

मुंबई: बीसीसीआई के सचिव जय शाह को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल का नया चेयरमैन चुना लिया गया है। जय शाह अब आईसीसी में ग्रेग बार्कले की जगह संभालेंगे। जय शाह नामांकन के आखिरी दिन तक जय शाह इकलौते आवेदक रहे। यही वजह है कि उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया है। आईसीसी ने मंगलवार यह ऐलान किया है।
पैंतीस वर्ष के शाह निवर्तमान ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे जिन्होंने लगातार तीसरी बार दावेदारी नहीं करने का फैसला किया। शाह ने आईसीसी द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के चेयरमैन के तौर पर नामित होने से अभिभूत हूं।
शाह को अब बीसीसीआई सचिव का पद छोड़ना होगा जिस पर वह 2019 से काबिज हैं। बोर्ड की आमसभा की बैठक अगले महीने या अक्तूबर में होगी। शाह इस समय आईसीसी की सबसे दमदार वित्त और व्यावसायिक मामलों की उप समिति के प्रमुख है। वह 2022 में इस उप समिति के अध्यक्ष बने थे।
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले का कार्यकाल 30 नवंबर को खत्म होने वाला है। जिसके बाद BCCI के मौजूदा सेक्रेटरी जय शाह आईसीसी के चेयरमैन जिम्मेदारी संभालेंगे। जिसके बाद उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का सचिव पद छोड़ना होगा। ऐसे में उनके बाद अरुण जेटली के बेटे रोहन BCCI का यह पद संभाल सकते हैं।