IPL 2025 मेगा ऑक्शन के लिए 1574 खिलाड़ियों ने करवाया रजिस्ट्रेशन, 2 करोड़ के लिस्ट में पंत, राहुल और अय्यर शामिल

मेगा ऑक्शन के लिए 1574 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। इसमें कुल 320 कैप्ड खिलाड़ी और 1224 अनकैप्ड खिलाड़ी और 30 खिलाड़ी एसोसिएशट नेशन से भी शामिल हैं।
IPL 2025 मेगा ऑक्शन के लिए 1574 खिलाड़ियों ने करवाया रजिस्ट्रेशन
आईपीएल मेगा ऑक्शन (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क :  आईपीएल 2025 के लिए सभी टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। उसके बाद मेगा ऑक्शन के लिए 1574 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवबंर को सऊदी अरब के जेद्दा में होगा। इस ऑक्शन के लिए फैंस के साथ-साथ खिलाड़ी भी काफी उत्साहित हैं। इसमें कुल 320 कैप्ड खिलाड़ी और 1224 अनकैप्ड खिलाड़ी और 30 खिलाड़ी एसोसिएशट नेशन से भी शामिल हैं।

इस लिस्ट में इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स का नाम नहीं है। स्टोक्स ने अपने कार्यभार और फिटनेस को प्रबंधित करने के लिए आईपीएल 2024 से भी बाहर होने का विकल्प चुना था। इस साल की शुरुआत में अगस्त में हंड्रेड के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग के कारण दो महीने क्रिकेट से बाहर रहना पड़ा था। इस साल बीसीसीआई ने विदेशी खिलाड़ियों के लिए एक नया रूल भी बनाया है। जो खिलाड़ी मेगा ऑक्शन में अपना नाम नहीं देते हैं तो वो खिलाड़ी मिनी-ऑक्शन में अपना नाम नहीं दे सकेंगे। यह इसलिए भी किया गया कि ताकि मिनी ऑक्शन में खिलाड़ियों की बोली ज्यादा बड़ी नहीं हो।

2 करोड़ के बेस प्राइस पर इन भारतीय खिलाड़ियों ने किया अपना रजिस्ट्रेशन

ऋषभ पंत, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, खलील अहमद, दीपक चाहर, वेंकटेश अय्यर, आवेश खान, ईशान किशन, क्रुणाल पांड्या, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, भुवनेश्वर कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा, टी नटराजन, देवदत्त पडिक्कल और उमेश यादव ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। पृथ्वी शॉ और सरफराज खान, जो पिछली नीलामी में नहीं बिके थे। उन्होंने 75 लाख रुपये के मूल्य पर पंजीकरण कराया है।

इन विदेशी खिलाड़ी ने अपना बेस प्राइस रखा 2 करोड़

विदेशी खिलाड़ी में जोफ्रा आर्चर, मिचेल स्टार्क, नेथन लायन ने अपना 2 करोड़ बेस प्राइस रखा है। उसके अलावा इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 1.25 करोड़ में अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है।

मेगा ऑक्शन में इतने पैसे के साथ उतरेगी फ्रेंचाइजी

110.5 करोड़ रुपये – पंजाब किंग्स 83 करोड़ रुपये – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 73 करोड़ रुपये – दिल्ली कैपिटल्स 69 करोड़ रुपये – लखनऊ सुपर जायंट्स 55 करोड़ रुपये – चेन्नई सुपर किंग्स 51 करोड़ रुपये – कोलकाता नाइट राइडर्स 45 करोड़ रुपये – सनराइजर्स हैदराबाद 45 करोड़ रुपये – मुंबई इंडियंस 41 करोड़ रुपये – राजस्थान रॉयल्स 69 करोड़ रुपये – गुजरात टाइटन्स

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com