कौन हैं अनाया बांगर? जेंडर बदलने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेट खेलने का रास्ता साफ; जानें पूरी कहानी

Anaya Bangar Story: पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेट खेलने की मंजूरी मिली। जानिए उनके ट्रांसमिशन की पूरी कहानी।
Former cricketer Sanjay Bangar's daughter, Anaya Bangar, has received approval to play women's cricket in Australia.
अनाया बांगर (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Anaya Bangar Clears Cricket Australia Testosterone Eligibility Criteria: ट्रांसजेंडर क्रिकेटर अनाया बांगर के लिए क्रिकेट के मैदान पर वापसी का रास्ता साफ हो गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें महिला कम्युनिटी और एलीट क्रिकेट में खेलने की आधिकारिक अनुमति दे दी है। इसके बाद अनाया ने बुधवार को प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की घोषणा की। अब उनका लक्ष्य मार्च 2027 से ऑस्ट्रेलिया में एलीट महिला क्रिकेट खेलना है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच संजय बांगर की बेटी अनाया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि लंबे समय तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर रहने के बाद यह उनके लिए बेहद खास दिन है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा रहा है और अब वो दोबारा मैदान पर उतरने की तैयारी कर रही हैं।

आसानी से नहीं मिली मंजूरी

अनाया ने बताया कि उन्हें ये मंजूरी किसी सामान्य प्रक्रिया के तहत नहीं मिली है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनकी पात्रता का आकलन अपनी महिला क्रिकेट नीति के तहत किया। इस दौरान उनकी मेडिकल और सर्जिकल हिस्ट्री, हार्मोन और टेस्टोस्टेरोन स्तर, क्रिकेट खेलने का अनुभव, पुराने मैचों के वीडियो और खेल प्रदर्शन से जुड़े वैज्ञानिक टेस्ट को देखा गया।

कौन सी दो सर्जरी से गुजरी अनाया?

अनाया ने बताया कि उन्होंने हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी और जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी कराई है। उनके मुताबिक, जुलाई में हुए ब्लड टेस्ट में उनका कुल टेस्टोस्टेरोन स्तर 0.6 एनएमओएल/एल था, जो संबंधित लैब की महिला रेफरेंस रेंज में आता है। हालांकि, मार्च 2027 में होने वाला टेस्ट उनकी एलीट महिला क्रिकेट के लिए पात्रता तय करने में अहम होगा।

उन्होंने ये भी साफ किया कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पात्रता मिलना टीम में चयन की गारंटी नहीं है। अनाया को अभी ट्रेनिंग करनी होगी, घरेलू क्रिकेट खेलना होगा और अपने प्रदर्शन के दम पर टीम में जगह बनानी होगी।

क्या ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को मिलेगा मौका?

अनाया उन्होंने कहा कि वो अपनी पहचान या अपने इतिहास के कारण नहीं, बल्कि अपने क्रिकेट के कारण टीम में जगह बनाना चाहती हैं। अनाया ने माना कि उनके मामले को लेकर सवाल और अलग-अलग राय सामने आ सकती हैं, लेकिन उनका मानना है कि महिला खेलों में निष्पक्षता और सभी को मौका देने के बीच संतुलन बनाया जा सकता है।

अनाया ने बताया कि उन्होंने भारत में भी बीसीसीआई से ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों के लिए नियम और क्रिकेट में वापसी का रास्ता तलाशने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनके मामले पर विचार किया और उन्हें आगे बढ़ने का रास्ता दिया।

Former cricketer Sanjay Bangar's daughter, Anaya Bangar, has received approval to play women's cricket in Australia.
Olympic 2036 की तैयारी में तेलंगाना का बड़ा कदम, कोरिया की खेल यूनिवर्सिटी से हुआ समझौता

'विराट नहीं अभिषेक शर्मा का खेल पसंद है'

अनाया ने WBBL में खेलने की इच्छा जताते हुए कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो वो हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और एलिस पेरी जैसी बड़ी खिलाड़ियों के साथ खेलने को लेकर बेहद उत्साहित होंगी। दिलचस्प बात ये भी है कि अनाया ने बताया कि पहले विराट कोहली उनके पसंदीदा क्रिकेटर थे, लेकिन अब उन्हें अभिषेक शर्मा का खेल काफी पसंद है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com