

नई दिल्ली: पाकिस्तान और इंग्लैंड (Pakistan vs England) के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) फाइनल मैच रविवार को खेला जाने वाला है। ऑस्ट्रेलिया (Australia) में खेले जा रहे है इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की शुरुआत कुछ अच्छी नहीं रही थी। लेकिन, पाकिस्तान की टीम ने अपनी जी जान लगाकर फाइनल में जगह बना ली है। अब पाकिस्तान के फाइनल मैच खेलने को लेकर 'कुदरत का निजाम' काफी ट्रेंड कर रहा है।
13 नवंबर को पाकिस्तान और इंग्लैंड (Pakistan vs England) के बीच मेलबर्न के मैदान पर फाइनल मैच खेला जाने वाला है। वहीं, इस मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने इसी 'कुदरत का निजाम' पर एक बड़ा बयान दिया है।
फाइनल मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकार ने बाबर (Babar Azam) से पूछा कि, क्या सच में कुदरत का निजाम है और उसी के दम पर पाकिस्तान यहां तक पहुंची है क्या? क्या बाबर इस पर विश्वास करते हैं? इसके जवाब में बाबर ने कहा कि, हां उन्हें 'कुदरत के निजाम' पर पूरा भरोसा है। यह यकीन हर बार बढ़ता ही जाता है।
बाबर (Babar Azam) ने कहा, 'सर, हमारा विश्वास ही यही है। अल्लाह हमें मौका देता है और हमारे हाथ में एफर्ट है। हम एफर्ट करते हैं। हम कोशिश करते हैं कि हम अपना बेस्ट दें। अल्लाह ने हमें मौका दिया, जिसे हमने अच्छे से पकड़ा। यकीन तो हमारा हर बार होता है। कुछ ज्यादा ही होता है।'
दरअसल, पाकिस्तान के कोच सकलैन मुश्ताक ने सबसे पहले 'कुदरत का निजाम' कहा था। उन्होंने वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई घरेलू टी20 सीरीज के दौरान यह बयान दिया था।