राजस्थान रॉयल्स से हार के बाद CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ हुए आग बबूला, बल्लेबाजों पर फोड़ा हार का ठीकरा
IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बल्लेबाजों के कमजोर प्रदर्शन को हार की वजह बताया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
ऋतुराज गायकवाड़ (फोटो-सोशल मीडिया)
Ruturaj Gaikwad Statement: आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने माना है कि बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन की वजह से टीम को हार झेलनी पड़ी। उन्होंने कहा कि हम बल्लेबाजी में बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे।
मैच के बाद कप्तान ऋतुराज ने कहा, “मुझे लगा कि शुरू में हालात बहुत मुश्किल थे, खासकर आर्चर और बर्गर का सामना करते समय। उन्होंने शानदार लेंथ पर गेंदबाजी की। आपने देखा कि पिच से स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिल रही थी। हां, हम बल्लेबाजी में बेहतर कर सकते थे। हम मुकाबले को और आगे ले जा सकते थे। बल्लेबाजी में अगर हम कुछ स्किल दिखाते, तो शायद 150 से 160 रनों के स्कोर तक पहुंच सकते थे। हालांकि, आजकल आप नहीं जानते हैं कि अच्छा स्कोर क्या हो सकता है। ऐसे में आपको बस रन बनाते जाना होता है। मुझे लगता है कि यह उन दिनों में से एक था जब विकेट थोड़ा मुश्किल था। हालांकि, मैं बिल्कुल भी निराश नहीं हूं।”
चेन्नई सुपर किंग्स का निराशाजनक प्रदर्शन
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। संजू सैमसन 7 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 6 रन ही बना सके, जबकि कप्तान ऋतुराज भी 6 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। आयुष म्हात्रे बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, तो मैथ्यू शॉर्ट 2 रन ही बना सके। सरफराज खान 12 गेंदों में 17 रन बनाने के बाद जडेजा का शिकार बने।
सम्बंधित ख़बरें
BCCI का बड़ा ऐलान, Team India में ऋतुराज गायकवाड़ की धमाकेदार एंट्री, सीधे मिली उपकप्तानी, रियान पराग बाहर
IPL 2027 में इन चार टीमों के बदल जाएंगे कप्तान, इस क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी, तिलक वर्मा को मिलेगी MI की कमान!
CSK के खिलाफ तबाही कर भी खुश नहीं हैं साई सुदर्शन, मैच के बाद किया यह बड़ा खुलासा, बताया कहां रह गई कमी
GT vs CSK: गुजरात टाइटंस ने 89 रनों से जीता मुकाबला, 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2026 से हुई बाहर
युवा बल्लेबाज कार्तिक शर्मा ने 18 रन बनाए। शिवम दुबे भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 6 रन बनाकर आउट हुए। जेमी ओवरटन ने टीम की ओर से 36 गेंदों में सर्वाधिक 43 रन बनाए, जिसके बूते चेन्नई की टीम 100 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही।
यह भी पढ़ें: ‘मुझे लगता है कि वह…’, भारत के पूर्व क्रिकेटर ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में पढ़े कसीदे
ओवरटन ने अपनी पारी में 2 चौके और 2 छक्के लगाए। चेन्नई के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार करने में नाकाम रहे। टीम के गेंदबाज भी लय में दिखाई नहीं दिए। मैट हेनरी ने 3 ओवर में 40 रन दिए, जबकि नूर अहमद ने 2 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 24 रन खर्च किए। हालांकि, अंशुल कंबोज अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने 3 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट निकाले। आईपीएल 2026 में चेन्नई अपने अगले मुकाबले में 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स से भिड़ेगी।
