
RCB vs CSK Highlight Updates: आईपीएल 2025 के 52वें रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 2 रन से हरा दिया है। अंतिम गेंद पर चेन्नई को जीत के लिए 4 रन की जरूरत थी। लेकिन यश दयाल ने चौका नहीं दिया। जिसके बाद इस मैच में बेंगलुरु ने रोमांचक जीत दर्ज कर ली। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने चेन्नई को 214 रन का लक्ष्य दिया। बेंगलुरु के लिए विराट कोहली, जैकब बेथेल और रेमारियो शेफर्ड ने तूफानी पारी खेली।
बेंगलुरु की इस जीत में फिनिशर की भूमिका निभाने वाले रोमारियो शेफर्ड ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने चेन्नई के खिलाफ 14 गेंदों में तूफानी फिफ्टी लगाई। रोमारियो शेफर्ड ने 19वें ओवर में 33 रन बटोरे। चेन्नई के लिए ये ओवर खलील अहमद लेकर आए थे। इसके अलावा विराट कोहली और जैकब बेथेल ने भी तूफानी अंदाज में अर्धशतक लगाया। विराट कोहली ने 62 तो जैकब ने 55 रन बनाए।
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस मुकाबले में 17 साल के आयुष म्हात्रे ने जबरदस्त पारी खेली। उन्होंने 48 गेंदों पर तूफानी अंदाज में 94 रन बनाए। लेकिन 17वें ओवर की दूसरी गेंद में लुंगी एगनिडी का शिकार बने। यहां से कुछ हद तक बेंगलुरु ने मैच में वापसी की। इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने भी टीम के लिए 77 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा चेन्नई के लिए कोई खास प्रदर्शन नहीं कर सका।
चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक बनाया। आयुष म्हात्रे ने अपना अर्धशतक 25 गेंदों में पूरा किया। आईपीएल के इतिहास में तीसरा अर्धशतक बनाने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने।
सैम करन के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स को दूसरा झटका लगा। सैम करन 5 रन बनाकर आउट हो गए। पावरप्ले के अंदर ही सीएसके ने 2 विकेट गंवा दिए। पावरप्ले की सामप्ति के बाद सीएसके ने 58 रन बनाए।
चेन्नई का पहला विकेट 51 के स्कोर पर गिरा। शेख रशीद 14 रन बनाकर आउट हो गए। इस मैच में शेख रशीद ज्यादा कुछ कर नहीं सके। आरसीबी को क्रुणाल पांड्या ने पहली सफलता दिलाई।
बेंगलुरु ने चेन्नई के सामने कुल 213 रन का स्कोर रखा। एक वक्त लग रहा था कि आरसीबी 200 के स्कोर तक नहीं पहुंच पाएगी। लेकिन रोमेरियो शेफर्ड की तूफानी पारी की बदौलत उसे स्कोर को 200+ पहुंचा दिया। इसके साथ ही शेफर्ड ने आईपीएल 2025 का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक भी लगाया। उन्होंने मजह 14 गेंदों में 53 रन की विस्फोटक पारी खेली। आरसीबी के लिए इसके अलावा विराट कोहली और जैकब बेथेल ने भी अर्धशतक लगाया। वहीं, चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट मथीशा पथिराना ने लिए।
कप्तान रजत पाटीदार के रूप में आरसीबी को पांचवां झटका लग चुका है। उन्हें मथीशा पथिराना ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके साथ ही पथिराना को मुकाबले में उनका तीसरा विकेट भी मिला। एक वक्त बड़े स्कोर की ओर अग्रसर आरसीबी के लिए अब 200 का स्कोर भी मुश्किल लग रहा है।
विराट कोहली और जैकब बेथेल की शानदार शुरुआत के बाद आरसीबी की रन गति में ब्रेक लगता हुआ दिख रहा है। अब चौथे विकेट के रूप में विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा भी पवेलियन जा चुके हैं। उन्होंने सिर्फ 7 रन बनाए। इस वक्त आरसीबी का स्कोर 17 ओवर के बाद 154-4 विकेट है।
बेंग्लुरु को 16वें ओवर की पहली गेंद पर 144 के स्कोर पर तीसरा झटका लग चुका है। पथिराना ने मुकाबले में अपने दूसरे विकेट के रूप में देवदत्त पाडिक्कल को पवेलियन भेजा। उनका कैच रवींद्र जडेजा ने पकड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा आए हैं।
बेंगलुरु को शानदार शुरुआत के बाद विराट कोहली के रूप में बड़ा झटका लग चुका है। इस मैच में विराट ने 33 गेंदों का सामना करते हुए 62 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर कप्तान रजत पाटीदार आए हैं। वहीं, टीम का स्कोर 12 ओवर के बाद 122 रन पहुंच गया है।
जैकब बेथेल के रूप में आरसीबी को पहला झटका लग चुका है। उन्हें 55 के स्कोर पर मथीशा पथिराना ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद देवदत्त पाडिक्कल मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं। इस वक्त बेंगलुरु का स्कोर 10.2 ओवर के बाद 104-1 है।
जैकब बेथेल ने अपना आईपीएल में पहला अर्धशतक लगा दिया है। उन्होंने मजह 30 गेंद पर आईपीएल का अपना पहला अर्धशतक लगाया। दूसरी तरफ विराट कोहली भी 39 के स्कोर पर खेल रहे हैं। आरसीबी 9 ओवर के बाद 94-0 है। बेंगलुरु मौजूदा स्थिति के अनुसार बड़े स्कोर की ओर अग्रसर होता हुआ दिखाई दे रहा है।
