IND vs BAN: बांग्लादेश नहीं जाएंगे रोहित-कोहली! BCCI ने किया टीम इंडिया के दौरे का ऐलान, यहां देखें पूरा शेड्यूल
IND vs BAN: अगस्त में टीम इंडिया को बांग्लादेश दौरे पर जाना है। जहां दोनों टीमों के बीच 6 मुकाबले खेले जाएंगे। बीसीसीआई ने शेड्यूल भी जारी कर दिया है। हालांकि, रोहित-कोहली के खेलने पर संशय बना हुआ है।
- Written By: मृणाल पाठक
विराट कोहली और रोहित शर्मा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: मौजूदा समय में भारत में आईपीएल का 18वां सीजन खेला जा रहा है। लेकिन, अब इसी बीच टीम इंडिया के बांग्लादेश दौरे का ऐलान हो गया है। जहां, टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच 6 मुकाबले खेले जाएंगा, 3 वनडे और और तीन टी20 मैच। यह दौराम अगस्त में होने वाला है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस दौरे के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। टीम इंडिया का यह दौरा 17 अगस्त से शुरू होगा और आखिरी मैच 31 अगस्त को खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद टीम इंडिया की यह पहली व्हाइट बॉल सीरीज होगी। इसके अलावा बांग्लादेश में टीम इंडिया की यह पहली टी20 सीरीज भी होगी।
भारत का बांग्लादेश दौरा
टीम इंडिया को बांग्लादेश दौरे पर सबसे पहले 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का पहला मैच 17 अगस्त को मीरपुर में खेला जाएगा। इसके बाद 20 अगस्त को मीरपुर में ही दूसरा वनडे खेला जाएगा। फिर सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 23 अगस्त को चटगांव में खेला जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
ICC का बड़ा एलान! महिला T20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए इन 8 टीमों को मिली सीधी एंट्री, देखें पूरी लिस्ट
Ancy Sojan Record: एंसी सोजन ने रचा इतिहास, लंबी कूद में अंजू बॉबी जॉर्ज का 22 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा
IND vs IRE T20: वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया पर मंडराया सीरीज हार का खतरा, आज आयरलैंड से ‘करो या मरो’ का मुकाबला
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
वनडे सीरीज के बाद 3 मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जाएगी। टी20 सीरीज की शुरुआत 26 अगस्त को चटगांव में ही होगी। वहीं, टी20 सीरीज का दूसरा मैच 29 अगस्त और तीसरा मैच 31 अगस्त को मीरपुर में खेला जाएगा।
भारत और बांग्लादेश के बीच 6 मैच
- पहला वनडे – 17 अगस्त (मीरपुर)
- दूसरा वनडे – 20 अगस्त (मीरपुर)
- तीसरा वनडे – 23 अगस्त (चटगांव)
- पहला टी20 मैच – 26 अगस्त (चटगांव)
- दूसरा टी20 मैच – 29 अगस्त (मीरपुर)
- तीसरा टी20 मैच – 31 अगस्त (मीरपुर)
वर्ल्ड कप की शुरू होगी तैयारी
जानकारी के लिए बता दें कि तीन मैचों की यह सीरीज 2026 टी20 विश्व कप के मद्देनजर काफी अहम होने वाली है। इस सीरीज के साथ ही टीम इंडिया की आईसीसी ट्रॉफी जीतने की तैयारी शुरू हो जाएगी। यह टूर्नामेंट अगले साल भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा। जिसका आयोजन फरवरी और मार्च के महीने में होगा। जहां टीम इंडिया अपना खिताब बचाने उतरेगी। भारतीय टीम ने पिछले साल वेस्टइंडीज में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
रोहित-कोहली को मिलेगा आराम!
वहीं, दूसरी तरफ वनडे सीरीज पर भी सबकी नजरें रहेंगी। सबसे बड़ा सवाल यह है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली इस दौरे पर टीम के साथ जाएंगे या नहीं, क्योंकि ये दोनों खिलाड़ी अब सिर्फ टेस्ट और वनडे ही खेलते हैं। वहीं यह सीरीज इंग्लैंड दौरे के ठीक बाद है। ऐसे में ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित और विराट को इस सीरीज में आराम भी दिया जा सकता है।
