CSK vs RCB Highlights, IPL 2025: आरसीबी ने लगातार हासिल की दूसरी जीत, 2008 के बाद चेन्नई में जीता मुकाबला

CSK vs RCB, IPL 2025 Highlights : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 50 रनों से हराकर मुकाबले को जीत लिया। इस जीत के साथ आरसीबी ने चेन्नई में 17 साल के बाद जीत दर्ज कर ली है।
CSK VS RCB

CSK vs RCB Cricket Score Updates, IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 50 रनों से हराकर मुकाबले को जीत लिया। इस जीत के साथ आरसीबी ने चेन्नई में 17 साल के बाद जीत दर्ज कर ली है। चेन्नई ने 20 ओवर में 146 रन ही बना सकी। जिसमें सबसे ज्यादा रन रचिन रविंद्र ने 41 रन बनाए। वहीं महेंद्र सिंह ने नाबाद 30 रन बनाए।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में शुक्रवार को सात विकेट पर 196 रन बनाये। चेन्नई के कप्तान रूतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। आरसीबी के लिये कप्तान रजत पाटीदार ने 32 गेंद में 51 रन बनाये जबकि फिल साल्ट ने 16 गेंद में 32 रन का योगदान दिया। चेन्नई के लिये नूर अहमद ने चार ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट लिये।

आरसीबी ने 50 रनों से जीता मुकाबला

रचिन रविंद्र 41 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद शिवम दुबे 19 रन बनाकर चलते बने। रविचंद्रन अश्विन 11 रन बनाकर आउट हुए। रविंद्र जडेजा अंत में कुछ शॉट्स खेले लेकिन 25 रन बनाकर आउट हो गए। अंत में धोनी ने नाबाद 30 रन बनाकर मेला लूट लिया लेकिन जीत नहीं दिला सके। चेन्नई की टीम ने 20 ओवर में 146 रन ही बना सके। आरसीबी ने इस मुकाबले को 50 रनों से जीत लिया है। आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड ने 3, दयाल ने 2, लिविंगस्टन ने 2 और भुवनेश्वर कुमार ने 1 विकेट चटकाए।

CSK vs RCB Live Score Updates: चेन्नई से कहीं आगे रही आरसीबी

चेन्नई सुपर किंग्स पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पूरी तरह से हावी रही और एक बड़ी जीत हासिल कर ली। इस जीत से बेंगलुरु की टीम के हौसले बुलंद होंगे और अब देखना होगा कि चेन्नई अपनी रणनीति में क्या बदलाव लाती है क्योंकि चेन्नई की बल्लेबाज़ी आज एक बार फिर एक्सपोज़ हुई है। पूरी खबर यहां पढ़ें....

CSK vs RCB Live Score Updates: सीएसके ने 20 ओवर में बनाए 146 रन

197 रनों का पीछा करते हुए सीएसके ने 20 ओवर में 146 रन बनाए। सीएसके ने इस मुकाबले को 50 रनों से गंवा दिया। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रचिन रविंद्र ने 41, राहुल त्रिपाठी ने 5, शिवम दुबे ने 19, रविंद जडेजा ने 25, एमएस धोनी ने 30 रन बनाए। आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड ने 3, दयाल ने 2, लिविंगस्टन ने 2 और भुवनेश्वर कुमार ने 1 विकेट चटकाए।

CSK vs RCB Live Score Updates: अश्विन हुए आउट

99 के स्कोर पर चेन्नई को 7वां झटका लगा। अब चेन्नई से जीत दूर हो गई है। अश्विन के आउट होने के बाद धोनी क्रीज पर आए हैं।

CSK vs RCB Live Score Updates: शिवम दुबे हुए आउट

शिवम दुबे के रूप में छठा झटका लगा। दुबे 19 रन बनाकर आउट हो गए। 80 के स्कोर पर छठा विकेट गिरा।

CSK vs RCB Live Score Updates: चेन्नई को लगा पांचवां झटका

चेन्नई को रचिन रविंद्र के रूप में पांचवां झटका लगा। चेन्नई के हाथों से मैच फिसलता जा रहा है। 41 के निजी स्कोर पर रचिन रविंद्र आउट हो गए। 75 पर पांचवां विकेट गिरा।

CSK vs RCB Live Score Updates: लिविंगस्टन ने दिलाई आरसीबी को चौथी सफलता

चेन्नई सुपर किंग्स को चौथा झटका 52 के स्कोर पर लगा। 8 रन बनाकर सैम करन आउट हुए। लियाम लिविंगस्टन ने आरसीबी को चौथी सफलता दिलाई।

CSK vs RCB Live Score Updates: भुवनेश्वर ने दिलाई आरसीबी को तीसरी सफलता

भुवनेश्वर कुमार ने आरसीबी को तीसरी सफलता दिलाई। दीपक हुड्डा को 4 रनों पर पवेलियन लौट गए। 26 के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरा।

CSK vs RCB Live Score Updates: चेन्नई को एक ओवर में लगा दो झटका

चेन्नई सुपर किंग्स को राहुल त्रिपाठी के रूप में पहला झटका लगा है। 8 के स्कोर पर राहुल 5 रन बनाकर आउट हो गए। हेजलवुड ने आरसीबी को पहली सफलता दिलाई। उसके बाद हेजलवुड ने इसी ओवर में कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को 0 पर आउट कर दिया। 8 के स्कोर पर चेन्नई ने दूसरा विकेट भी गंवा दिया।

