Asian Games Women's Cricket: श्रीलंका ने मलेशिया को 86 रन से हराया, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत

Asian Games 2026: एशियन गेम्स में श्रीलंका ने मलेशिया को 86 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अब 20 सितंबर को उसका मुकाबला पाकिस्तान से होगा।
Sri Lanka W Beats Malaysia W In Quarter Final
श्रीलंका बनाम मलेशिया महिला क्रिकेट (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sri Lanka W Beats Malaysia W In Quarter Final: एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट के तीसरे क्वार्टर फाइनल में श्रीलंका ने मलेशिया को 86 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ श्रीलंका ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब 20 सितंबर को सेमीफाइनल में उसका सामना पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम से होगा।

श्रीलंका टीम का शानदार प्रदर्शन

कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कप्तान चमारी अथापट्टू की शानदार पारी की मदद से श्रीलंका ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 160 रन बनाए।

चमारी ने 37 गेंदों पर 63 रन बनाए। उनकी पारी में 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा काविशा दिल्हारी ने 27 गेंदों पर नाबाद 44 रन बनाए, जबकि हर्षिता समरविक्रमा ने 18 गेंदों पर 25 और हसिनी परेरा ने 23 रन बनाए। मलेशिया की ओर से नूरीन इमानिना ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए।

74 रन ही बना सकी मलेशिया

161 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मलेशिया की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 74 रन ही बना सकी। विनीफ्रेड दुरैसिंगम ने 28 और माहिरा इज्जती इस्माइल ने 24 रन बनाए। इन दोनों के अलावा मलेशिया की कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सकी। श्रीलंका की ओर से मिथाली अयोध्या, काविशा दिल्हारी और कप्तान चमारी अथापट्टू ने 2-2 विकेट लिए।

Sri Lanka W Beats Malaysia W In Quarter Final
ENG vs SL T20I Series: जोस बटलर ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में 15,000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने

कब होगा अगला मुकाबला?

श्रीलंका का अब 20 सितंबर को सेमीफाइनल में पाकिस्तान से सामना होगा। पाकिस्तान ने क्वार्टर फाइनल में थाइलैंड को हराकर अंतिम-4 में जगह बनाई है। पाकिस्तान ने 11 ओवर के मैच में 92 रन का लक्ष्य 2 गेंद बाकी रहते 7 विकेट गंवाकर हासिल किया था।

श्रीलंका और पाकिस्तान की टीमें हाल ही में महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में भी आमने-सामने हुई थीं। दुबई में खेले गए उस मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com