साउथ अफ्रीका टीम को लगा बड़ा झटका, ये धाकड़ खिलाड़ी हुआ टी20 वर्ल्ड से बाहर

All-rounder Dwaine Pretorius has been ruled out ODI series against India and T20 World Cup due to a fracture of thumb.
PIC:@ProteasMenCSA/Twitter
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: आगामी 16 अक्टूबर से टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) शुरू होने वाला है। लेकिन, इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही दक्षिण अफ्रीका (South Africa) को बड़ा झटका लग गया है। अफ़्रीकी ऑलराउंडर ड्वेन प्रिटोरियस वर्ल्ड कप (Dwaine Pretorius ruled out from T20 WC) से बाहर हो गए हैं। इतना ही नहीं इस समय भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज (IND vs SA ODI Series) से भी ड्वेन प्रिटोरियस बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मार्को जैनसेन (Marco Janssen) को टीम में शामिल किया गया है। 

दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन प्रिटोरियस अंगूठे में फ्रैक्चर की वजह से भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और आगामी टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। इसकी जानकारी क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने खुद दी है। 

https://twitter.com/ProteasMenCSA/status/1577962945832689665

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया गया, "#PROTEAS स्क्वाड अपडेट ऑलराउंडर ड्वेन प्रिटोरियस भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं।''

बता दें कि, प्रिटोरियस को यह चोट भारत के खिलाफ इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 के दौरान आई थी। जिसके बाद उन्हें सर्जरी से गुजरना होगा। लखनऊ में गुरुवार को शुरू हुई वनडे सीरीज के लिए उनके स्थान पर मार्को जैनसेन (Marco Janssen) को टीम में शामिल किया गया है।