

Bhuvneshwar Kumar Story Comeback Return Team India: स्विंग के बादशाह कहे जाने वाले भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में एक बार फिर 4 साल बाद वापसी हुई है। उन्होंने अपना आखिरी मैच 2022 में खेला था। 36 साल की उम्र में वह न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज में खेलते नजर आएंगे।
भुवनेश्वर की टीम में वापसी कैसे हुई इसको लेकर कई राज सामने आए है। भुवनेश्वर कुमार का टीम इंडिया में दरवाजा खटखटाने के पिछे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और यूपी टी-20 लीग का सबसे बड़ा कारण है, जिसने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खिंचा है।
भुवनेश्वर कुमार का भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी के पीछे की पूरी कहानी इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट से भी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, भुवनेश्वर ने अपनी फिटनेस और प्रदर्शन के दम पर वापसी की राह बनाई। भुवनेश्वर कुमार को IPL और UP टी-20 लीग में शानदार प्रदर्शन का इनाम भी मिल चुका है।
भुवनेश्वर कुमार की शानदार वापसी के पीछे का क्या ऐसा राज है जो उनके करियर की पूरी तस्वीर ही बदल दी है। तो आइए जानते है।
दरअसल, भुवनेश्वर कुमार ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान खिंचा है, जिसके बाद उनकी चर्चा टीम इंडिया तक पहुंची है और उनकी टीम एक बार फिर मौका मिला है।
भुवनेश्वर कुमार के फिजियोथेरेपिस्ट रामनीश ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि, वह वर्ष 2022 में टीम इंडिया से बाहर होने के बाद उनसे मुलाकात किए थे, मगर करीब 2-3 महीने तक दोनों ने इस मुद्दे पर कोई बात नहीं की। भुवनेश्वर ने एक दिन उनसे कहा कि मैं फिर वैसा बनना चाहता हूं।
उन्होंने मोबाइल पर 2012 में पाकिस्तान के नासिर जमशेद और मोहम्मद हफीज को परेशान करने वाली अपनी स्विंग गेंदों का वीडियो दिखाया। उन्होंने रामनीश से पूछा कि क्या मैं फिर गेंद को अपनी मर्जी से स्विंग करा पाऊंगा?
मध्यम गति के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया में आने के लिए अपने करियर में कई अहम बदलाव करना आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने लगातार क्रिकेट को प्राथमिकता देते हुए खुद पर सख्ती बरती।
रामनीश के मुताबिक, पिछले 6 साल से उन्होंने चीनी, ग्लूटेन गेहूं, जौ और राई में पाया जाने वाला प्रोटीन और लैक्टोज दूध में पाई जाने वाली प्राकृतिक शर्करा का सेवन पूरी तरह बंद रखा है। क्रिकेट के अलावा उनकी जिंदगी में मौज-मस्ती और पार्टियों जैसी गतिविधियां भी नहीं रहीं।
रामनीश ने कहा है कि, भुवनेश्वर ने शरीर के आंतरिक अंगों के आसपास जमा वसा कम की है जो उनकी फिटनेस में अहम बदलाव रहा। उन्होंने बताया कि, पहले उनका वजन 80 किलो था और शरीर में वसा 22-25 प्रतिशत थी।
अब उनका वजन घटकर 75 किलो है जबकि शरीर में वसा की मात्रा 16 प्रतिशत रह गई है। उन्होंने अपनी मांसपेशियों को भी बेहतर किया है। रामनीश ने कहा कि, यही खूबसूरती है जब आप किसी खिलाड़ी के साथ एक मजबूत रिश्ता बनाते हैं।
भुवनेश्वर कुमार को लेकर रामनीश ने कहा है कि, वे अपने काम को सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर रखते हैं। हम दोनों अक्सर एक-दूसरे के घर पर ही प्रशिक्षण करते हैं। दरअसल, रामनीश के मुताबिक, इस रिश्ते में पेशेवर जुड़ाव के साथ भरोसा और अपनापन भी है, जिसने भुवनेश्वर की तैयारी में अहम भूमिका निभाई है।