CSK vs RCB: चेन्नई में आरसीबी ने जीत के साथ 17 साल का सूखा किया खत्म, चेन्नई सुपर किंग्स को दी करारी शिकस्त

आईपीएल 2025 का 8वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत लिया है। इस जीत के साथ ही आरसीबी ने चेन्नई में 17 साल का सूखा खत्म किया। इसके साथ ही बेंगलुरु ने लगातार दूसरा मुकाबला जीता।
चेन्नई में आरसीबी ने जीत के साथ 17 साल का सूखा किया खत्म
आरसीबी (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 का 8वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 50 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही आरसीबी ने चेन्नई में 17 साल का सूखा खत्म किया। इसके साथ ही बेंगलुरु ने लगातार दूसरा मुकाबला जीता। आरसीबी ने इस मैदान पर पहला मुकाबला 2008 में जीता था और अब दूसरा मुकाबला 17 साल बाद जीता है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। आरसीबी की शुरुआत अच्छी रही। फिल साल्ट ने तेज शुरुआत दी। लेकिन पावरप्ले से पहले ही आउट हो गए। फिल साल्ट ने 32 रन बनाए। धोनी की फुर्ती के कारण फिल साल्ट को पवेलियन जाना पड़ा। उसके बाद देवदत्त पडिक्कल ने 27 रन बनाए।

पाटीदार ने आरसीबी को मजबूत स्थिति में पहुंचाया

आज कोहली को रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। कोहली ने 30 गेंदों पर 31 रन बनाए। लियाम लिविंगस्टन ने 10 और जितेश शर्मा 12 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने एक छोर से लगातार प्रहार जारी रखा। रजता पाटीदार ने 32 गेंदों पर 51 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद अंत में टिम डेविड ने लगातार तीन छक्के लगाकर स्कोर को 196 तक पहुंचा दिया। टिम डेविड ने नाबाद 22 रनों की पारी खेली।

नूर अहमद ने चटकाए 3 विकेट

सीएसके के लिए अफगानिस्तान के स्पिनर नूर अहमद ने तीन विकेट चटकाए। उन्होंने साल्ट, कोहली और लियाम लिविंगस्टोन (10) को आउट किया और चार ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट लिए। उनके अलावा मथिशा पथिराना ने आरसीबी के दो बल्लेबाजों को आउट किया और खलील अहमद और रविचंद्रन अश्विन ने एक-एक विकेट लिया।

चेन्नई की खराब शुरुआत

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। 8 रन के स्कोर पर चेन्नई ने दो विकेट गंवा दिए। राहुल त्रिपाठी ने 5 और रुतुराज गायकवाड़ बिना खाता खोले ही पवेलियन वापस लौट गए। उसके बाद दीपक हुड्डा 4 और सैम करन 8 रन बनाकर चलते बने। चेन्नई ने 52 के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए। उसके बाद रचिन रविंद्र के रूप में पांचवां झटका लगा। खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आरसीबी ने 50 रनों से जीता मुकाबला

रचिन रविंद्र 41 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद शिवम दुबे 19 रन बनाकर चलते बने। रविचंद्रन अश्विन 11 रन बनाकर आउट हुए। रविंद्र जडेजा अंत में कुछ शॉट्स खेले लेकिन 25 रन बनाकर आउट हो गए। अंत में धोनी ने नाबाद 30 रन बनाकर मेला लूट लिया लेकिन जीत नहीं दिला सके। चेन्नई की टीम ने 20 ओवर में 146 रन ही बना सके। आरसीबी ने इस मुकाबले को 50 रनों से जीत लिया है। आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड ने 3, दयाल ने 2, लिविंगस्टन ने 2 और भुवनेश्वर कुमार ने 1 विकेट चटकाए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com