-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Bcb Crisis Three Directors Resign After Board Meeting Six Resignations In Six Months
BCB में गहराया संकट, क्रिकेट बोर्ड की बैठक के बाद तीन निदेशकों का इस्तीफा; छह महीने में 6 ने छोड़ा पद
- Written By: उज्जवल सिन्हा
BCB: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में लगातार इस्तीफों से संकट गहराता दिख रहा है, जहां ढाका बैठक के बाद तीन और निदेशकों के पद छोड़ने से प्रशासनिक अस्थिरता और जांच का दबाव बढ़ गया है।

बांग्लादेश टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Bangladsh Cricket Board (BCB): ढाका में शनिवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) की एक बैठक हुई। बैठक के बाद बीसीबी को बड़ा झटका लगा। बैठक के कुछ ही घंटों के बाद तीन निदेशकों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बॉर्ड के डायरेक्टर फैयाजुर रहमान, शानियान तनीम और मेहराब आलम चौधरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
बीसीबी में चुनाव के छह महीने से भी कम समय में इस्तीफा देने वाले निदेशकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है, जो चिंताजनक है। इससे पहले जनवरी में इश्तियाक सादिक ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ा था। वहीं, पिछले महीने अमजद हुसैन को मीडिया अध्यक्ष पद से हटाए जाने के कुछ दिन बाद उन्होंने भी इस्तीफा दे दिया। गुरुवार को सरकार द्वारा नामित निदेशक यासिर मोहम्मद फैसल ने भी पद छोड़ा था। इसके बाद शनिवार को हुए तीन इस्तीफों ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है।
BCB अध्यक्ष अमिनुल इस्लाम की अध्यक्षता में हुई बैठक
शनिवार की मीटिंग की अध्यक्षता बीसीबी अध्यक्ष अमिनुल इस्लाम ने की। मीटिंग में ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से तीनों निदेशक इस्तीफा देने पर मजबूर हुए, इसका खुलासा नहीं हुआ है। मीटिंग के बाद मीडिया विभाग के नए अध्यक्ष मोहम्मद मोक्सेडुल कमाल ने बताया कि उन्हें भी फैयाजुर के इस्तीफे की जानकारी मीडिया के जरिए ही मिली।
सम्बंधित ख़बरें
Litton Das Injury Update: लिटन दास जिम्बाब्वे ODI सीरीज से बाहर, बांग्लादेश ने इमोन को टीम में किया शामिल
ढाका के पास NCP की रैली में जोरदार बम धमाका, शेख हसीना विरोधी मार्च में मची अफरा-तफरी; कई घायल
बांग्लादेश में खसरे का कहर, 24 घंटे में 7 बच्चों की मौत, कुल आंकड़ा 738 पहुंचा
बांग्लादेश में ईशनिंदा के आरोपों से अल्पसंख्यकों पर संकट: 6 महीने में 17 मामले, HRCBM ने जताई चिंता
यह भी पढ़ें: BCCI को मनाने के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने की एक अहम बैठक, क्या अब खेली जाएगी बाइलैटरल सीरीज?
उन्होंने कहा कि बोर्ड में इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई और इस्तीफा देने वालों ने अपने फैसले को व्यक्तिगत कारणों से जोड़ा है। फैयाजुर ने हाल ही में ढाका लीग के संचालन में बीसीबी की कथित निष्क्रियता की आलोचना की थी। यह आंतरिक असंतोष की ओर इशारा करता है।
जांच और दबाव के बीच बढ़ती अस्थिरता
लगातार इस्तीफों के बीच बीसीबी का माहौल पहले से ही दबाव में है। सरकार द्वारा पिछले साल अक्टूबर में हुए चुनावों की जांच कराई जा रही है, और रिपोर्ट जल्द ही खेल मंत्रालय को सौंपी जा सकती है। खेल मंत्री अमिनुल हक ने यह भी संकेत दिया है कि एक अलग कमेटी बनाई जा सकती है, जो यह जांच करेगी कि बांग्लादेश टीम ने हाल ही में हुए टी20 विश्व कप में हिस्सा क्यों नहीं लिया। लगातार हो रहे इस्तीफे और बढ़ती जांच प्रक्रियाएं बीसीबी के भीतर अस्थिरता और प्रशासनिक चुनौतियों की ओर इशारा करती हैं।
Bcb crisis three directors resign after board meeting six resignations in six months
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इतिहास से लेकर आज के भारत तक… स्मृति ईरानी ने गिनाए देश की महिलाओं के सबसे बड़े अधिकार
Jul 09, 2026 | 08:39 PMजीतू पटवारी के भाई को ड्रग्स के मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार! DCP ने दी जानकारी; सामने आया पूरा मामला
Jul 09, 2026 | 08:39 PMKal Ka Mausam: यूपी-उत्तराखंड में आफत की बारिश! IMD ने जारी किया रेड से ऑरेंज अलर्ट
Jul 09, 2026 | 08:31 PMबिना बारिश के ताश के पत्तों की तरह ढहा महाराष्ट्र का एलिवेटेड ब्रिज! रोंगटे खड़े कर देगा यह VIDEO
Jul 09, 2026 | 08:31 PMनवभारत के विकसित भारत कॉनक्लेव में ‘महाराष्ट्र के गौरव 2026’ सम्मान से नवाजे गए साजिद नाडियाडवाला
Jul 09, 2026 | 08:22 PMयोगिनी एकादशी 2026: व्रत रखें या न रखें… लेकिन इन 5 दिव्य मंत्रों का जाप बदल सकता है आपकी किस्मत
Jul 09, 2026 | 08:21 PMसाइकिल से 40 हजार KM की भारत यात्रा पर निकला हरियाणा का युवक; उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन
Jul 09, 2026 | 08:20 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














