गौतम गंभीर का इंटरव्यू खत्म, हेड कोच बनना तय, BCCI ने मानी सभी शर्तें!

भारत के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के हेड कोच पद के लिए आज इंटरव्यू दिया। गंभीर कोच पद के लिए आवेदन करने वाले इकलौते शख्स हैं, ऐसे में उनका कोच बनना लगभग तय माना जा रहा है।
gautam gambhir may new team india head coach BCCI will give free hand to select coaching staff
गौतम गंभीर (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नई दिल्ली: भारत के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज गौतम गंभीर फिलहाल काफी सुर्खियों में हैं। उनका टीम इंडिया का हेड कोच बनना लगभग तय माना जा रहा है। इसके लिए गंभीर ने आज मंगलवार (18 जून) को पहला इंटरव्यू भी दिया। खबरें हैं कि गंभीर ने जो भी शर्तें बीसीसीआई के सामने रखी थी, उसे स्वीकार कर लिया गया है।

पहला इंटरव्यू राउंड खत्म

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गंभीर ने दिल्ली से जूम पर सीएसी (क्रिकेट सलाहकार समिति) के सामने इंटरव्यू दिया है। इंटरव्यू का पहला राउंड आज समाप्त हो गया है। जबकि दूसरा राउंड बुधवार 19 जून को होना है। बता दें कि दरअसल, टीम इंडिया के हेड कोच के रूप में अगर गंभीर का चयन होता है तो वह मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे।

गंभीर की शर्तें

गंभीर ने बीसीसीआई के सामने कुछ शर्तें रखी थीं। जिसे बोर्ड ने भी स्वीकार कर लिया है। ये हैं गंभीर की कुछ शर्तें, जो टीम के हित के लिए है...

  • गंभीर ने कोचिंग स्टाफ में अपनी मर्जी के लोगों के चयन की अनुमति मांगी है।
  • वह टीम पर पूरा नियंत्रण रखना चाहते हैं।
  • लिमिटेड ओवर क्रिकेट (वनडे-टी20) और टेस्ट के लिए अलग-अलग टीम रखने का प्रस्ताव।
  • टीम में कई तरह के बदलाव।

गंभीर लेंगे द्रविड़ की जगह

जानकारी के लिए बता दें कि नया कोच का कार्यकाल जुलाई 2024 से दिसंबर 2027 तक रहेगा। वहीं भारत के मुख्य कोच के रूप में द्रविड़ का कॉन्ट्रैक्ट नवंबर में 2021 टी20 वर्ल्ड कप के बाद शुरू हुआ और 2023 वनडे वर्ल्ड कप के साथ समाप्त हो गया था। लेकिन बीसीसीआई ने इसे टी20 वर्ल्ड कप 2024 तक के लिए बढ़ा दिया। ऐसे में अब उनका कार्यकाल खत्म होने वाला है। जिसके बाद गंभीर उनकी जगह ले सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com