Rising Stars Asia Cup: करो या मरो होगा इंडिया-ए बनाम यूएई मुकाबला, भारत को कैसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट?

India A vs UAE Match Preview: पाकिस्तान-ए से हार के बाद भी इंडिया-ए के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है। UAE के खिलाफ जीत से भारत अंतिम चार में जगह पक्की करने की रेस में आगे हो सकता है।
india a vs uae match preview
सांकेतिक तस्वीरSource- AI
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • पाकिस्तान-ए से 48 रन की हार के बाद भी भारत की सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम हैं।

  • UAE के खिलाफ 24 नवंबर को जीत दर्ज करते ही इंडिया-ए के 4 अंक हो जाएंगे और उसका टिकट पक्का हो जाएगा।

  • हार की स्थिति में पाकिस्तान-नेपाल मैच और नेट रन रेट भारत की किस्मत तय कर सकते हैं।

Asia Cup Rising Stars Points Table: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया-ए की सेमीफाइनल की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है। पाकिस्तान-ए के खिलाफ 48 रन से मिली हार के बाद तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम का अगले दौर में पहुंचना अभी पक्का नहीं हुआ है। हालांकि, भारत के पास सेमीफाइनल में जगह बनाने का मौका अब भी है। टीम को अपना आखिरी ग्रुप मैच 24 नवंबर को UAE के खिलाफ खेलना है।

टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। ग्रुप-ए से श्रीलंका-ए और बांग्लादेश-ए ने अंतिम चार में जगह बना ली है। वहीं, ग्रुप-बी से पाकिस्तान-ए सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। अब इस ग्रुप से एक स्थान के लिए भारत और नेपाल के बीच मुकाबला है।

ग्रुप-बी का पॉइंट्स टेबल

पाकिस्तान-ए ने अपने दोनों मैच जीतकर 4 अंक हासिल कर लिए हैं। भारत और नेपाल के खाते में 2-2 अंक हैं। UAE अपने दोनों मैच हार चुका है और सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया है।

सेमीफाइनल में जाने का क्या है समीकरण?

  • भारत UAE को हराता है और पाकिस्तान नेपाल को हराता है: भारत के 4 अंक हो जाएंगे और वह क्वालिफाई कर जाएगा।

  • भारत UAE को हराता है, लेकिन नेपाल पाकिस्तान को हरा देता है: भारत, पाकिस्तान और नेपाल के 4-4 अंक हो सकते हैं। तब नेट रन रेट से फैसला होगा। भारत का मौजूदा NRR बेहतर है, लेकिन इसे पक्का क्वालिफिकेशन नहीं कह सकते।

  • भारत UAE से हारता है और पाकिस्तान नेपाल को हरा देता है: भारत, नेपाल और UAE के 2-2 अंक होंगे। नेट रन रेट निर्णायक होगा। भारत को हार का अंतर कम रखना होगा।

  • भारत UAE से हारता है और नेपाल पाकिस्तान को हरा देता है: भारत 2 अंकों पर रहेगा, जबकि पाकिस्तान और नेपाल के 4-4 अंक हो जाएंगे। भारत बाहर हो जाएगा।

india a vs uae match preview
India A vs Nepal: 26 रन पर ऑलआउट हुई नेपाल की टीम, फिर भी ODI का सबसे छोटा स्कोर क्यों नहीं बना?

भारत के बाहर होने का समीकरण क्या है?

अगर UAE भारत को हरा देता है और पाकिस्तान भी नेपाल को मात दे देता है, तो भारत, नेपाल और UAE के खाते में 2-2 अंक होंगे। ऐसे में नेट रन रेट के आधार पर सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम तय होगी। फिलहाल भारत का नेट रन रेट +2.580 है, जबकि नेपाल का -2.461 और UAE का -2.061 है। इस लिहाज से भारत की स्थिति मजबूत है, लेकिन UAE के खिलाफ हार का अंतर भी अहम होगा।

india a vs uae match preview
Rising Stars Asia Cup Highlights: पाकिस्तान को मिली 48 रनों से जीत, बेकार गया तिलक का धीमा शतक

भारत के लिए सबसे खराब स्थिति तब बनेगी, जब UAE उसे हरा दे और नेपाल भी पाकिस्तान को मात दे दे। इस स्थिति में पाकिस्तान और नेपाल के 4-4 अंक हो जाएंगे, जबकि भारत 2 अंकों पर ही रह जाएगा। ऐसे में तिलक वर्मा की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

कितने बजे शुरू होगा मैच?

इंडिया-ए और UAE के बीच ग्रुप-बी का मुकाबला 24 नवंबर को खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे शुरू होगा। इसके बाद पाकिस्तान-ए और नेपाल की टीमें आमने-सामने होंगी।