-
शुक्र, 31 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Central Zone Fightback Malewar Shubham Fifties Vs West Zone Duleep Trophy
दलीप ट्रॉफी: मालेवार-शुभम के अर्धशतकों से सेंट्रल जोन की मजबूत वापसी, वेस्ट जोन ने बनाए 438 रन
- Written By: उज्जवल सिन्हा
West Zone vs Central Zone: दानिश मालेवार और शुभम शर्मा के अर्धशतकों की मदद से सेंट्रल जोन ने वेस्ट जोन के 438 रन के जवाब में मजबूत स्थिति बनाई, तीसरे विकेट के लिए अहम साझेदारी हुई।

सेंट्रल जोन की टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
West Zone vs Central Zone, 2nd Semi-Final at Bengaluru: बीसीसीआई द्वारा आयोजित दलीप ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल के दूसरे दिन सेंट्रल जोन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। वेस्ट जोन ने पहली पारी में 438 रन बनाए। वहीं दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक सेंट्रल जोन ने 2 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए हैं।
सेंट्रल जोन की ओर से दानिश मालेवार और शुभम शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली। दिन का खेल खत्म होते समय शुभम शर्मा (60) के साथ कप्तान रजत पाटीदार (47) क्रीज पर डटे हुए थे। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 69 रन की अटूट साझेदारी कर ली है। टीम पहली पारी में वेस्ट जोन से 209 रन पीछे है और उसके आठ विकेट शेष है।
मालेवार ने धैर्य के साथ की शुरुआत
क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ दोहरा शतक जड़ने वाले मालेवार ने धैर्य के साथ पारी की शुरुआत करते हुए 76 रन बनाये। उन्होंने पहले विकेट के लिए आयुष पांडे (40) के साथ 67 रन की साझेदारी कर टीम को ठोस शुरुआत दिलाई। बायें हाथ के बल्लेबाज पांडे अपनी पारी में आठ चौके लगाने के बाद अर्जन नगवासवाला की गेंद को आर्यन देसाई के हाथों में खेल बैठे।
सम्बंधित ख़बरें
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी को बड़ी जिम्मेदारी, ईस्ट जोन टीम के उपकप्तान बने
पाकिस्तान में कप्तानी को लेकर रार! टेस्ट कप्तान बनते ही बाबर ने PCB के सामने रखी बड़ी शर्त, शाहीन का पत्ता कट
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, वाशिंगटन सुंदर बाहर; इन खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई टेंशन
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में दूसरी T20I फिफ्टी; इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया नया रिकॉर्ड
इस विकेट के बार मालेवार की पारी ने गति पकड़ी और उन्होंने शुभम के साथ दूसरे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी कर वेस्ट जोन के गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा ली। मालेवार ने 136 गेंद की पारी में 12 चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने अपनी शानदार फुटवर्क को गेंदबाजों को ज्यादा मौके नहीं दिये। तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे के खिलाफ बैकफुट पंच की मदद से लगाया गया उनका चौका दर्शनीय था।
यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के दिग्गज ने की संन्यास से वापसी, अब इस देश के लिए खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर
दूसरे छोर से शुभम को तनुष कोटियान और वामहस्त स्पिनर धर्मेंद्र सिंह जडेजा के खिलाफ परेशानी का सामना करना पड़ा। मालेवार ने 94 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह एक और बड़ी पारी की ओर बढ़ रहे थे लेकिन जडेजा की गेंद पर विकेट के पीछे हार्विक देसाई ने उनका अच्छा कैच लपका। घरेलू क्रिकेट के दिग्गज 31 साल के शुभम को इसके बाद पाटीदार का अच्छा साथ मिला और दोनों की जोड़ी ने टीम को और नुकसान नहीं होने दिया।
वेस्ट जोन के लिए शार्दुल ठाकुर ने जड़ा अर्धशतक
इससे पहले वेस्ट जोन ने दिन की शुरुआत छह विकेट पर 363 रन से की। इस समय 24 रन पर बल्लेबाजी कर रहे कप्तान शार्दुल ठाकुर ने 83 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने सातवें विकेट के लिए कोटियान (76) के साथ 84 रन की साझेदारी की। शार्दुल ठाकुर 64 रन बनाकर रन आउट हो गये। उनके आउट होने के बाद सेंट्रल जोन के गेंदबाजों ने 27 रन के अंदर तीन विकेट चटकाकर वेस्ट जोन की पारी को 438 रन पर समेट दिया। सेंट्रल जोन के लिए सारांश जैन और हर्ष दुबे ने तीन-तीन विकेट लिये। (भाषा इनपुट के साथ)
Central zone fightback malewar shubham fifties vs west zone duleep trophy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Flipkart Pay Later सर्विस अब सामान खरीदें आज, पैसे दें 30 दिन बाद, Freedom Sale में खास ऑफर
Jul 31, 2026 | 04:06 AMAaj Ka Rashifal: शुक्रवार को इन राशि वालों पर होगी धनवर्षा, पढ़ें आज का राशिफल और व्यापारिक संकेत
Jul 31, 2026 | 12:15 AMअजब मन्नत! 101 लीटर गंगाजल लेकर पैदल निकला कांवड़िया, कहा- योगी जी बनें देश के PM,देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 11:15 PMद ट्रेटर्स 2 के 21 कंटेस्टेंट्स के नाम आए सामने, करण जौहर के शो में शहनील गिल से श्वेता तिवारी तक मचाएंगे धमाल
Jul 30, 2026 | 11:06 PMMumbai Crime News: उत्तर परिमंडल में मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन, 12 गंभीर अपराधियों को किया तड़ीपार
Jul 30, 2026 | 11:04 PMजम्मू-कश्मीर के रियासी में बड़ी कार्रवाई: UAPA के तहत पाकिस्तान में बैठे 5 आतंकी हैंडलर्स की संपत्ति अटैच
Jul 30, 2026 | 10:57 PMISRO URSC Apprentice Recruitment 2026: इसरो में 410 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
Jul 30, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

8वें वेतन आयोग: सरकारी कर्मचारियों की मौज या झटका? मनजीत सिंह पटेल के इस खुलासे ने मचा दी खलबली, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 10:30 PM
राज्यसभा में संजय सिंह का बड़ा हमला, पेपर लीक से लेकर सत्ता बदलने तक सरकार को दी खुली चुनौती, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:33 PM
पाप धोने की नौटंकी या शातिर चाल? पहले भगवान से मांगी माफी, फिर नागपुर के मंदिर में डाला डाका, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:19 PM
तीसरा विश्वयुद्ध दूर नहीं! मिडिल ईस्ट संकट और भारत पर असर को लेकर Ex Lt Gen अरुण साहनी का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 30, 2026 | 04:51 PM
डॉ. हेडगेवार का वो कथित खत क्या है, जिसे संजय सिंह को सदन में नहीं पढ़ने दिया गया? RSS पर उठे सवाल- VIDEO
Jul 30, 2026 | 01:57 PM
जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM














