-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ban Vs Pak 3rd Odi Match Know About Pitch And Weather
BAN vs PAK: सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी पाकिस्तान और बांग्लादेश, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल?
- Written By: उज्जवल सिन्हा
BAN vs PAK: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज का निर्णायक तीसरा मुकाबला ढाका में खेला जाएगा। दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर हैं, जबकि मैच में बारिश की भी आशंका जताई गई है।

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश (फोटो-सोशल मीडिया)
Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार को ढाका के शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरे वनडे में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान ने 128 रनों से जीत दर्ज की थी, जबकि पहले एकदिवसीय मुकाबले को बांग्लादेश ने 8 विकेट से अपने नाम किया था।
दूसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान की ओर से माज सदाकत का प्रदर्शन लाजवाब रहा था। उन्होंने बल्लेबाजी में महज 46 गेंदों में 75 रनों की दमदार पारी खेली थी। वहीं, गेंदबाजी में सिर्फ 23 रन खर्च करते हुए 3 विकेट चटकाए थे। सलमान आगा ने भी अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 62 गेंदों में 64 रन बनाए थे, जबकि मोहम्मद रिजवान ने 44 रनों का योगदान दिया था।
हालांकि, अच्छी शुरुआत के बावजूद पाकिस्तान ने अंत के ओवरों में लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए थे। पाकिस्तान ने अपने आखिरी 7 विकेट सिर्फ 43 रन जोड़कर गंवाए थे। गेंदबाजी में पाकिस्तान की तरफ से कप्तान शाहीन अफरीदी बेहतरीन लय में दिखाई दिए थे और उन्होंने 22 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। वहीं, हैरिस रऊफ ने 3 विकेट अपने नाम किए थे।
सम्बंधित ख़बरें
टेस्ट के बाद अब T20 टीम की बारी, बाबर आजम की फिर हो सकती है कप्तानी में वापसी ! PCB की बड़ी तैयारी
Litton Das Injury Update: लिटन दास जिम्बाब्वे ODI सीरीज से बाहर, बांग्लादेश ने इमोन को टीम में किया शामिल
Women’s T20 World Cup: लगातार दो हार बर्दाश्त नहीं कर पाई पाकिस्तानी कप्तान, डग आउट हुए भावुक, छलक पड़े आंसू
IND vs PAK मैच में ग्रुप स्टेज में ही हो गया बड़ा कमाल, T20 वर्ल्ड कप में बन गया एक और नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
बांग्लादेश के बल्लेबाजों को दिखाना होगा दम
दूसरी ओर, बांग्लादेश का बैटिंग ऑर्डर दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में ताश के पत्तों की तरह बिखर गया था। 243 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी टीम महज 114 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। तंजीद हसन, सैफ हसन और शांतो का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। वहीं, लिटन दास अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके थे। बांग्लादेश की टीम निर्णायक मुकाबले में अपने बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। बांग्लादेश की ओर से गेंदबाजी में रिशाद हुसैन ने 3 विकेट अपने नाम किए थे, तो मेहदी हसन मिराज ने 2 विकेट चटकाए थे।
पिच का हाल
शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के अनुकूल रहती है। पहले दो एकदिवसीय मुकाबलों में बॉल थोड़ा फंसकर बल्ले पर आती दिखाई दी है। पहली पारी का औसतन स्कोर यहां 218 रन रहा है। वहीं, दूसरी इनिंग में औसत स्कोर 186 रन है।
हेड टू हेड रिकॉर्ड
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 41 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 35 मैच पाकिस्तान ने जीते हैं, जबकि बांग्लादेश को सिर्फ 6 मुकाबलों में जीत नसीब हो सकी है। पाकिस्तान की टीम अपने इस दमदार रिकॉर्ड को तीसरे वनडे में भी बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
यह भी पढ़ें: सलमान अली आगा के साथ हुई नाइंसाफी? अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान, नियमों के हवाले से दिया हर सवाल का जवाब
बारिश बिगाड़ेगा खेल
पहले और दूसरे एकदिवसीय मुकाबले की तरह ही तीसरे वनडे में भी बारिश होने की आशंका है। एक्यूवेदर के अनुसार, दिन के समय तेज बारिश हो सकती है और ज्यादतर समय मैदान के चारों ओर काले बादल छाए रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
Ban vs pak 3rd odi match know about pitch and weather
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