बेंगलुरु ने शानदार शुरुआत की है। पावरप्ले समाप्त होने तक टीम का स्कोर 71-0 विकेट है। आरसीबी के दोनों सलामी बल्लेबाज विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। एक तरफ जैकब बेथेल 42 तो विराट कोहली 30 रन के साथ क्रीज पर मौजूद हैं।
जैकब बेटेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, लुंगी एनगिडी, यश दयाल।
Match 52. RCB XI: V.Kohli, J.Bethell, D. Padikkal, R.Patidar (c), R.Shepherd, J.Sharma (wk), T.David, K.Pandya, B.Kumar, L. Ngidi, Y.Dayal.https://t.co/I4Eij3Zfwf #RCBvCSK #TATAIPL #IPL2025
— IndianPremierLeague (@IPL) May 3, 2025
शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम कुरन, रवींद्र जड़ेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, दीपक हुडा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, मथीशा पथिराना।
Match 52. CSK XI: S. Rasheed, A. Mhatre, S. Curran, R. Jadeja, D. Brevis, D. Hooda, M.S. Dhoni (c&wk), N. Ahmad, K. Ahmed, M. Pathirana, A. Kamboj. https://t.co/I4Eij3Zfwf #RCBvCSK #TATAIPL #IPL2025
— IndianPremierLeague (@IPL) May 3, 2025
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतकर उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि, "हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। हम पिछले कुछ मैचों का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं। अगले साल के बारे में सोचना होगा और देखना होगा कि कौन सा खिलाड़ी किस भूमिका में फिट होगा। हां, हम मैच जीतना चाहते हैं, लेकिन चार मैचों में से अधिकतम हासिल करना महत्वपूर्ण है। यह थोड़ा मुश्किल लगता है, काफी समय तक कवर के नीचे रहा होगा और इसके अलावा यह एक ऐसा मैदान है जहां रन बनाना आसान है। यह एक उच्च स्कोरिंग मैदान है और शुरुआती शुरुआत के बाद बल्लेबाजी करना काफी अच्छा रहेगा।" वहीं, आरसीबी के कप्तान ने कहा कि वो पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। अब वो बोर्ड पर ज्यादा से ज्यादा स्कोर खड़ा कर चेन्नई की टीम को प्रेशर में रखना चाहेंगे।
We are just moments away from Match No. 5️⃣2️⃣ between #RCBvCSK 😍
— IndianPremierLeague (@IPL) May 3, 2025
Relive their previous encounter from #TATAIPL 2025 🔽🎥
बेंगलुरु में पिछले 2-3 दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे वहां रहने वाले लोग इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि आज बारिश होगी या नहीं। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, दोपहर या शाम के समय बेंगलुरु में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। बेंगलुरु के मौसम को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए बेंगलुरु के लिए येलो अलर्ट चेतावनी जारी की है।
एक्यूवेदर के अनुसार, सीएसके बनाम आरसीबी मैच में 7 से 9 बजे के बीच बारिश होने की अधिक संभावना है। इसका मतलब है कि बारिश की वजह से ओवरों में कटौती हो सकती है। चिन्नास्वामी का ड्रेनेज सिस्टम अच्छा है, अगर समय रहते बारिश रुक जाती है तो फैंस को कम से कम 5-5 ओवर का मैच जरूर देखने को मिलेगा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा।
चेन्नई सुपर किंग्स: शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम करन, रविंद्र जडेजा, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, दीपक हुडा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), खलील अहमद, मथीशा पथिराना, नूर अहमद, अंशुल कंबोज।
आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक 34 मैच खेले गए हैं। इसमें से सीएसके ने 21 और आरसीबी ने 12 मैच जीते हैं। एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकला। चेन्नई का पलड़ा बेंगलुरु पर भारी रहा है। इस सीएसके की टीम लय में नहीं है तो वहीं आरसीबी घर पर केवल एक मैच जीती है। इस लिहाज से रोमांचक मैच की उम्मीद की जा रही है।
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए उपयुक्त मानी जाती है। यहां बल्लेबाज खुलकर रन बनाते हैं। पिच से बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है। छोटा मैदान होने की वजह से यहां चौके-छक्के भी खूब देखने को मिलते हैं। हालांकि, यहां गेंदबाजों के लिए भी मदद है। बेंगलुरु में स्पिनर अहम भूमिका निभा सकते हैं। आईपीएल में इस मैदान पर अब तक 99 मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 42 मैच जीते हैं और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 53 मैच जीते हैं। 4 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला।
इस मुकाबले में बारिस की आशंका जताई जा रही है। अगर ऐसा हुआ तो आईपीएल 2025 का ये महामुकाला बारिश की भेंट चढ़ जाएगा। खबर है कि मैच के दौरान आंधी-तूफान हो सकती है। पहले भी एक मैच के दौरान चिन्नास्वामी का मुकाबला प्रभावित हुआ है। इस दौरान आरसीबी की टीम को नुकसान भी हुआ था।