वैभव सूर्यवंशी से लेकर साई सुदर्शन तक..., देखें IPL 2026 में अवॉर्ड विनर खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

IPL 2026 Orange Cap Winner: अहमदाबाद में आरसीबी की खिताबी जीत के बाद अलग-अलग श्रेणियों के लिए चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सबसे ज्यादा अवॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने अपने नाम किए।
From Vaibhav Suryavanshi to Sai Sudharsan... Check out the complete list of award-winning players in IPL 2026.
वैभव सूर्यवंशी (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Award winner players in IPL 2026: अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर आईपीएल 2026 के खिताब पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही आरसीबी लगातार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली तीसरी टीम भी बनी। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने ये कारनामा करके दिखाया है। आईपीएल 2026 के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड विराट कोहली को दिया गया। उन्होंने नाबाद 75 रन की पारी खेली थी।

विराट कोहली के अलावा भी मैच के बाद आईपीएल 2026 के लिए सभी अवॉर्ड दिए गए। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड अपने नाम किए। इसके अलावा कगिसो रबाडा, साई सुदर्शन और मोहम्मद सिराज को भी उनके द्वारा किए गए दमदार प्रदर्शन के लिए अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार दिया गया।

वैभव सूर्यवंशी का रहा जलवा

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी सबसे बड़े स्टार रहे, जिन्होंने 776 रन के साथ ऑरेंज कैप, 72 छक्कों के साथ सबसे ज्यादा सिक्स, सुपर स्ट्राइकर, एमवीपी और इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन जैसे कई बड़े पुरस्कार जीते। वहीं कगिसो रबाडा ने 29 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम की। आइए अब पूरी लिस्ट पर नजर डालते हैं।

आईपीएल 2026 में अवॉर्ड विनर खिलाड़ियों की लिस्ट

अवॉर्ड खिलाड़ी / टीम प्रदर्शन
प्लेयर ऑफ द मैच (फाइनल) विराट कोहली फाइनल में 42 गेंदों पर नाबाद 75 रन
ऑरेंज कैप वैभव सूर्यवंशी 16 मैच, 776 रन, औसत 48.50, स्ट्राइक रेट 237.30
पर्पल कैप कगिसो रबाडा 17 मैच में 29 विकेट
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन वैभव सूर्यवंशी 237.30 की स्ट्राइक रेट, 776 रन
मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर (MVP) वैभव सूर्यवंशी सीजन का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंड प्रदर्शन
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन वैभव सूर्यवंशी शानदार बल्लेबाजी से सीजन में छाप छोड़ी
सबसे ज्यादा छक्के वैभव सूर्यवंशी 16 मैच में 72 छक्के
सबसे ज्यादा चौके साई सुदर्शन 17 मैच में 75 चौके
सबसे ज्यादा डॉट बॉल मोहम्मद सिराज 172 डॉट गेंदें
फेयर प्ले अवार्ड पंजाब किंग्स पूरे सीजन में सर्वश्रेष्ठ खेल भावना

आईपीएल 2026 के प्रमुख व्यक्तिगत विजेता

श्रेणी विजेता
सबसे ज्यादा रन वैभव सूर्यवंशी (776 रन)
सबसे ज्यादा विकेट कगिसो रबाडा (29 विकेट)
सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वैभव सूर्यवंशी (237.30)
सबसे ज्यादा छक्के वैभव सूर्यवंशी (72)
सबसे ज्यादा चौके साई सुदर्शन (75)
फाइनल के हीरो विराट कोहली (75* रन)
सफल कप्तान रजत पाटीदार (आरसीबी को लगातार दूसरा खिताब)
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com