जन्मदिन विशेष: वो इंडियन टेनिस प्लेयर जिसने सही साबित की सौरव गांगुली कहावत, 43 साल की उम्र में ग्रैंड स्लैम जीतकर रचा था इतिहास
Birthday Special: आज यानी मंगलवार 04 मार्च 2025 को स्टार टेनिस प्लेयर रोहन बोपन्ना का जन्मदिन है। साल 1980 में बैंगलुरू में जन्मे रोहन 45 साल के हो चुके हैं।
- Written By: मृणाल पाठक
रोहन बोपन्ना (सोर्स- सोशल मीडिया)
नवभारत डेस्क: पूर्व भारतीय हरफनमौला क्रिकेटकर सौरव गांगुली की कहावत- ‘एज इज जस्ट अ नंबर, फार्म इज टेंपररी एड क्लास इज परमानेंट’ को आपने क्रिकेट मैच के दौरान कॉमेंटेटर्स के मुह से कई बार सुना होगा। लेकिन क्रिकेट की फील्ड के बाहर इसे टेनिस कोर्ट में एकदम सटीक साबित किया गया है, और जिसने यह कारनामा किया है वह आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहा है।
अगर आप टेनिस के शौकीन हैं तो पता चल गया होगा कि हम किसकी बात कर रहे हैं। अगर नहीं तो हम आपको बता दें कि आज यानी मंगलवार 04 मार्च 2025 को स्टार टेनिस प्लेयर रोहन बोपन्ना का जन्मदिन है। साल 1980 में बैंगलुरू में जन्मे रोहन 45 साल के हो चुके हैं।
6 बार खेला पुरुष युगल ग्रैंड स्लैम फाइनल
रोहन बोपन्ना 6 ग्रैंड स्लैम के पुरुष युगल मुकाबले में फाइनलिस्ट रह चुके हैं। उन्होंने 2017 में मिक्स्ड डबल्स में फ्रेंच ओपन और 2024 में पुरुष युगल में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता है। पेरिस ओलंपिक से पहले बोपन्ना ने भारत के लिए आखिरी बार एशियाई खेल 2023 में हिस्सा लिया था, जिसमें उन्होंने रुतुजा भोसले के साथ मिक्स्ड डबल्स में स्वर्ण पदक जीता था।
सम्बंधित ख़बरें
Arjun Tendulkar का ऑलराउंड धमाका, बल्ले और गेंद दोनों से ढाया कहर, 5 छक्के और 4 चौके, विरोधी टीम के उड़ाए होश
टेनिस कोर्ट की चैंपियन से देश की सबसे धाकड़ IPS बनने का सफर, किरण बेदी के जीवन का वो सच जो कोई नहीं जानता
Ameesha Patel Birthday: गोल्ड मेडलिस्ट हैं अमीषा पटेल, करोड़ों की नौकरी छोड़ चुना अभिनय का रास्ता
जब 13 साल की उम्र में छेड़छाड़ का शिकार हुई थीं Sonam Kapoor, जानें एक्ट्रेस के जीवन के अनसुने किस्से
2012 में किया ओलंपिक डेब्यू
बोपन्ना ने लंदन 2012 में अपना ओलंपिक डेब्यू किया था। यह बोपन्ना का तीसरा ओलंपिक था। बोपन्ना ने लंदन 2012 में अपना ओलंपिक डेब्यू किया था, जहां वह महेश भूपति के साथ जोड़ी बनाकर पुरुष युगल में दूसरे दौर में पहुंचे थे। रियो 2016 में बोपन्ना और सानिया मिर्जा मिक्स्ड डबल्स में कांस्य पदक मैच हारकर चौथे स्थान पर रहे थे। बोपन्ना टोक्यो 2020 ओलंपिक में जगह नहीं बना पाए।
43 साल की उम्र में रचा इतिहास
बोपन्ना ग्रैंड स्लैम जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी इस साल की शुरुआत में बोपन्ना 43 साल और नौ महीने की उम्र में अपने साथी मैथ्यू एबडेन के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर टेनिस के ओपन युग में ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति बन गए थे। ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 की जीत बोपन्ना का दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब था। उन्होंने 2017 में फ्रेंच ओपन में मिश्रित युगल जीता था।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पेरिस ओलंपिक के दौरान संन्यास
बोपन्ना और एबडेन पिछले महीने फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में भी पहुंचे थे। भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना ने रविवार को पेरिस ओलंपिक के पुरुष युगल के पहले दौर में हारने के बाद संन्यास की घोषणा की। 44 वर्षीय बोपन्ना 22 साल से भारत के लिए खेल रहे थे। उन्होंने 2002 में देश के लिए पदार्पण किया था।
