Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 15 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत के लिए ‘करो या मरो’ मैच, जानें चेपॉक का मैदान किसके लिए फायदेमंद

IND vs ZIM Pitch Report: सुपर-8 में भारत आज जिम्बाब्वे से करो या मरो मुकाबला खेलेगा, टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल उम्मीदें बचाने को बड़ी जीत और बेहतर नेट रन रेट बेहद जरूरी है।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Feb 26, 2026 | 12:15 PM

चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ करो या मरो मैच खेलने उतरेगी टीम इंडिया (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

IND vs ZIM Super-8 Match Pitch Report: भारतीय क्रिकेट टीम आज टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण में अपना दूसरा मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने उतरेगी। नॉकआउट में पहुंचने के लिए यह मैच टीम इंडिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली करारी हार के कारण भारतीय टीम का रन रेट काफी कम और अगर वो यह मैच हार जाती है तो इसके अगले दौरे में जाना लगभग नामुमकिन हो जाएगा।

ग्रुप स्टेज में सभी चार मैच जीतने के बावजूद, भारत (-3.800 नेट रन रेट) को सुपर-8 के अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद भारत ग्रुप-1 की पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर आ गया है। वहीं, वेस्टइंडीज (+5.350 नेट रन रेट) और साउथ अफ्रीका (+3.800 नेट रन रेट) पहले और दूसरे स्थान पर हैं। जिम्बाब्वे (-5.350 नेट रन रेट) अपना पहला मैच हारकर सबसे निचले स्थान पर है।

भारत के लिए ‘करो या मरो’ मैच

भारत को टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट में पहुंचने के लिए सुपर-8 के अपने अंतिम दोनों मैचों को बड़े अंतर से जीतने की जरूरत है। साथ ही, टीम चाहेगी कि साउथ अफ्रीका अपने अगले दोनों मैचों में जीत दर्ज करे। एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजों के लिए सबसे अनुकूल रही है। यहां तेज गेंदबाजों के लिए विकेट निकालना और रन रोकना कठिन रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

Team India Coaching: गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, एक सीनियर कोच के जाने की चर्चा तेज

BCCI का बड़ा ऐलान: दिसंबर में नेपाल दौरे पर जाएगी इंडिया A, 3 मैचों की टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी

India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां

सैमसन जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज से बाहर, सूर्यवंशी को लगातार तीसरी सीरीज में मौका, रिंकू सिंह-मयंक यादव की वापसी

पिच और मौसम का हाल

26 फरवरी को भारत-जिम्बाब्वे के बीच खेले जाने वाले इस मैच में वही काली मिट्टी की पिच इस्तेमाल होगी, जिस पर न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ 183 रनों का लक्ष्य महज 17.5 ओवर में हासिल किया था। ऐसे में भारतीय बल्लेबाज बड़ी ताबड़तोड़ पारी खेलने की कोशिश करेंगे। मौसम की बात करें तो मैच के दौरान आसमान साफ रहने का अनुमान है और तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

T20 में जिम्बाब्वे पर भारी भारत

भारत और जिम्बाब्वे अब तक कुल 13 टी20 मैच खेल चुके हैं। इसमें भारत ने 10 और जिम्बाब्वे ने 3 मैच जीते हैं। इनमें से एक मुकाबला विश्व कप में भी खेला गया था, जिसे भारत ने 71 रनों से जीता था। खास बात यह है कि जिम्बाब्वे ने भारत में कभी भारत के खिलाफ टी20 मैच नहीं जीता है।

यह भी पढ़ें: T20 World Cup में सेमीफाइनल का सुल्तान कौन? पाकिस्तान और इंग्लैंड ने गाड़ा झंडा, जानें किस पायदान पर है भारत

संभावित टीम लाइनअप

भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, संजू सैमसन।

जिम्बाब्वे: तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा, बेन करन, क्लाइव मडांडे, टिनोटेंडा मापोसा, वेलिंगटन मसाकाद्जा।

Chepauk ground advantage india vs zimbabwe do or die clash pitch report analysis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 26, 2026 | 11:44 AM

Topics:  

  • ICC T20 World Cup
  • Indian Cricket Team
  • Suryakumar Yadav
  • Zimbabwe Cricket Team

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.