Asian Games 2026: भारतीय क्रिकेट टीम को नहीं मिलेगा 5 स्टार होटल, खिलाड़ियों के लिए अलग कमरे की व्यवस्था

Team India Nagoya Accommodation: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम को 5-स्टार होटल नहीं मिलेगा। हालांकि, बीसीसीआई के अनुसार खिलाड़ियों को नागोया में अलग-अलग कमरे दिए जाएंगे।
Asian Games 2026: Indian cricket team won't get a 5-star hotel; separate rooms arranged for players.
टीम इंडिया नागोया में ठहरने की व्यवस्था (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

BCCI Update On Indian Cricketers Stay In Japan: भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमें एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेने के लिए जल्द जापान रवाना होंगी। इस दौरान खिलाड़ियों को 5 स्टार होटल में नहीं ठहराया जाएगा। हालांकि, खिलाड़ियों के लिए अच्छी रहने की व्यवस्था की गई है और सभी को अलग-अलग कमरे दिए जाएंगे।

नहीं मिलेगी 5 स्टार सुविधा

एशियन गेम्स 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होंगे। भारतीय क्रिकेट टीमें भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। आमतौर पर भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के लिए 5 स्टार होटल की व्यवस्था की जाती है, लेकिन एशियन गेम्स में खिलाड़ियों को आयोजकों की ओर से तय किए गए स्थान पर ही रहना होगा।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भारतीय दल के विदाई समारोह में कहा कि खिलाड़ियों के लिए की गई व्यवस्था पर बोर्ड नजर रख रहा है। उन्होंने बताया कि होटल 5 स्टार नहीं हैं, लेकिन रहने के लिए अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

क्या बोले राजीव शुक्ला?

राजीव शुक्ला के मुताबिक, खिलाड़ियों के रहने की जगह की तस्वीरें और वीडियो भी बोर्ड के पास हैं। उन्होंने कहा कि अगर नागोया में व्यवस्था नहीं की जाती तो खिलाड़ियों को ओसाका या टोक्यो में ठहराना पड़ता, जो नागोया से काफी दूर हैं।

खास बात ये है कि भारतीय खिलाड़ियों को अलग-अलग कमरे दिए जाएंगे। उन्हें एक-दूसरे के साथ कमरा साझा नहीं करना पड़ेगा। पहले कई मौकों पर दो क्रिकेटरों को एक कमरा साझा करना पड़ता था।

Asian Games 2026: Indian cricket team won't get a 5-star hotel; separate rooms arranged for players.
Asian Games 2026: कबड्डी ग्रुप और मैच तारीखों का एलान, भारतीय महिला और पुरुष टीमों का स्क्वाड घोषित

कबसे शुरु होंगे मुकाबले?

एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट के मुकाबले 17 से 22 सितंबर तक होंगे। भारतीय महिला टीम 18 सितंबर को जापान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल खेलेगी। पुरुष क्रिकेट का मुकाबला 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होगा, जबकि भारतीय पुरुष टीम अपना पहला मैच 28 सितंबर को खेलेगी।

खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था एशियन गेम्स आयोजन समिति, भारतीय ओलंपिक संघ और जापान क्रिकेट संघ ने मिलकर की है। इससे पहले एशियन क्रिकेट काउंसिल ने जापान का दौरा कर ड्रेसिंग रूम, पिच और मैदान से जुड़ी कुछ व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए थे। इसके बाद आयोजकों ने जरूरी सुधार किए और अब एशियन क्रिकेट काउंसिल व्यवस्थाओं से संतुष्ट है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com