अर्जुन तेंदुलकर ने एक मैच में 9 विकेट लेकर मचाई सनसनी, केएससीए मैच में किया कमाल

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने केएससीए के एक मैच में 9 विकेट झटक कर सनसनी फैला दी है। अर्जुन तेंदुलकर की गेंदें स्विंग होकर विरोधी बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा रही थी और दर्शक वाहवाही कर रहे थे।
अर्जुन तेंदुलकर ने एक मैच में 9 विकेट लेकर मचाई सनसनी, केएससीए मैच में किया कमाल
अर्जुन तेंदुलकर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

बेंगलुरू: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने केएससीए के एक मैच में 9 विकेट झटक कर सनसनी फैला दी है। अर्जुन तेंदुलकर की गेंदें स्विंग होकर विरोधी बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा रही थी और दर्शक वाहवाही कर रहे थे। अर्जुन के इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत गोवा ने कर्नाटक को करारी शिकस्त दी है।

अर्जुन तेंदुलकर ने डॉ. (कैप्टन) के थिमप्पैया स्मारक टूर्नामेंट में मेजबान कर्नाटक के खिलाफ नौ विकेट झटक कर गोवा को पारी और 189 रन से बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। घरेलू सत्र से पहले होने वाले इस आयोजन को केएससीए (कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ) आमंत्रण टूर्नामेंट के नाम से भी जाना जाता है।

पहली पारी में झटके पांच विकेट

केएससीए एकादश की टीम में निकिन जोश और विकेटकीपर शरत श्रीनिवास के अलावा सभी खिलाड़ी अंडर 19 और अंडर 23 टीम के थे। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने इस मैच की दोनों पारियों में 26.3 ओवर की गेंदबाजी की और 87 रन देकर नौ विकेट लिये। अर्जुन ने पहली पारी में 13 ओवर में 41 रन देकर पांच विकेट लिये जिससे कर्नाटक की टीम महज 103 रन पर सिमट गयी।

121 पर सिमटी केएससीए की टीम

गोवा सीए एकादश ने अभिनव तेजराणा की 109 रन की पारी के दम पर 413 रन बनाये। केएससीए की दूसरी पारी 30.4 ओवर में 121 रन पर सिमट गयी। अर्जुन ने इस दौरान 13.3 ओवर में 46 रन देकर चार विकेट लिये। अर्जुन ने प्रथम श्रेणी के 13 मैचों में 21 विकेट लिये हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com