिली सीधी एंट्री, देखें पूरी लिस्ट
IND vs IRE T20: वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया पर मंडराया सीरीज हार का खतरा, आज आयरलैंड से ‘करो या मरो’ का मुकाबला
51 पर 4 विकेट गंवाने के बाद आयरलैंड ने भारत को दिया 183 रन का टारगेट, टकर-डेलानी ने पलटा मैच
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन : अध्यक्ष जावेद अहमद किताब सस्पेंड, 8-0 से पारित हुआ निलंबन प्रस्ताव
CSK ने RCB पर किया एहसान
आईपीएल 2025 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। प्लेऑफ में जगह बनाने वाली चार टीमों का खुलासा हो चुका है, लेकिन टॉप-2 की रेस में कौन जीतेगा, इस पर सस्पेंस अभी भी बरकरार है। चेन्नई सुपर किंग्स ने जाने से पहले गुजरात टाइटंस का खेल बिगाड़ा और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर ऐसा उपकार किया कि उनकी पहली आईपीएल ट्रॉफी की भूख पूरी हो सकती है।
RCB के पास अब खास मौका
अगर गुजरात टाइटंस सोमवार को जीत जाती तो टॉप-2 में उसकी जगह पक्की हो जाती, लेकिन चेन्नई ने शुभमन गिल की टीम के मंसूबों पर पानी फेर दिया। CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 230 रन टांग दिया। जवाब में गुजरात 147 रनों पर ढेर हो गई और ग्रुप स्टेज में उसका सफर 18 अंकों पर खत्म हो गया। जिससे RCB को काफी फायदा हुआ है, क्योंकि अब वो अपनी किस्मत खुद तय कर पाएगी।
इन टीमों के बीच टक्कर
IPL 2025 के ग्रुप स्टेज में अब सिर्फ दो मैच बचे हैं। खास बात ये है कि अब तक ये साफ नहीं हुआ है कि टॉप-2 में कौन सी टीम रहने वाली है। इस रेस में गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच टक्कर है।
क्या CSK के एहसान का फायदा उठा पाएगी RCB?
वहीं, शुभमन गिल की टीम का सफर 18 अंकों पर खत्म हो गया है। जबकि RCB लीग स्टेज का आखिरी मैच मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलने वाली है, जिसमें अगर टीम ने जीत दर्ज कर ली तो टॉप-2 में उसकी जगह पक्की हो जाएगी।
मुंबई-पंजाब के पास भी बड़ा मौका
इसके अलावा आज सोमवार को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस की भिड़ंत होने वाली है। जो भी टीम यह मैच जीतेगी, वह टॉप-2 में पहुंच जाएगी। यानी क्रिकेट फैंस के लिए ये दो दिन पूरी तरह से ब्लॉकबस्टर होने वाले हैं।
Csk win vs gt benefits rcb ipl 2025 top 2 scenario
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Patna School Closed: भीषण गर्मी के चलते 8वीं तक के स्कूल 30 जून तक बंद, 9वीं से 12वीं कक्षाएं सुबह 11 बजे तक
Jun 28, 2026 | 09:14 PMपास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PMIND W vs AUS W: आस्ट्रेलिया के खिलाफ हरमनप्रीत कौर का विस्फोटक अर्धशतक, भारत ने दिया 171 रनों का लक्ष्य
Jun 28, 2026 | 09:10 PMBHU Recruitment 2026: भारत कला भवन में 10 गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती, 8 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jun 28, 2026 | 09:03 PMजम्मू-कश्मीर में बड़ा सड़क हादसा, CISF जवानों से भरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त; 8 जवान समेत 9 घायल, जांच शुरू
Jun 28, 2026 | 08:59 PMठाणे-पालघर जिला बैंक चुनाव में शिवसेना का दबदबा, रंग लाई शिंदे की रणनीति, BJP समर्थित पैनल को की हुई करारी हार
Jun 28, 2026 | 08:58 PMअक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ को मिला वीकेंड का फायदा, तीन दिनों में 58 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन
Jun 28, 2026 | 08:52 PMवीडियो गैलरी

भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM














