-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Australia Captain Alyssa Healy Is Not In Favour Of Bangladesh Hosting Women T20 World Cup 2024
बांग्लादेश में टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेलना चाहतीं एलिसा हीली! बोलीं- यहां टूर्नामेंट कराना गलत
- Written By: मृणाल पाठक
ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने कहा कि बांग्लादेश में महिला टी20 विश्व कप खेलना सही नहीं होगा, क्योंकि इससे देश पर बहुत दबाव पड़ेगा जो अब भी बड़े पैमाने पर हुई हिंसा और विरोध-प्रदर्शनों से उबर रहा है।

एलिसा हीली (सौजन्यः सोशल मीडिया)
सिडनी: महिला टी20 विश्व कप 2024 तीन से 19 अक्टूबर तक बांग्लादेश में होना है जिसमें गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया सहित 10 टीमें भाग लेंगी। लेकिन बांग्लादेश का माहौल फिलहाल काफी खराब है, जिसकी वजह से इस टूर्नामेंट को वहां काफी मुश्किल लग रहा है। ऐसे में अब ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने भी कह दिया है कि बांग्लादेश में महिला टी20 विश्व कप खेलना सही नहीं होगा।
ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने कहा कि बांग्लादेश में महिला टी20 विश्व कप खेलना सही नहीं होगा, क्योंकि इससे देश पर बहुत दबाव पड़ेगा जो अब भी बड़े पैमाने पर हुई हिंसा और विरोध-प्रदर्शनों से उबर रहा है जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए थे। देश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया था और भारत भाग गई जबकि नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाया गया है।
‘एएपी’ के अनुसार एलिसा ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से कहा, ‘‘मुझे इस समय वहां खेलने के बारे में सोचना मुश्किल लग रहा है, एक इंसान के तौर पर मुझे लगता है कि ऐसा करना गलत होगा।” उन्होंने कहा, ‘‘यह ऐसे देश से संसाधन छीनना होगा जो काफी संघर्ष कर रहा है। उन्हें उन सभी लोगों की जरूरत है जो मर रहे लोगों की मदद के लिए वहां पहुंच सकें।”
सम्बंधित ख़बरें
मन की बात में PM मोदी ने किया MP का जिक्र, सीधी के 1500 तालाब और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों की सराहना की
UPSC Vacancy 2026: दिल्ली शिक्षा विभाग में 828 प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन
VEDIO: नासिक में आसमानी आफत, गोदावरी के रौद्र रूप से पुराने शहर में तबाही, 50 से अधिक दुकानों में घुसा पानी
Yavatmal News: यवतमाल के वणी में खस्ताहाल पुलिस स्टेशन बना खतरा, विधायक से नए भवन की मांग
Alyssa Healy has her say about Bangladesh hosting the Women’s T20 World Cup. #CricketTwitter #T20WorldCup pic.twitter.com/dM3cI6A9PD — Female Cricket (@imfemalecricket) August 19, 2024
एलिसा ने कहा कि अंतिम निर्णय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को लेना है जिसके इस सप्ताह फैसला करने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘‘इस समय बांग्लादेश में क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने से कहीं ज्यादा जरूरी चीजें हैं… लेकिन मैं इसे आईसीसी पर छोड़ती हूं कि वह इस पर काम करे।”
ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में बांग्लादेश में सीमित ओवरों की श्रृंखला खेली थी जिसके सभी छह मैच – तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच – ढाका के शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए थे। यह 2014 के टी20 विश्व कप के बाद ऑस्ट्रेलिया का बांग्लादेश का पहला दौरा था और देश में टी20 विश्व कप की उनकी तैयारियों के लिए महत्वपूर्ण था।
यह भी पढ़ें- भारत लौटते ही विनेश फोगाट को मिला 16 करोड़ से अधिक इनाम! पति सोमवीर राठी ने बताई पूरी सच्चाई
हीली को भरोसा है कि भले ही टूर्नामेंट को कहीं और स्थानांतरित कर दिया जाए लेकिन पूरी कवायद बेकार नहीं जाएगी। ऑस्ट्रेलिया ने मार्च-अप्रैल में बांग्लादेश के खिलाफ आयोजित सभी छह मैच जीते थे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Australia captain alyssa healy is not in favour of bangladesh hosting women t20 world cup 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मन की बात में PM मोदी ने किया MP का जिक्र, सीधी के 1500 तालाब और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों की सराहना की
Jul 26, 2026 | 05:11 PMUPSC Vacancy 2026: दिल्ली शिक्षा विभाग में 828 प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन
Jul 26, 2026 | 05:10 PMVEDIO: नासिक में आसमानी आफत, गोदावरी के रौद्र रूप से पुराने शहर में तबाही, 50 से अधिक दुकानों में घुसा पानी
Jul 26, 2026 | 05:10 PMYavatmal News: यवतमाल के वणी में खस्ताहाल पुलिस स्टेशन बना खतरा, विधायक से नए भवन की मांग
Jul 26, 2026 | 05:08 PMExplainer: एक प्रधान के जाने से क्या बदल जाएगी पूरी शिक्षा व्यवस्था? प्रदर्शन सफल, लेकिन कहां फेल हो गई CJP!
Jul 26, 2026 | 05:08 PMछात्र आंदोलन खत्म, अब RAF के लाठीचार्ज पर होगी पड़ताल! CRPF ने शुरू किया पोस्ट-ऑपरेशन रिव्यू
Jul 26, 2026 | 05:05 PM4 महीने मौन रहेंगे चंपत राय, राम मंदिर ट्रस्ट से इस्तीफे के बाद बड़ा फैसला; देवशयनी एकादशी से लिया मौन व्रत
Jul 26, 2026 | 04:58 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM










