ICC Player of The Month' के लिए चुने गए खिलाड़ियों के नाम की हुई घोषणा, जानिए भारत के कितने धुरंधरों के नाम हैं शामिल

Announcement of the names of the players selected for the ICC Player of the Month
Published on: 
Updated on: 

-विनय कुमार

ICC ने इंटरनेशनल क्रिकेट में नवंबर और दिसंबर के महीने में अब तक खेले मैचों के मद्देनजर शानदार प्रदर्शन करने वाले प्लेयर्स को 'Players of The Month' के लिए नामित खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर दी है। इसमें पुरुष के अलावा और महिला क्रिकेट की दुनिया के खिलाड़ियों को भी पुरस्कार दिया जाएगा। गौर करने वाली बात ये भी है कि चुने गए पुरुष खिलाड़ियों की सूची में भारत का एक भी खिलाड़ी नहीं है। Women's Cricket में पाकिस्तान से सिदरा अमीन, थाईलैंड को नथाकन चंथम और आयरलैंड से गैबी लुईस के नाम की घोषणा की गई है।

'ICC Men's Cricket Players of The Month' के लिए ये नाम हैं शामिल

जोस बटलर (Jos Butler)

ICC T20 World Cup, 2022 में शानदार बल्लेबाजी के साथ बेहतरीन कप्तानी करने वाले इंग्लैंड के धाकड़ खिलाड़ी जॉस बटलर 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' के लिए नामित किए गए हैं।    Jos Butler ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 73, भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में 80 रन बनाए थे। सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को  आए। इंग्लैंड ने इस मैच को  10 विकेट से हराया था। और, इसी T20 World Cup, 2022 के फाइनल मैच में भी उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 26 रन बनाए थे। उनकी शानदार कप्तानी में इंग्लैंड की टीम T20 World Cup, 2022 की चैंपियन बनी।

शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi)

ICC T20 World Cup, 2022 में पाकिस्तान के खतरनाक तेज़ गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने शानदार खेल दिखाया था। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने अपने स्पेल में 4 विकेट चटकाए थे। हालांकि, इंजरी की वजह से वे फाइनल नहीं खेल पाए थे, लेकिन उससे पहले खेले मैचों में कुल मिलाकर उन्होंने 10 विकेट चटकाए। इसलिए उनका नाम भी पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है।

आदिल राशिद (Adil Rashid)

इंग्लैंड को ICC T20 World Cup, 2022 चैंपियन बनाने में इंग्लैंड के शानदार खिलाड़ी आदिल राशिद की भूमिका भी शामिल है। राशिद ने नवंबर में हालांकि, 4 विकेट ही चटकाए थे, लेकिन, इकोनमी रेट के मामले में वे बड़े किफायती रहे। उन्होंने अपनी गेंदबाजी में 6 से भी कम के एवरेज से रन दिए।