CSK vs RCB Live Score Updates: आरसीबी ने 20 ओवर में बनाए 196 रन

चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 196 रन बनाए। बेंगलुरु के लिए साल्ट ने 32, कोहली ने 31, देवदत्त पडिक्कल ने 27, रजत पाटीदार ने 51, टिम डेविड ने नाबाद 22, जितेश शर्मा ने 12 रन बनाए। चेन्नई के लिए नूर ने 3 और पथिराना ने 2 विकेट चटकाए।

CSK vs RCB Live Score Updates: क्रुणाल का विकेट गिरा

आरसीबी का लगा सातवां झटका। क्रुणाल बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। 177 रन पर क्रुणाल आउट हुए। इससे पहले 176 के स्कोर पर छठा विकेट गिरा था।

CSK vs RCB Live Score Updates: रजत पाटीदार अर्धशतक बनाने के बाद हुए आउट

रजत पाटीदार 51 रन बनाकर आउट हो गए। रजत 176 के स्कोर पर आउट हुए। रजत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचा दिया।

CSK vs RCB Live Score Updates: जितेश शर्मा हुए आउट

जितेश शर्मा 12 के स्कोर पर आउट हो गए। 172 के स्कोर पर पांचवां विकेट गिरा। खलील अहमद ने जितेश को आउट किया।

CSK vs RCB Live Score Updates: नूर ने लिविंगस्टोन को किया चलता

नूर अहमद ने चेन्नई सुपर किंग्स को को चौथी सफलता दिला दी है। नूर ने लिविंगस्टोन को 10 के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया। 145 पर आरसबी को चौथा झटका लगा।

CSK vs RCB Live Score Updates: विराट कोहली हुए आउट

विराट के रूप में आरसीबी को बड़ा झटका लगा है। विराट कोहली 31 रन बनाकर आउट हुए। 117 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। अभी रजत पाटीदार लगातार शॉट्स खेल रहे हैं।

CSK vs RCB Live Score Updates: देवदत्त पडिक्कल हुए आउट

आरसीबी का दूसरा विकेट देवदत्त पडिक्कल के रूप में गिरा है। 76 पर दूसरा विकेट गिरा। पडिक्कल 27 रन बनाकर आउट हो गए। एक छोर पर कोहली खेल रहे हैं। वहीं अब बल्लेबाजी करने आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार उतरे हैं।

CSK vs RCB Live Score Updates: धोनी के दस्ताने के आगे फीके पड़े साल्ट

फिल साल्ट आरसीबी के लिए शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन धोनी ने विकेट के पीछे फुर्ती दिखाते हुए साल्ट को वापस पवेलियन भेज दिया। आरसीबी को पहला झटका 45 रनों पर लगा। फिल साल्ट ने 32 रन बनाए।

CSK vs RCB Live Score Updates: आरसीबी की पारी शुरू

आरसीबी के लिए पारी का आगाज फिल साल्ट और विराट कोहली ने किया। वहीं चेन्नई के लिए खलील अहमद ने शुरुआत की।

CSK vs RCB Live Score Updates: आरसीबी पहले करेगी बल्लेबाजी

आरसीबी को इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया गया है। आरसीबी की टीम में एक बदलाव है। आरसीबी ने रसिख डार की जगह भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया है। इस मुकाबले में रजत पाटीदार और और विराट कोहली पर सभी की नजरें रहेगी।

CSK vs RCB Live Score Updates: आरसीबी की प्लेइंग 11

विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल

CSK vs RCB Live Score Updates: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11

रचिन रविंद्र, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, सैम कुरेन, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेट कीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना, खलील अहमद

CSK vs RCB Live Score Updates: चेन्नई ने जीता टॉस

चेन्नई में एक बार फिर सीएसके कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के हक में सिक्का गिरा। गायकवाड़ ने कहा कि उनकी टीम पहले गेंदबाजी करेगी। पिच को लेकर कहा कि मुझे लगता है कि यह पिछले गेम से थोड़ा बेहतर खेलेगा। अभी तक ओस नहीं पड़ी है, हमें नहीं पता कि ओस कब आएगी और यह हमारे नियंत्रण में नहीं है। कुछ क्षेत्र हैं; हम मैदान में पीछे बैठे थे और अधिक आक्रामक होना चाहेंगे, बल्लेबाजी के लिहाज से हम अधिक क्लिनिकल हो सकते हैं। हमने सिर्फ एक बदलाव किया है - एलिस की जगह पथिराना वापस आए हैं।

CSK vs RCB Live Score Updates: विराट से मिले सुरेश रैना

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना ने विराट कोहली से मुलाकात की। विराट और रैना ने गले लगाकर एक दूसरे का स्वागत किया और पुराने दिन को याद किया।

CSK vs RCB Live Score Updates: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, सैम कुरेन, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, मथिसा पथिराना, खलील अहमद।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु: रजत पाटीदार, विराट कोहली, फिल साल्ट, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, देवदत्त पडिक्कल, भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, मोहित राठी/स्वप्निल सिंह।

CSK vs RCB Live Score Updates: चेपॉक में खेले गए आईपीएल मुकाबलों के आंकड़े

एम चिदंबरम स्टेडियम मैदान पर अब तक कुल 78 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिनमें से बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 46 मैच जीते हैं, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 32 मैच जीते हैं।

CSK vs RCB Live Score Updates: कैसा रहेगा चेन्नई में मौसम का हाल

शुक्रवार को चेन्नई में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। बारिश की 10 प्रतिशत संभावना है। 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। हालांकि, मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com