Champions Trophy जीतने के बाद विराट कोहली ने जीता करोड़ों भारतीयों का दिल, Video देखकर आप भी हो जाएंगे भावुक
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में भारत ने 4 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के बाद विराट कोहली ने मोहम्मद शमी की मां के पांव छूकर करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
विराट कोहली और मोहम्मद शमी (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में भारत ने 4 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के बाद विराट कोहली ने मोहम्मद शमी की मां के पांव छूकर करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया। इसके बाद विराट कोहली की हर जगह तारीफ होने लगी। मैच जीतने के बाद विराट कोहली का एक दिल को भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है।
भारतीय टीम ने जब चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया। इसके बाद मोहम्मद शमी विराट कोहली को अपनी मां से मिलाने ले जाते हैं। इसके बाद शमी की माता जी को देखकर कोहली भावुक हो जाते हैं और फिर वह शमी की मां के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं और वह उनके साथ फोटो भी खिंचवाते हैं। अब वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
कितना प्यारा वीडियो है। मोहम्मद शमी की माँ के पैर छूकर आशीर्वाद लिया विराट कोहली ने ❤️🤗 असली हिंदुस्तान तो ये ही है यार.. लड़ाई झगड़ा नफ़रत सब धर्म के नाम पर बकवास बातें भूल जाओ और ख़ुश रहो देशवासियों।🙏🏻 हर देशप्रेमी इसे ज़रूर शेयर करें।🇮🇳 pic.twitter.com/O56EJP5BJS — Ashwini Yadav (@iamAshwiniyadav) March 9, 2025
सम्बंधित ख़बरें
IND A vs SL A Final: श्रीलंका से बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
हार्दिक पंड्या का खराब दौर बरकरार, अफगानिस्तान के बाद इंग्लैंड सीरीज से बाहर, कोहली पर भी आया बड़ा अपडेट
शुभमन गिल ने रचा इतिहास: शिखर धवन और विराट कोहली को पछाड़कर निकले आगे, इस चक्कर में चूके दोहरा शतक
विरोधी से दोस्त बनने तक का सफर…विलियमसन के रिटायरमेंट पर कोहली का भावुक पोस्ट, जानें क्या कुछ कहा
विराट हमेशा से करते हैं अपने बड़ों का सम्मान
विराट कोहली हमेशा अपने से बड़ों को सम्मान करते रहे हैं और बात जब किसी खिलाड़ी के माता-पिता की होती है तो वे अक्सर पैर छूते नजर आते हैं। आईपीएल के मैच के दौरान विराट कोहली ने भरे मैदान पर अपने बचपन के कोच राजकुमार शर्मा के पैर छूए थे। वह वीडियो आज तक वायरल होता आ रहा है। वहीं, अगर मोहम्मद शमी की बात करें तो लोग उन पर सवाल उठा रहे थे कि उन्होंने मैच की वजह से रोजा नहीं रखा, लेकिन शमी अपने मजहब को देश से आगे नहीं रखते। वे पहले देश की सेवा करना चाहते हैं और फिर धर्म को मानते हैं। ऐसा वे एक या दो नहीं, बल्कि कई बार कर चुके हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में किया दमदार प्रदर्शन
विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले में शतक लगाया था और 100 रनों की पारी खेली थी। उनकी वजह से ही भारतीय टीम मुकाबला जीतने में सफल रही थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 84 रन बनाकर मैच विनर साबित हुए। पूरे टूर्नामेंट के दौरान वह अच्छी लय में नजर आए। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पांच मैचों में कुल 218 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल रहा।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कोहली ने दूसरी बार जीता चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
विराट कोहली ने इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में भी भारतीय टीम का हिस्सा थे। तब भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में इंग्लैंड को हराकर जीता था। कोहली की गिनती बेहतरीन खिलाड़ी में होती है और एक बार वह क्रीज पर टिक गए, तो उन्हें आउट करने के लिए अलग तरीका खोजना पड़ता है।
