India VS England: …तो जडेजा के फिरकी से तबाह होंगी एंडरसन की बादशाहत, इंग्लिश गेंदबाज के रिकॉर्ड से मात्र 3 विकेट दूर

इंग्लैंड के खिलाफ भारत का टी-20 मैचों की सीरीज में अभियान समाप्त हो चुका है। टीम इंडिया ने इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बदौलत 4-1 से जीत हासिल कर ली है। अब भारत और इंग्लैंड 3 वनडे मैचों की सीरीज में भिड़ने वाले हैं।
तो जडेजा के फिरकी से तबाह होंगी एंडरसन की बादशाहत!
तो जडेजा के फिरकी से तबाह होंगी एंडरसन की बादशाहत! (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क: इंग्लैंड के खिलाफ भारत का टी-20 मैचों की सीरीज में अभियान समाप्त हो चुका है। टीम इंडिया ने इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बदौलत 4-1 से जीत हासिल कर ली है। अब भारत और इंग्लैंड 3 वनडे मैचों की सीरीज में भिड़ने वाले हैं। वनडे सीरीज की शुरुआत कल गुरुवार को हो रही है।

ये सीरीज भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी के लिहाज से काफी अहम है। इस सीरीज से कई भारतीय खिलाड़ी वनडे की फॉर्म तलाशेंगे क्योंकि टीम इंडिया ने लंबे समय से 50 ओवरों का फॉर्मेट नहीं खेला है। ऐसे में स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की नजरें एक बड़े रिकॉर्ड पर होंगी।

सिर्फ 3 विकेट दूर

वे भारत के लिए 600 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन सकते हैं। ऐसा करने से बाएं हाथ का ये स्पिनर सिर्फ 3 विकेट दूर है। जडेजा के अभी 351 मैचों में 597 इंटरनेशनल विकेट हैं। सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला जाना है। मैच में रवींद्र जडेजा खेलेंगे या नहीं, इस बात पर संदेह है। हालांकि, अगर जडेजा इस मैच में मैदान पर उतरते हैं तो उनके पास इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को पीछे छोड़ने चुनौती होगी।

धाकड़ ऑलराउंडर को मौके की तलाश

इस सीरीज में धाकड़ ऑलराउंडर माने जाने वाले जडेजा कुछ रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। जडेजा अगर 2 विकेट ले लेते हैं तो वह एंडरसन को पीछे छोड़ देंगे और भारत-इंग्लैंड के बीच खेले गए वनडे मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। एंडरसन ने भारत के खिलाफ 31 मैचों में 40 विकेट अपने नाम किए हैं।

जडेजा कर सकते है एंडरसन की बराबरी

वहीं जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ 26 मैचों में 39 विकेट लिए हैं। अगर जडेजा एक विकेट लेते हैं तो एंडरसन की बराबरी कर लेंगे और 2 विकेट लेते हैं तो उनसे आगे निकल जाएंगे। तीसरे नंबर पर इस मामले में इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ हैं। इस दिग्गज ने भारत के खिलाफ 30 वनडे मैचों में कुल 37 विकेट अपने नाम किए हैं। 4थे नंबर पर भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का नाम है, जिन्होंने 23 मैचों में 36 विकेट झटके हैं। पूर्व तेज गेंदबाज जवागाल श्रीनाथ ने 31 मैचों में 35 विकेट लिए हैं। खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

600 विकेट के करीब

वहीं जडेजा इस सीरीज में भारत के लिए 600 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन सकते हैं। ऐसा करने से बाएं हाथ का ये स्पिनर सिर्फ 3 विकेट दूर है। जडेजा के अभी 351 मैचों में 597 इंटरनेशनल विकेट हैं। इस मामले में नंबर-1 पर अनिल कुंबले हैं। इस लेग स्पिनर ने 401 मैचों में 953 विकेट लिए हैं। रविचंद्रन अश्विन दूसरे नंबर पर हैं। उनके नाम 287 मैचों में 765 विकेट हैं। हरभजन सिंह के नाम 365 मैचों में 707 इंटरनेशनल विकेट हैं। कपिल देव 356 मैचों में 687 विकेटों के साथ 4थे नंबर पर हैं। उनके बाद फिर जडेजा का नंबर आता है।

इतिहास रचने के फेहरिस्त में मोहम्मद शमी

इस मैच में भारतीय टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज के पास एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। दरअसल, आईसीसी के 50 ओवर फॉर्मेट में सबसे तेज 200 विकेटों का आंकड़ा पार करने में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज गेंदबाज मिचेल स्टार्क टॉप पर हैं। उन्होंने ये उपलब्धि 102 मैचों में हासिल की थी। लेकिन मोहम्मद शमी के पास इस फेहरिस्त में उनसे आगे निकलने का खास मौका होगा।

बता दें, शमी ने अब तक कुल 101 वनडे मैचों की 100 पारियों में 195 विकेट हासिल कर चुके हैं। अगर वह इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में 5 विकेट लेने में सफल रहते हैं तो, मैच के मामले में तो मिचेल स्टार्क की बराबरी कर लेंगे लेकिन पारियों के मामले में वह उनसे आगे निकल सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com