

20 नवंबर (नेपाल), 22 नवंबर (पाकिस्तान-ए) और 24 नवंबर (यूएई)।
दोहा में 19 से 29 नवंबर तक 8 टीमों के बीच 50-ओवर के 15 मैच।
सेमीफाइनल 26-27 नवंबर को और फाइनल 29 नवंबर को होगा।
India vs Pakistan Rising Stars Asia Cup 2026: एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) द्वारा आयोजित एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 टूर्नामेंट का आगाज आज यानी गुरुवार, 19 नवंबर से हो गया है। दोहा में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में क्रिकेट फैंस को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा।
भारतीय टीम में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह और तिलक वर्मा जैसे युवा और विस्फोटक सितारे शामिल हैं। आइए जानते हैं कि टूर्नामेंट में भारत के मुकाबले कब-कब हैं और पूरा शेड्यूल क्या है।
आपको 19 नवंबर से शुरू होकर 29 नवंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में फाइनल समेत कुल 15 मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें 12 लीग मैच, दो सेमीफाइनल और एक खिताबी मुकाबला शामिल है। टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है।
ग्रुप A: अफगानिस्तान ए, बांग्लादेश ए, हॉन्ग कॉन्ग चीन और श्रीलंका ए।
ग्रुप B: इंडिया ए, पाकिस्तान ए, नेपाल और यूएई।
नियमों के मुताबिक, एशिया के जो देश आईसीसी के फुल मेंबर (टेस्ट प्लेइंग नेशन) हैं, उन्होंने अपनी 'ए' टीमें इस टूर्नामेंट में उतारी हैं। इनमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं। वहीं, नेपाल, यूएई और हॉन्ग कॉन्ग चीन की मुख्य राष्ट्रीय टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं।
राइजिंग स्टार्स एशिया कप में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ करेगी। इसके बाद रविवार, 22 नवंबर को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी।
भारत अपना आखिरी लीग मैच 24 नवंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगा। टूर्नामेंट के सभी मैच दोहा में आयोजित होंगे। भारतीय समयानुसार, नेपाल और पाकिस्तान के खिलाफ भारत के मुकाबले दोपहर 3:30 बजे से शुरू होंगे, जबकि यूएई के खिलाफ मैच सुबह 11:30 बजे से खेला जाएगा।
19 नवंबर: बांग्लादेश ए बनाम हॉन्ग कॉन्ग चीन (सुबह 11:30 बजे)
19 नवंबर: श्रीलंका ए बनाम अफगानिस्तान ए (दोपहर 3:30 बजे)
20 नवंबर: पाकिस्तान ए बनाम यूएई (सुबह 11:30 बजे)
20 नवंबर: इंडिया ए बनाम नेपाल (दोपहर 3:30 बजे)
21 नवंबर: श्रीलंका ए बनाम हॉन्ग कॉन्ग चीन (सुबह 11:30 बजे)
21 नवंबर: बांग्लादेश ए बनाम अफगानिस्तान ए (दोपहर 3:30 बजे)
22 नवंबर: यूएई बनाम नेपाल (सुबह 11:30 बजे)
22 नवंबर: इंडिया ए बनाम पाकिस्तान ए (दोपहर 3:30 बजे)
23 नवंबर: अफगानिस्तान ए बनाम हॉन्ग कॉन्ग चीन (सुबह 11:30 बजे)
23 नवंबर: श्रीलंका ए बनाम बांग्लादेश ए (दोपहर 3:30 बजे)
24 नवंबर: इंडिया ए बनाम यूएई (सुबह 11:30 बजे)
24 नवंबर: पाकिस्तान ए बनाम नेपाल (दोपहर 3:30 बजे)
26 नवंबर: पहला सेमीफाइनल (दोपहर 3:30 बजे)
27 नवंबर: दूसरा सेमीफाइनल (दोपहर 3:30 बजे)
29 नवंबर: फाइनल मुकाबला (दोपहर 3:30 बजे)