भारत की जीत का जश्न मनाने पर बरसाई गई लाठी…भाजपा ने शेयर किया तेलंगाना पुलिस का वीडियो, शुरू हुआ सियासी घमासान
भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि तेलंगाना पुलिस ने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत का जश्न मना रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया है। भाजपा ने एक वीडियो भी शेयर किया है।
- Written By: मृणाल पाठक
इमेज सोर्स- सोशल मीडिया
हैदराबाद: 9 मार्च को भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच खेला, जहां भारतीय टीम ने 12 साल बाद खिताब पर कब्जा किया। भारत की जीत का जश्न पूरे देश में मनाया गया। जहां भारतीय फैंस सड़कों पर निकलकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे थे, कुछ ये ही हाल तेलंगाना का भी था, लेकिन यहां पुलिस द्वारा फैंस पर लाठीचार्ज किया गया। जिसके बाद से ही सियासी घमासान शुरू हो गया है।
दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि तेलंगाना पुलिस ने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत का जश्न मना रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया है। भाजपा ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें पुलिस लोगों पर लाठियां बरसाती नजर आ रही है। भाजपा ने इस घटना को लेकर कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाए हैं।
Hyderabad police used lathicharge in Dilsukhnagar to stop citizens from celebrating India’s Champions Trophy victory. Similar scenes were reported in Karimnagar as well. Is this the new playbook in Congress-ruled states? Who exactly are they trying to appease? Where are Indians… pic.twitter.com/z34BOHQd6C — Amit Malviya (@amitmalviya) March 9, 2025
सम्बंधित ख़बरें
National Doubles Squash Championship: वेलवन सेंथिलकुमार और जोशना चिनप्पा का दोहरा खिताब
भारतीय हॉकी में विदेशी प्लेयर की एंट्री, श्रीजेश की जगह फ्रांस का ये पूर्व खिलाड़ी बना जूनियर हॉकी टीम का कोच
World Squash Championship: मुस्तफा से हारे चोटरानी, भारत का सफर हुआ समाप्त
राजनीतिक मतभेद भूल PM मोदी ने दिखाई दरियादिली, शादी के लिए बदला हेलीकॉप्टर का रूट; आखिर क्या है पूरा मामला?
भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने पुलिस कार्रवाई का एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ‘हैदराबाद पुलिस ने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत का जश्न मनाने से लोगों को रोकने के लिए दिलकुशनगर में लाठीचार्ज किया। करीमनगर में भी ऐसी ही घटना देखने को मिली है। क्या यह कांग्रेस शासित राज्यों की कोई नई रणनीति है? वे किसे खुश करने की कोशिश कर रहे हैं? भारतीय अपने ही देश की जाति का जश्न मनाने कहां जाएंगे?’
फिलहाल इस घटना को लेकर कांग्रेस या तेलंगाना पुलिस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन जब से भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ये वीडियो शेयर की है, तब से इस पर बहस छिड़ गई है। फैंस भी इस वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी के लिए बता दें कि कप्तान रोहित शर्मा (76 रन) के अर्धशतक से भारत ने रविवार को यहां फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीत ली। यह भारत का लगातार दूसरा आईसीसी खिताब है। फाइनल में 252 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 49 ओवर में छह विकेट पर 254 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।
