-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs Bangladesh 1st T20 Live Score Update
IND vs BAN 1st T20 : भारत ने पहले टी20 में बांग्लादेश को 7 विकेट से रौंदा, 12वें ओवर में ही खत्म कर दिया मैच
- Written By: मृणाल पाठक
भारत और बांग्लादेश के बीच आज से टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला ग्वालियर में हो रहा है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया टेस्ट के बाद टी20 में बांग्लादेश का सूपड़ा साफ करने के फिराक में है।

भारत बनाम बांग्लादेश (सौजन्यः BCCI एक्स)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मैच 7 विकेट से करारी शिकस्त दे दी है। ग्वालियर में खेले गए इस मैच में बांग्लादेश ने भारत को जीत के लिए 128 रनों का टारगेट दिया था, जिसे भारत ने महज 11.5 ओवर में 3 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। इस मैच में पहले भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट झटकर बांग्लादेश को घुटनों पर ला दिया तो उसके बाद बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए मैच भारत की झोली में डाल दिया।
सम्बंधित ख़बरें
आयरलैंड सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हुए बाहर
IND vs AFG: ODI सीरीज में गुरनूर बराड़ का धमाका, 7 विकेट लेकर रचा इतिहास
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा फेरबदल! युवराज सिंह बन सकते हैं बैटिंग कोच, गांगुली को मिली अहम जिम्मेदारी
IND vs AFG: तीसरे वनडे से पहले BCCI का बड़ा ऐलान, हर्षित राणा की स्क्वॉड में वापसी
06 Oct 2024 09:57 PM (IST)
06 Oct 2024 09:57 PM (IST)भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से दी शिकस्त
भारतीय टीम ने बांग्लादेश के विरुद्ध ग्वालियर में खेले गए पहले टी20 मैच में विरोदी टीम को 7 विकेट से करारी शिकस्त दे दी है। भारतीय टीम ने बांग्लादेश की तरफ से मिले 128 रनों के टारगेट को महज 11.5 में हासिल कर लिया है।
06 Oct 2024 09:44 PM (IST)
06 Oct 2024 09:44 PM (IST)10 ओवर का खेल खत्म, जीत के करीब पहुंचा भारत
बांग्लादेश के खिलाफ ग्वालियर में खेले जा रहे पहले टी20 मैच में भारतीय टीम 10 ओवर्स में ही जीत के करीब पहुंच गई है। भारत ने आधे ओवर में ही 106 रन बना लिए हैं। अब टीम को बचे हुए 10 ओवर्स में 22 रनों की दरकार है।
06 Oct 2024 08:44 PM (IST)
06 Oct 2024 08:44 PM (IST)भारत को 128 रन का टारगेट
भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टी20 मैच ग्वालियर में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जहां भारत के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश को केवल 127 रन पर रोक दिया। भारत ने 19.5 ओवर में बांग्लादेश को ऑलआउट कर दिया। टीम इंडिया की तरफ से अर्शदीप सिंद और वरुण चक्रवर्ती ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। इसी के साथ अब भारत को यह मुकाबला जीतने के लिए 128 रनों की जरूरत है।
06 Oct 2024 08:04 PM (IST)
06 Oct 2024 08:04 PM (IST)12 ओवर के बाद भारत का स्कोर
बांग्लादेश का चौथा विकेट मोहम्मदुल्लाह के रूप में गिरा। मयंक यादव ने उन्हें अपना शिकार बनाकर टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला विकेट झटका। जबकि पांचवां विकेट जाकिर अली का गिरा उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने पवेलियन पहुंचाया। वहीं नजमुल हुसैन शान्तो भी वाशिंगटन सुंदर के हाथों आउट होकर पवेलियन वापस चले गए हैं। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 75/6 है।
06 Oct 2024 07:37 PM (IST)
06 Oct 2024 07:37 PM (IST)7 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर
भारत के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए अर्शदीप ने परवेज हुसैन इमोन को भी पवेलियन लौटा दिया है। उनके बाद वरुण चक्रवर्ती ने तौहीद हृदोय को भी अपना शिकार बना दिया है। 7 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 42/3 है।
06 Oct 2024 07:11 PM (IST)
06 Oct 2024 07:11 PM (IST)बांग्लादेश का पहला विकेट गिरा
बांग्लादेश का पहला विकेट लिट्टन दास के रूप में गिरा है। अर्शदीप सिंह ने भारत को यह बड़ी सफलता दिलाई है। लिट्टन महज 4 रन बनाकर आउट हुए हैं। 2 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 14/1 है।
06 Oct 2024 07:09 PM (IST)
06 Oct 2024 07:09 PM (IST)बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन
लिट्टन दास (विकेटकीपर), परवेज हुसैन इमोन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, जेकर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम।
06 Oct 2024 07:08 PM (IST)
06 Oct 2024 07:08 PM (IST)भारत की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (डब्ल्यू), सूर्यकुमार यादव (सी), नितीश रेड्डी, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।
06 Oct 2024 07:06 PM (IST)
06 Oct 2024 07:06 PM (IST)नमस्कार! लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टी20 मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले से जुड़े हर अपडेट और लाइव स्कोर देखने के लिए हमारे साथ बने रहें।
India vs bangladesh 1st t20 live score update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे: सीसीटीवी प्रोजेक्ट के लिए खोदी गईं 60% सड़कें अब तक जर्जर, मानसून में बढ़ा खतरा; PMC ने दिए सख्त निर्देश
Jul 03, 2026 | 08:27 AMरणबीर की रामायण से पहले बड़े पर्दे पर भौकाल मचाएंगे सुपरस्टार रजनीकांत, सामने आ गई जेलर 2 की रिलीज डेट
Jul 03, 2026 | 08:26 AMअदालत के बाहर कैफे बना श्मशान! दमिश्क धमाके से सहमा सीरिया, 9 लोगों की मौत
Jul 03, 2026 | 08:11 AMराम मंदिर में सिर्फ चढ़ावे का खेल नहीं, भर्ती में भी बड़ा हेरफेरी; 125 नियुक्तियों के खिलाफ जांच शुरू
Jul 03, 2026 | 08:07 AMपाकिस्तान के प्रमुख कोच का बड़ा बयान: भारत सिर्फ सर्वश्रेष्ठ टीम ही नहीं, बल्कि…
Jul 03, 2026 | 07:57 AMIran Ali Khamenei Funeral: पिता अली खामेनेई के आखिरी सफर में भी नहीं होंगे शामिल मोजतबा, जानें वजह
Jul 03, 2026 | 07:55 AMRam Mandir: SIT ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से की ताबड़तोड़ पूछताछ, पूछे ये तीखे सवाल
Jul 03, 2026 | 07:49 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














